हाइट बढ़ाने के असरदार तरीके जानिए
कम हाइट वाले लोग अपनी हाइट बढ़ाने के लिए ना जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं, लेकिन सही और सटीक जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें इसका फायदा नहीं मिल पाता हैIआइये आज हाइट सही तरीके से कैसे बढ़ा सकते हैं इसके बारे में विस्तार से जानते हैंI
Tips To Increase Height: अगर किसी व्यक्ति की हाइट सही ना हो तो कम हाइट के कारण उसका आत्मविश्वास भी कम होने लगता हैI अच्छी हाइट वाले लोगों को देख कर उनके मन में बार-बार यही ख्याल आता है कि काश मेरी हाइट भी ऐसी होती तो कितना अच्छा होताI कम हाइट वाले लोग अपनी हाइट बढ़ाने के लिए ना जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं, लेकिन सही और सटीक जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें इसका फायदा नहीं मिल पाता है और वे परेशान होते रहते हैं कि सब कुछ अपना कर देख लिया फिर भी मेरी हाइट क्यों नहीं बढ़ीI तो आइये आज हाइट सही तरीके से कैसे बढ़ा सकते हैं इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
हाइट नहीं बढ़ने का कारण

- हाइट नहीं बढ़ने का एक कारण ये है कि लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना या फिर आगे की तरफ और झुक कर बैठने के कारण भी हाइट नहीं बढ़ती हैI
- हाइट नहीं बढ़ने का एक मुख्य कारण जेनेटिक्स प्रोब्लम यानी आनुवांशिक कारण भी हो सकता हैI अगर किसी के माता-पिता की लम्बाई ज्यादा नहीं है तो बच्चों की लम्बाई भी ज्यादा नहीं होगीI लेकिन अगर आप लम्बाई बढ़ाने के लिए सही तरीके से कड़ी मेहनत करते हैं तो आपकी लम्बाई बढ़ सकती हैI
- लम्बाई बढ़ने के दौरान अगर आप अपने ऊपर अधिक बोझा उठाते हैं तो इससे भी हाइट बढ़ने में दिक्कत आती हैI
- देर रात तक फ़ोन के इस्तेमाल करने के कारण अच्छी नींद नहीं होने की वजह से और सुबह की धूप नहीं लेने से भी हाइट रुक जाती हैI
- अधिक तनाव में रहने के कारण भी हाइट बढ़ने में रुकावट आती हैI
- संतुलित आहार नहीं लेने के कारण भी हाइट नहीं बढ़ने की समस्या होती हैI
- हाइट का संबंध भी उम्र से होता हैI उम्र बढ़ने के साथ-साथ ग्रोथ प्लेट्स भी बंद होने लगती हैं और आपकी हाइट रुक जाती हैI एक बार ग्रोथ प्लेट्स बंद हो जाने पर लम्बाई नहीं बढ़तीI वैसे तो लम्बाई 21 साल की उम्र तक भी बढ़ती हैI लेकिन मुख्यतः 14 से 17 साल की उम्र में हाइट बढ़ने की गति बहुत अधिक तेज होती हैI
हाइट बढ़ाने के लिए क्या करें
स्ट्रेचिंग करने की आदत डालें

जल्दी हाइट बढ़ाने के लिए बॉडी को स्ट्रेच करना जरूरी होता है, क्यूंकि स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों में खिचाव आता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे हाइट बढ़ती है, और ऐसा करने से आपकी रीढ़ की हड्डी भी सीधी रहती हैंI अगर आप अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना स्ट्रेचिंग करने की आदत डालेंI
भरपूर मात्रा में अच्छी नींद लें

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नींद का हाइट बढ़ाने से क्या संबंध है तो आपको बता दें कि हाइट बढ़ाने के लिए नींद सबसे अधिक जरुरी होता हैI हाइट नहीं बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है अधूरी नींदI आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफ में लोग अच्छी नींद लेना ही छोड़ देते हैं या फिर अपने मोबाइल फोन में ही व्यस्त रहते हैं, जिसकी वजह से उन्हें तनाव होने लगता हैI वे अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं, जिसकी वजह से हाइट बढ़ने में दिक्कत आ जाती है, इसलिए हाइट बढ़ाने के लिए भरपूर नींद लें, कम से कम 8 घंटे की अच्छी नींद लेने की आदत डालेंI
नशीले पदार्थों के सेवन से बचें
भूल कर भी नशीले पदार्थों का सेवन ना करेंI जितना हो सके इस तरह के पदार्थों के सेवन से बचें, क्यूंकि इनके सेवन से शरीर को हानि होती है और ये चीजें हाइट की ग्रोथ को रोक देती हैंI इनके सेवन से शरीर में खून का प्रवाह भी कम होने लगता है, जिसकी वजह से ग्रोथ होने में दिक्कत आती हैI
हाइट बढ़ाने के लिए उपयोगी योगासन
हाइट बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है कि आप योगा करने की आदत डालेंI हम आपको कुछ योगा के आसन बता रहे हैं, जो हाइट बढ़ने में कारगार साबित होंगेI अगर आपकी हाइट कम है और आप अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो ये योगासन कर सकते हैं, इनसे आपको अपनी हाइट बढ़ाने में काफी मदद मिलेगीI
सूर्य नमस्कार

हाइट बढ़ाने के लिए सूर्य नमस्कार करना सबसे अच्छा माना जाता है, इससे पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती हैI सूर्य नमस्कार करने से हाइट जल्दी बढ़ती हैI सूर्य नमस्कार करने से वाइटल हार्मोन में वृद्धि होती है जिससे हाइट बढ़ने में मदद मिलती हैI
ताड़ासन

ताड़ासन एक बहुत ही सरल आसन होता है, जिसे बहुत ही आसानी से किया जा सकता हैI इससे हाइट तो जल्दी बढ़ती ही है साथ ही इस आसन को करने से कमर और घुटनों के दर्द में भी राहत मिलती हैI इस आसन से नसों के दर्द में भी राहत मिलती हैI इस आसन को करने से मांसपेशियों में खिचाव आता है जो हाइट बढ़ाने में सहायक होते हैंI
वृक्षासन
वृक्षासन को निरंतर करने से हाइट बढ़ाने वाले हार्मोन्स के ग्रोथ में वृद्धि होती हैI वृक्षासन आसन हड्डियों और कंधो को मजबूत बनाता हैI इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाये और अपने दाएं पैर को मोड़ते हुए बाएं पैर के जांघ के जोड़ के पास अपने दाएं पैर की एड़ी को रखेंI इस आसन में बैलंस बना कर रखने की बहुत जरूरत पड़ती हैI अब अपने दोनों हाथों से सूर्य नमस्कार करेंI
भुंजगासन

भुंजगासन का फायदा आपको तब मिलता है जब आप इसका नियमित रूप से अभ्यास करते हैंI इस आसन को करने से मासपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर भी फ्लेक्सीबल बनता हैI यह रीढ़ की हड्डियों को मजबूत बनाता हैI यह आसन आपके पाचन प्रणाली को मजबूत बनाता हैI इस आसन को रोजाना करने से हाइट में जल्दी ग्रोथ होती हैI इस आसन को करने के लिए जमीन पर एक मैट बिछा लें, अब पेट के बल लेट जाएं, इसके बाद अपने दोनों हाथों को कंधे की सीध में लाएं और हथेलियों को जमीन पर सीधा रखें और अपने दोनों पैरों को भी सीधा रखें, अब अपने शरीर का वजन हथेलियों पर डालें और अपने सिर को उठाकर पीट की तरफ खीचेंI
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन एक बहुत ही अच्छा आसन माना हैI इस आसन से घुटने, पिण्डलिया, टकने, हिप्स, जॉइंट्स, जांघ, आदि पसलियों में खिचाव आता हैI इस आसान को रोजाना करने से पैरों में मजबूती आती हैI जब हाथ पैरों में स्ट्रेचिंग होती है तो मांसपेशियां भी खुलती हैं जिससे शरीर की लम्बाई भी बढ़ती हैI
हाइट बढ़ाने के कुछ घरेलू नुस्खे

- रोज रात को सोने से पहले एक गिलास हलके गुनगुने पानी में थोड़ी सी हल्दी और आधा चम्मच अश्वगंधा अच्छे से मिला कर इस पानी को पी लेंI इसके साथ ही 4 खंजूर और 4 अंजीर का भी सेवन करें, इससे भी हाइट बढ़ाने में मदद मिलती हैI
- भुने हुए अलसी के बीज का सेवन भी फायदेमंद होता हैI अलसी में भरपूर मात्रा में ओमेगा फैटी एसिड पाया जाता हैI इसके अलावा अलसी में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर के साथ-साथी एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो हाइट बढ़ाने में सक्षम माने जाते हैंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
हाइट नहीं बढ़ने के क्या कारण होते हैं?
हाइट बढ़ाने के लिए क्या करना अच्छा होता हैं?
रुकी हुई हाइट बढ़ाने के लिए किस चीज़ का सेवन करना फायदेमंद होता है?
क्या दौड़ने से हाइट बढ़ती है?
क्या 21 साल के बाद भी किसी की हाइट बढ़ सकती है?
शरीर में कौन सा एक्यूप्रेशर प्वाइंट दबाने से हाइट बढ़ती है?
