कोलन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स: Fruits to Reduce Colon Cancer Risk
कोलन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए।
Superfoods for Colon Cancer: खान- पान का सीधा संबंध आपके शरीर से होता है। आजकल के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से पेट से जुड़ी कई सारी परेशानियां हो रही है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले कुछ सालों में कोलन कैंसर के मामले काफी ज्यादा देखने को मिल रहे है। इसका सबसे बड़ा कारण खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली है। प्रोसेस्ड और जंक फूड खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं तो होती ही है। साथ ही इससे कोलन कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इससे बचाव करना बेहद जरूरी है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले है, जिसे आप डाइट में शामिल करके कोलेन कैंसर के खतरे को कम कर सकते है।
Also read: गंदे कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी के लिए रोजाना सोने से पहले करें ये काम: Bad Cholesterol Remedy
खट्टे फल

खट्टे फल जैसे संतरे, मौसंबी, नींबू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। इससे कोलन कैंसर का भी जोखिम कम होता है। इसलिए आप अपनी डाइट में खट्टे फलों को जरूर शामिल करें।
कीवी

कीवी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ये कोलन कैंसर खतरे को भी कम करने में मदद करता है। कीवी डीएनए को डैमेज होने से बचाता है, जिससे कोलेन कैंसर का खतरा कम होता है। कीवी में मौजूद वाटर कंटेंट और एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है, जिससे कोलेन कैंसर होने का खतरा कम रहता है। इसलिए कीवी का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।
तरबूज

तरबूज में इलेक्ट्रोलाइट्स और लाइकोपीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही अन्य बीमारियों के जोखिम से भी बचाता है। तरबूज का नियमित रूप से सेवन करने पर 26 प्रतिशत तक कोलन कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। इसलिए तरबूज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। तरबूज गट हेल्थ के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।
सेब

सेब कोलन कैंसर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नियमित रूप से सेब का सेवन करने पर 25 प्रतिशत तक कोलेन कैंसर का खतरा कम होता है। सेब में मौजूद प्रीबायोटिक्स गट हेल्थ में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवेनॉइड्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कैंसर के जोखिम को कम करता है। इसलिए सेब का नियमित रूप से सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
