तो हमें क्या करना है?

इसका उत्तर स्पष्ट है। हमने अपनी जीवनशैली और पर्यावरण में बदलाव लाना होगा, तनाव (कुछ-कुछ) को कम करना होगा और बेहतर भोजन करना होगा। हम जो खाते हैं उसमें बदलाव करें। यहां कुछ बुनियादी नियम दिये गये हैं जिनसे आकको मदद मिल सकती है।

अधिक फलियां खाएं, उनमें मौजूद फाइबर आपकी मदद करते हंै।

उन खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो आपके वजन को अधिक से अधिक नियंत्रित रखने में मदद करते हैं क्योंकि अधिक वजन कैंसर का जोखिम कारक है।

ऐसे खाद्य पदार्थों को चुनें जो शरीर में इंफलामेषन को कम करते हों। अपने दैनिक आहार में सैल्मन जैसी वसायुक्त मछली, ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज और किण्वित खाद्य पदार्थ, दही और कोम्बुचा जैसे प्रोबायोटिक्स को शामिल करें।

एंजाइम, एंटीऑक्सिडेंट और पर्याप्त फाइबर लेने के लिए रोज पर्याप्त मात्रा में विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियां (कम से कम 2-3 सर्विंग फल और 4-5 सर्विंग सब्जियां) खाएं।

खाद्य पदार्थ जो मदद करते हैं

मेरा सुझाव यह है कि हमें उन खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए जो कैंसर को खत्म करने में सहायक माने जाते हैं। इनकी सूची नीचे दी गई है।

अंकुरित फलियाँ और बीन्स

उनमें एमिगडेलिन (जिसे विटामिन बी 17 भी कहा जाता है) होता है, जो कि एक पौधे का पदार्थ है जो स्वाद में थोड़ा कड़वा होता है लेकिन कैंसर को खत्म करने में काफी प्रभावी होता है। बीज (सन, चिया और तिल), और ज्वार और कूटू जैसे अनाज और अंकुरित अल्फाल्फा और व्हीट ग्रास में भी बी17 प्रचुर मात्रा मंे पाये जाते हैं।

करौंदा (क्रैनबेरी)

उनमें बेंजोइक एसिड होता है, जो फेफड़ों के कैंसर, पेट के कैंसर और कुछ प्रकार के ल्यूकेमिया के विकास को रोकता है।

गाजर और शकरकंद

ये कैरोटीनॉयड से भरे होते हैं जो कैंसर को मात देने में सहायक होते हैं। बीटा-कैरोटीन प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करते हैं और कुछ प्रकार के कैंसर, विशेष रूप से पेट, प्रोस्ट्रेट और स्तन कैंसर को रोक सकता है।

पत्तेदार सब्जियां

केल (एक प्रकार की गोभी), ब्रोकोली, फूलगोभी और पत्तागोभी सभी फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं जिन्हें इंडोल कहा जाता है और ये कैंसर से लड़ते हैं। उनमें सल्फोराफेन नामक एक यौगिक भी होता है जो कैंसर कोशिका के विकास को रोकता है और बृहदान्त्र (कोलोन) कैंसर को.शिकाओं में कोशिका मृत्यु को उत्तेजित करता है। ये सब्जियां ‘खराब एस्ट्रोजन’ के उत्पादन को कम करने में मदद करती हैं जो स्तन कैंसर के विकास के लिए जिम्मेदार है।

अमला

यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो हाइड्रोजन पेरोक्साइड का निर्माण करने के लिए शरीर में धातुओं के साथ प्रतिक्रिया करता है और कैंसर कोशिकाओं को मारने के लिए उनकी ऊर्जा की आपूर्ति बंद कर देता है।

चुकंदर

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचाते हैं। वे अपने समृद्ध पिगमेंट को फाइटोन्यूट्रिएंट्स से प्राप्त करते हैं जिन्हें बीटालेन कहा जाता है। दो सबसे प्रसिद्ध बीटालेन वुल्गाजैं.िथन और बीटानिन हैं। यह काफी अधिक फोलेट भी प्रदान करता है जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है, और तांबा हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखता है।

अखरोट

सभी नट्स स्वास्थ्य वर्द्धक और कैंसर निवारक होते हैं लेकिन अखरोट सबसे ज्यादा मदद करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनमें पेडुंकुलगिन नामक एक पदार्थ होता है, जिसे शरीर यूरोलिथिन में परिवर्तित कर देता है। यूरोलिथिन एस्ट्रोजन हार्मोन रिसेप्टर्स से जुडकर स्तन कैंसर को रोकने में भूमिका निभाता है।