खाने से जुड़े कुछ नियमों का पालन हर इंसान को जरूर करना चाहिए। इसका सीधा संबंध आपकी सेहत से होता है। ठीक इसी तरह आयुर्वेद में भी खाने-पीने से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। आयुर्वेद के इन नियमों का अगर पालन किया जाए, तो आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहती है। अगर विदेशी कल्चर की बात की जाए, तो लोग खाने के बाद मीठा खाना पंसद करते हैं। इसी तरह इंडिया में भी लोग खाने के बाद कुछ मीठा खाने की चाहत रखते हैं।
अगर आप किसी रेस्टोरेंट में जाते हैं, तो वहां आपको खाने के आखिरी कोर्स के तौर पर लास्ट में मीठा सर्व किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपको मीठा कब खाना चाहिए? ऐसे तो आजकल बहुत से लोग हेल्थ को ठीक रखने और वेट लॉस के लिए मीठा खाने से परहेज करते हैं, लेकिन पूरी तरह से इसे छोड़ पाना भी संभव नहीं।
आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि भोजन से पहले या बाद में, कब मीठा खाना बेहतर माना जाता है। मीठा खाने का सही वक्त क्या है इसको लेकर आयुर्वेदिक डॉक्टर नितिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है।
क्या कहता है आयुर्वेद?

आयुर्वेद कहता है कि मीठा हमेशा भोजन से पहले खाना चाहिए। हम खाना खाने में कितना वक्त लगाते हैं इसका भी हमारी सेहत पर असर पड़ता है। गलत तरीके से खाना खाने से शरीर में टॉक्सिसिटी बढ़ती है। भोजन से पहले आखिर मीठा क्यों खाना चाहिए। इसको लेकर आयुर्वेद में कई तथ्य दिए गए हैं, जैसे-
पहले खाएं मीठा फिर करें भोजन
मीठी चीजों को पचने में काफी ज्यादा वक्त लगता है। ऐसे में भोजन से पहले मीठा खाने से डाइजेस्टिव सीक्रेशन्स के फ्लो को बढ़ावा मिलता है। वहीं अगर आप भोजन करने के बाद मीठी चीजों का सेवन करते हैं, तो ये आपके डाइजेशन को धीमा कर देता है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि पहले मीठा खाएं और फिर अपना भोजन ग्रहण करें। वरना आपका पाचन खराब हो सकता है।
टेस्ट बड्स को एक्टिवेट करे

आयुर्वेद कहता है कि अगर आप अपने भोजन से पहले कुछ मीठा खाते हैं, तो इससे आपके टेस्ट बड्स को एक्टिवेट करने में मदद मिलती है। ऐसे में भोजन का सेवन करते हुए आपको आपके खाने का स्वाद ज्यादा आता है और आप बहुत अच्छे से पेट भरकर खाना खा पाते हैं।
डाइजेस्टिव फायर पर पड़ता है असर
खाना खाने के बाद पेट में डाइजेस्टिव फायर बनती है, जो आपके खाए हुए भोजन को पचाने में मदद करती है। वहीं अगर आप भोजन करने के बाद मीठी चीजें खाते हैं, तो इससे आपकी डाइजेस्टिव फायर बुझ सकती है। इससे खाने का पाचन ठीक से नहीं हो पाता और फिर आपको इससे एसिडिटी और अपच की भी समस्या हो सकती है।
गैस और ब्लोटिंग की दिक्कत

एक्सपर्ट बताती हैं कि खाना खाने के बाद मीठी चीजों का सेवन करने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
आयुर्वेद में भोजन से पहले मीठा खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसकी मात्रा का भी खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। बहुत कम मात्रा में ही मीठे का सेवन करना चाहिए।
