Sesame Oil

तिल का तेल महिलाओं के लिए है बेहद फायदेमंद

महिलाओं के लिए तिल का तेल काफी प्रभावी हो सकता है। इसका प्रयोग आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए तिल के तेल के फायदे

Sesame Oil Benefits for Women : तिल के बीजों का तेल स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। मार्केट में दो तरह के तिल मिलते हैं, जिसमें सफेद और काला तिल शामिल है। सफेद और काला तिल दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इन तिल से बने तेल का इस्तेमाल स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जा सकता है। खासतौर पर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए तिल का तेल रामबाण हो सकता है। दरअसल, तिल के तेल में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- विटामिन ई, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान कर सकता है। इसके अलावा इससे स्किन और बालों की खूबसूरती भी बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए तिल के तेल से होने वाले स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

honey

हड्डियों को मिलती है मजबूत

तिल के तेल का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिल सकती है। दरअसल, तिल के तेल में डायटरी प्रोटीन और अमीनो एसिड होता है, जो आपकी हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही इससे हड्डियों का विकास भी बढ़ाया जा सकता है। अगर बढ़ती उम्र के साथ आपकी हड्डियां दर्द हो रही हैं, तो तिल के तेल से अपने शरीर की मसाज जरूर करें।

ab

मांसपेशियों को रखे एक्टिव

तिल का तेल आपकी मांसपेशियों को एक्टिव रखने में प्रभावी हो सकता है। दरअसल, तिल के तेल में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- आयरन, कैल्श‍ियम, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम पाया जाता है, जो आपके मसल्स को एक्टिव बनाए रख सकता है। इसके अलावा इससे मसल्स भी मजबूत हो सकते हैं।

ag

स्किन को रखे हाइड्रेट

तिल का तेल आपकी स्किन पर ग्लो लाने में असरदार है। इस तेल में मौजूद गुण आपकी स्किन को गहराई से नमी प्रदान कर सकता है, जिससे आपके चेहरे पर निखार आ सकता है। इसके अलावा तिल के तेल में विटामिन बी और विटामिन ई पाया जाता है, जो आपकी स्किन को पोषण प्रदान कर सकता है।

agb

दांतों की बढ़ाएं मजबूती

तिल के तेल से ब्रश करने से आपके दांतों की मजबूती बढ़ती है। इसके अलावा मुंह से आने वाली गंध को भी तिल का तेल दूर कर सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह-शाम तिल के तेल से अपने दांतों और मसूड़ों की मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इससे छालों की परेशानी भी कम होगी।

teeth

ब्रेस्‍ट को सुडौल बनाएं

अगर आपके ब्रेस्ट काफी ज्यादा लटक रहे हैं तो इस स्थिति में अपने ब्रेस्ट की तिल के तेल से मसाज करें। यह आपके ब्रेस्ट को सुडौल बना सकता है। दरअसल, तिल के तेल में विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है, जो आपके लटकते ब्रेस्ट की परेशानी को कम कर सकता है। इसके लिए नियमित रूप से ब्रेस्ट की मसाज करें।

Breast pain

बालों को प्रदान करे पोषण

टूटते बेजान बालों की परेशानी को दूर करने के लिए नियमित रूप से अपने बालों में तिल का तेल लगाएं। इसके लिए तिल के तेल को हल्का सा गर्म कर लें। इसके बाद इस तेल को अपने बालों पर लगाएं। इससे आपके बालों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो आपके बालों की ग्रोथ को अच्छा कर सकता है। साथ ही सफेद बालों की परेशानी भी कम हो सकती है।

hair

तिल के तेल से महिलाओं की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। हालांकि, अगर आपको तिल के तेल से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।