जिम करने के दौरान क्यों आ जाते हैं स्ट्रेचिंग मार्क्स
स्ट्रेच मार्क्स होने के पीछे की वजह जल्दी मसल्स गेन, वजन कम होना या ज्यादा होना हो सकती है। अगर आप हैवीवर्कआउट करते हैं तो इन स्ट्रेच मार्क्स से परेशान होने की जरुरत नहीं है।
Stretch Marks During Exercise: खुद को फिट रखने के लिए लोग जिम करते हैं। अपनी बॉडी को आकर्षित बनाने के लिए लोग जिम में खूब पसीना बहाते हैं। जिम में इतना पसीना बहाने के साथ आपकी बॉडी तो अच्छी बन जाती है लेकिन कई लोगों को स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। ये स्ट्रेच मार्क्स देखने में बहुत अजीब लगते हैं। स्ट्रेच मार्क्स होने के पीछे की वजह जल्दी मसल्स गेन, वजन कम होना या ज्यादा होना हो सकती है। अगर आप हैवीवर्कआउट करते हैं तो इन स्ट्रेच मार्क्स से परेशान होने की जरुरत नहीं है। कुछ गलतियों से बचकर आप इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। आइए आज हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में आपकी मदद भी करेंगे और आपकी बॉडी को फिट भी रखेंगे।
क्यों होते हैं स्ट्रेच मार्क्स

जब आपके शरीर में फिजिकल ग्रोथ होती है। स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। आपकी स्किन की बाहरी सतह अंदर की तुलना में तेजी से बढ़ने लगती है, तो स्ट्रेच मार्क्स होने लगते हैं। ये मार्क्स ज्यादातर पेट, हाथ, हिप्स, शोल्डर और चेस्ट पर होते हैं, जो दिखने में काफी अजीब लगते हैं। ऐसे में इतना वर्कआउट करके बॉडी बनाने का भी कोई फायदा नहीं लगता है जब आप उसे दिखा ना पाओ।
ना करें ये गलतियां
आपको इन गलतियों से बचना चाहिए ताकि स्ट्रेच मार्क्स की टेंशन न हो।
जल्दी वजन बढ़ाने की कोशिश
लोग सोचते हैं अगर उन्होंने जिम ज्वाइन कर लिया है, तो वह तुरंत ही एक दम फिट हो जाएंगे। मगर ऐसा नहीं होता है। हर चीज एक समय के साथ होती है। अगर आप जल्दी वजन बढ़ाने की कोशिश करते हैं, तो आपकी स्किन इतनी तेजी से बढ़ नहीं पाती है। इसकी वजह से स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं। इसलिए जल्दी वजन बढ़ाने की कोशिश ना करें।
कम पानी पीना

वर्कआउट करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में जब पानी की कमी होती है, तो इससे स्किन ड्राई और लचीली हो जाती है। आपकी स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स आने लगते हैं। इसलिए वर्कआउट के समय पानी पीते रहना चाहिए।
पोषक तत्वों से युक्त डाइट नहीं लेना

वर्कआउट के साथ हेल्दी डाइट भी लेना जरुरी होता है। जब आप वर्कआउट के साथ हेल्दी डाउट नहीं लेते हैं तो बॉडी वीक होने लगती है। ऐसे में आपको विटामिन और मिनरल्स से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए। ताकि वर्कआउट के दौरान जो टिश्यू टूटे हैं वो दोबारा से बन सकें।
स्किन को मॉइश्चराइज रखें

वर्कआउट के बाद पसीने की वजह से आपकी स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में आप स्किन पर कोकोआ बटर या मॉइश्चराइजर की मदद से स्ट्रेच मार्क्स एरिया पर मसाज करें। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन के कोलोजन पर जो नुकसान हुआ है वो ठीक हो जाएगा और स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगेंगे।
इस तरह की कुछ गलतियों से बचकर आप वर्कआउट के दौरान होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से बच सकते हैं। आपको अपनी एक्सरसाइज़ के साथ हेल्दी डाइट और स्किन का भी थोड़ा ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत है।
