पीरियड्स में चाय पीने से क्या होता है, यहां जानिए: Tea During Periods
Tea During Periods

पीरियड्स में चाय पीना सही है या नुकसानदायक

पीरियड्स के दौरान इस चाय के सेवन से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चलिए आपको बताते है पीरियड्स के दौरान चाय पीने से आपको क्या नुकसान हो सकते है।

Tea During Periods: पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक ऐसी नेचुरल प्रक्रिया है जिसमें महिलाओं के गर्भाशय में बनने वाले अंडे खून और टिशू के रूप में वजाईना के जरिये बाहर निकल जाते है। ये पीरियड्स महिलाओं को महीने में एक बार होता है जो 3 से 7 दिन तक रहता है। पीरियड्स के दौरान कई तरह की परेशानी महिलाओं को होती है जिसके लिए कुछ चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है और कुछ चीजों के सेवन के लिए मनाही होती है। इसमें से एक है चाय।

चाय पीना सही है या नहीं?

Tea During Periods
Tea During Periods-Disadvantages of taking tea in periods

आमतौर पर हर घर में बनने वाली चाय में कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। पीरियड्स के दौरान इस चाय के सेवन से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चलिए आपको बताते है पीरियड्स के दौरान चाय पीने से आपको क्या नुकसान हो सकते है।

तनाव बढ़ता है

Disadvantages of taking tea in periods

चाय में कैफीन की मात्रा काफी अधिक होती है। कैफीन के सेवन से शरीर में तनाव बढ़ता है। पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स के साथ तनाव से बचने के लिए चाय के सेवन से बचे।

पेट में गैस और अपच

Periods in Tea

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के पेट में गैस और अपच की समस्या होती है वहीँ चाय के सेवन से इन समस्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है इसलिए पीरियड्स के दौरान चाय के सेवन से बचना चाहिए।

पेट में दर्द

Taking tea in periods

पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ऐठन की समस्या होती है। चाय के सेवन से चाय में पाए जाने वाली कैफीन इस दर्द को बढ़ा सकती है।

भूख मर जाना

Disadvantages of taking tea in periods

पीरियड्स के दौरान महिलाओं में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते है जिसकी वजह से खाना खाने का मन नहीं होता। वहीं चाय के सेवन के बाद भूख मर जाती है जिसकी वजह से कमजोरी हो सकती है।

घबराहट हो सकती

Dizziness
Tea During Periods Effects-Dizziness

लगभग हर तरह की चाय में टैनिक एसिड पाया जाता है जो शरीर में आयरन को अवशोषित होने से रोकता है। पीरियड्स के दौरान चाय पीने से न सिर्फ आयरन की कमी होती है बल्कि आपको घबराहट और नींद न आने की शिकायत भी हो सकती है।

ब्लीडिंग को बढ़ाता है

Tea During Periods Effects
Tea During Periods Effects

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्लीडिंग होती है वहीं इस पीरियड्स के दौरान अगर ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन किया जाता है तो पीरियड्स में होने वाले दर्द और ब्लीडिंग में तेजी होती है। चाय ब्लीडिंग को बढ़ाता है।

डिहाइड्रेशन

Tea During Periods-Dehydration

पीरियड्स के दौरान चाय पीने से यूरिन प्रोडक्शन बढ़ सकता है, जिससे पेट में दर्द और ऐठन बढ़ता है। ज्यादा यूरिन से शरीर में डिहाइड्रेशन की भी समस्या हो सकती है।

ब्लड प्रेशर

Tea During Periods-Blood Pressure

पीरियड्स के दौरान ज्यादा मात्रा में चाय पीने से हार्ट रेट बढ़ता है जिससे ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। पीरियड्स के दौरान हार्मोनल बदलाव के साथ साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते है इसलिए ब्लड प्रेशर आपके लिए बड़ी मुश्किलें बना सकता है।

पीरियड्स के दौरान कई तरह के चाय पीने की भी सलाह दी जाती है जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में आराम देने का काम करती है। लेकिन इन चाय का सेवन केवल एक मात्रा में करना लाभकारी होता है अगर मात्रा से अधिक इसका सेवन किया जाता है तो इससे आपको ऊपर बताएं हुए शारीरिक नुकसान होते है।       

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...