हाथ-पैर में छोटा-मोटा कट लगने पर क्या करें?: Small Cut Remedies
Small Cut Remedies

मामूली कट लगने पर घर पर अपनाएं ये नुस्खे

किचन में काम करते समय अगर आपको कट लग जाए तो इस स्थिति में आप घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार नुस्खों के बारे में-

Small Cut Remedies: अक्सर किचन में काम करते समय महिलाओं के हाथों में कट लग जाती है। इसके अलावा बच्चों को भी खेलते या फिर कुछ काम करते समय चोट लग जाती है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें? खासतौर पर अगर आपके घर में बैंडेज न हो, तो इस समय काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि हाथ-पैरों में कट लगने पर क्या करें। इन नुस्खों को आप घर में रखी चीजों से भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं हाथ-पैरों पर कट लगने पर क्या करें?

नारियल का तेल लगाएं

Small Cut Remedies
coconut oil

हाथ-पैरों में कट या फिर चोट लगने पर तुरंत नारियल तेल लगा लें। नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कटने या छिलने पर होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है। अगर आपको चोट लग गई है, तो सबसे पहले उसे पानी से साफ करें। इसके बाद इसपर नारियल तेल का एक लेयर बना लें। इससे संक्रमण पनपने का खतरा कम होता है।

शहद का करें प्रयोग

honey
honey

चोट या फिर कट लगने पर आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण कटने-छिलने पर होने वाली समस्याओं को कम कर सकता है। इसके अलावा शहद में एंटी-सेप्टिक गुण होता है, जो इन्फेक्शन के खतरे से बचाव कर सकता है। अगर आपको किसी कारण से घाव हुआ है, तो प्रभावित हिस्से पर आप शहद लगा लें। इससे काफी आराम मिलेगा।

हल्दी है फायदेमंद

turmeric
turmeric

चोट या फिर कट लगने पर तुरंत उसपर हल्दी पाउडर छिड़क दें। इससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। साथ ही ब्लड फ्लो को भी कम कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद एंटीबायोटिक और एंटी-सेप्टिक गुण घाव को जल्द से जल्द भरने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आपको अंदरुनी रूप से चोट लगी है तो हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें।

प्याज का रस घाव को जल्दी भरे

Vinegar and onion juice will work
Vinegar and onion juice will work

कट या फिर चोट लगने पर आप प्याज के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस में एलिसिन मौजूद होता है, जो एक तरह का एंटी-माइक्रोबियल कंपाउंड है। यह हल्की-फुल्की चोट को जल्द से जल्द भरने में प्रभावी होता है। इसके अलावा प्याज के रस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो इन्फेक्शन के खतरे को भी कम कर सकता है। अगर आपको चोट या फिर कट लग गया है तो फौरन उसपर प्याज का रस लगा लें।

एलोवेरा जेल लगाएं

चोट या फिर कट को जल्द से जल्द भरने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कटने और छिलने की परेशानी को जल्द से जल्द दूर कर सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा और शहद को मिक्स करके भी घाव पर लगा सकते हैं। दरअसल, एलोवेरा में साइटोकेमिकल्स गुण होता है, जो दर्द की समस्या को कम कर सकता है। साथ ही घाव को जल्द से जल्द भर सकता है।

Aloevera
Aloevera

कट या फिर चोट लगने पर आप इन घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको गंभीर रूप से चोट लगी है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। वहीं, लोहे से किसी तरह का कट लगने पर टिटनेस का टीका लगवाना न भूलें।

Leave a comment