इन उपायों से दूर करें गले में जलन की परेशानी
गले की ये समस्या एसिडिटी, खांसी-जुकाम या एलर्जी की वजह से हो सकती है। इसके लिए इतना परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप गले में जलन की समस्या को आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी दूर कर सकते हैं।
Throat Burning Remedies: कई बार आपके गले में अचानक से जलन होने लगती है। ऐसे में हर कोई तुरंत डॉक्टर के पास जाने से बचता है। लोग सोचते हैं कि गले की ये समस्या अपने आप ठीक हो जाएगी मगर ऐसा होता नहीं है। गले की ये समस्या एसिडिटी, खांसी-जुकाम या एलर्जी की वजह से हो सकती है। इसके लिए इतना परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप गले में जलन की समस्या को आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी दूर कर सकते हैं। आइए आपको कुछ आसान उपाय बताते हैं जो इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद करेंगे। इससे आपके गले तो तुरंत राहत भी मिलेगी।
गर्म पानी से गरारे
गले में जलन की परेशानी को गुनगुने पानी से गरारे करके दूर किया जा सकता है। इसे और प्रभावी बनाने के लिए आप गुनगुने पानी में चुटकीभर नमक मिला लें। इससे गले में हो रही ड्राइनेस और खुजली से राहत मिलेगी। पानी में नमक मिले होने से ये गले में जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद करेगा। साथ ही बैक्टीरिया को भी बाहर निकालेगा।

शहद
हर घर में शहद आसानी से मिल जाते है। अगर गले में जलन हो रही है तो इसे शहद की मदद से दूर किया जा सकता है। शहद का इस्तेमाल कई सालों से खांसी से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। शहद स्वाद के साथ गले को तुरंत आराम देता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो बैक्टीरिया से लड़कर गले को राहत पहुंचाते हैं और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।

पानी पिएं
जब आपका शरीर हाइड्रेट रहता है तो ये कई बीमारियों से बचा रहता है। पानी वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने के लिए बहुत जरुरी होता है। जब आप किसी फ्लू या कोल्ड से रिकवर कर रहे होते हैं तो उस समय खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरुरी होता है। क्योंकि बीमारी के दौरान आपके शरीर से जो फ्लूइड बाहर चला जाता है उसकी शरीर में दोबारा जरुरत होती है। पानी आपके गले को ड्राई नहीं होने देता है साथ ही गले में जलन और इरिटेशन से बचाता है। गले में जलन की समस्या से बचने के लिए गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पिएं।

आराम करें
हम अक्सर भूल जाते हैं कि बीमारी से रिकवर करने के लिए आराम करना भी उतना ही जरुरी होता है। हमे कुछ समय निकालकर शरीर को आराम देना चाहिए। अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है तो कम से कम 7-8 घंटे सोएं।

गले को कवर करके रखें
गले की जलन को दूर करने का दूसरा आसान तरीका इसे गर्म रखना है। इससे आपकी मसल्स को आराम मिलता है। इसके लिए आप गले को गर्म कपड़े जैसे स्कार्फ से कवर करके रख सकते हैं। इससे गले को आराम मिलेगा।
इस तरह से कुछ तरीकों की मदद से आप गले में जलन की समस्या से आराम पा सकते हैं। ये उपाय तब काम आते हैं जब आपके गले में दिक्कत बैक्टीरिया और वायरस की वजह से हो रही है। अगर फिर भी आपका गला ठीक नहीं होता है, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।
