कई बार देर रात खाना खाने के कारण यां फिर भूख से ज्यादा खाना खाने के बाद पेट भरा भरा और फूला हुआ महसूस होने लगता है। इसमें कोई दोराय नहीं कि रोज़ाना आयली और स्पाइसी खाने को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से ऐसी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। इसके अलावा कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने लगते हैं, जो पेट फूलने का कारण साबित हो सकता है। अगर आप लंबे वक्त से ऐसी समस्या से ग्रस्त है, तो आपको तुरंत इलाज करवाना चाहिए। लेकिन अगर आपको कभी कभार ऐसी समस्या से निपटना हो तो इन खास घरेलू नुस्खों को ज़रूर अपनाएं। आइए डालते हैं, इन उपायों पर एक नज़र
कैसे करें अपनी देखभाल
हम में से ऐसे न जाने कितने ही लोग है, जो खाने के तुरंत बाद एक से दो गिलास पानी पी लेते हैं। अगर आप रूटीन में ऐसा कर रही हैं, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए घातक भी साबित हो सकता है। खाना खाने के कम से कम आंधे से एक घंटे के बाद पानी पीएं, ताकि आपका खाना तब तक आसानी से पच जाए।
आज के समय में युवा सेहत पर ध्यान देते हैं, मगर स्वाद के मामले में भी पीछे नहीं हैं। जी हां यंगस्टर नानवेज को खूब चाव से खाते हैं। जो कहीं न कहीं हमारे वज़न को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। ऐसे में हमें मासाहारी भोजन के साथ साथ सब्जियों और फलों का भी नियमित सेवन करना चाहिए। इसके अलावा खाने में विटामिन, मिनरल और कैल्शियम युक्त भोजन को सम्मिलत करना बेहद ज़रूरी है। साथ ही साथ अपने खाने में फाइबर भी ज़रूर शामिल करें।
दिन की शुरूआत नाश्ते से ही होती है। ऐसे में सुबह उठकर पोहा, उपमा, दलिया यां फिर ओट्स का एक बाउल नाश्ते में लें साथ ही कोई भी मनपसंद फल और दूध का गिलास पी सकते हैं। इससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा।
इसके अलावा दोपहर के खाने में आप सैलेट को ज़रूर शामिल करें। सैलेड न सिर्फ आपके खाने के स्वाद को दोगुना करता है बल्कि आपको उर्जा बनाने में भी मददगार साबित होता है।
राते के खाने में हल्का भोजन लें और कोशिश करें कि सोने से तीन से चार घंटे पहले भोजन कर लें ताकि वो अच्छी तरह से डाइजेस्ट हो पाए। ऐसा करने के आप मोटोपे के शिकार भी नहीं हो पाएंगे। रात के खाने के बाद एक दम सोने यां बैठने की बजाय कुछ देर सैर ज़रूर करें,
ऐसा करने से आपका खाना आसानी से पच जाएगा। दरअसल, खाना खाने के बाद बैठने से हमारा पेट फूलने लगता है।
रात के खाने के बाद कुछ मीठा खाने की आदत को त्याग दें अन्यथा आप मोटापे से नहीं बच पाएंगे। इसके अलावा पैकड फूड जैसे आइसक्रीम और अन्य मिष्ठान खाने से गैस की समस्या पैदा हो सकती है।
सुबह का नाश्ता जरूर करें
सुबह उठते ही लोग अध्कितर लोग जिम के लिए तो कुछ सैर करने के लिए पार्क का रूख कर लेते हैं। तकरीबन एक घंटा वर्कआउट करने के बाद घर लौटते ही वो यां तो आराम करते हैं यां फिर अपने अपने काम पर चल देते हैं। इनमें से बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो सिर्फ पेय पदार्थों और हल्के फुल्के साफ्ट फूड को ही नाश्ता मानकर दिन शुरू कर देते हैं। उसके बाद लंच ब्रेक होते ही भूख से ज्यादा खा लेते हैं। जो शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। एक साथ ढेर सारा ख्उाना खाने के कारण पेट फूलने लगता है। ऐसे में ेहमें ब्रेकफास्ट में हल्का फुल्का खाने की बजाय प्रोपर फाइबर युक्त मील लेनी चाहिए, ताकि हमें काफी देर तक भूख न लगें। इसके अलावा साथ में आप स्मूदी, शेक यां प्लेन मिल्क भी ले सकते हैं।
हाइड्रेट रहें
गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों का ब्लड प्रेशर, चक्कर आना और पेट दर्द समेत कई समस्याएं होने लगती है। कारण होता है पानी की कमी। जो हमारे शरीर को कमज़ोर करने लगती है। ऐसे में थोड़ी थोड़ी देर बाद पानी जरूर पीएं। ताकि आपका स्वास्थ्य उचित रहे। दरअसल, कुछ लोग एक साथ खूब सारा पानी पीने लगते हैं, तो ब्लोटिंग का कारण भी साबित होता है।
बदलता लाइफस्टाइल
जब बात खाने की आती है, तो हम लोग अपनी मर्जी का खाना खाना ही पसंद करते हैं। चाहे वो हमारे स्वास्थ्य के लिए उचित हो यां नहीं। खाद्य पदार्थों का उचित चयन हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में काफी हद तक कारगर साबित होता है। हमें अपने शरीर की आवश्यकता को समझना है और उसके अनुरूप एक नियमित अंतराल के तहत कम मात्रा में खाना खाते रहना है। जो हमें माटापे के साथ साथ पेट फूलने की समस्या से भी दूर रखेगा।
आयुर्वेदिक टिप्स
सौंफ हमारे पाचनतंत्र को दुरूस्त रखने का काम करती है। अधिकतर घरों में सौंफ वाली चाय और काढ़ा पीना पंसद किया जाता है। ऐसे में आपको अगर सौंफ वाला काढ़ा बनाना है, तो इसके लिए पानी में स्वादानुसार सौंफ को डाल दें और उसे कुछ देर तक उबलने दें। अब उसमें मिन्ट लीवस को भी मिला दें और कुछ देर तक उबलने दें। उसके बाद उसमें चुटकी भर धनिया और जीरा भी मिला दें। अब कुछ देर उबलने के बाद उसे बंद कर दें।
अदरक के लाभ
अदरक कई बीमारियों का एकमात्र अचूक इलाज है। सर्दी के मौसम में लोग इसे खूब इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा सौंठ के रूप में भी अदरक का इस्तेमाल चाय और काढ़े में किया जाता है। पेट फूलने की समस्या से राहत के लिए आप चाय के पानी में अदरक के टुकड़ों को कुछ देर तक उबलने दें। उसके बाद अपने स्वाद के अनुसार बाकी चीजें मिलाकर चाय तैयार कर लें। इससे पेट फूलने की समस्या से आपको राहत मिलेगी। गर्मी के मौसम में अदरक का इस्तेमाल कम मात्रा में करें अन्यथा आपके शरीर पर इसका दुष्प्रभाव भी हो सकता है।
लेमन वाटर
लेमन वाटर यानि नींबू का पानी आपके शरीर की गर्मी को दूर भगाने के साथ आपके पाचनतंत्र को भी मज़बूती प्रदान करता है। गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से आपके पेट की समस्याएं दूर हो सकती है। इसके अलावा आप ग्रीन टी में भी नींबू को मिला सकते हैं।
पिसा जीरा और काले नमक का मिश्रण
जीरे को भूनकर उसे अच्छी तरह से पीस लें और उसमें स्वादानुसार काला नमक मिला दें। अब इस मिश्रण को दिन में एक बार खाना खाने के बाद ज़रूर लें। ऐसा करने से आपकी पेट फूलने की समस्या दूर हो जाएगी।
स्वास्थ्य संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com
यह भी पढ़े
