क्या नहाने का भी होता है कोई टाइम? जानें सेहत पर कैसे पड़ता है असर
नहाने का भी एक सही समय होता है और उसके फायदे भी होते हैं। मगर आप गलत समय पर नहाते हैं तो इससे आपकी सेहत पर असर पड़ता है।
Right Time To Bath: नहाना शरीर को साफ रखने के लिए बेहद जरुरी होता है। हाइजीन के लिए ये बहुत जरुरी होता है। नहाने से आप फ्रेश फील करते हैं और आपमें काम करने को लेकर एक अलग ही एनर्जी आ जाती है। हालांकि हर कोई ऐसा नहीं सोचता है। कुछ लोगों को नहाना पसंद नहीं होता है। लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से कभी भी नहा लेते हैं। मगर ऐसा नहीं करना चाहिए नहाने का भी एक सही समय होता है और उसके फायदे भी होते हैं। मगर आप गलत समय पर नहाते हैं तो इससे आपकी सेहत पर असर पड़ता है। नहाने को एक काम मत समझिए ये भी आपके लाइफस्टाइल का एक पार्ट है जिसे ना किया जाए तो शरीर कई बीमारियों का भी शिकार हो सकता है।
किस समय नहाना है सही?
ज्यादातर लोग सुबह उठकर फ्रेश होकर ही नहा लेते हैं। वह सोचते हैं कि नहाकर काम खत्म हुआ। तो कई लोग सारा काम निपटाकर शाम को नहाना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सुबह की बजाय शाम को नहाना फायदेमंद होता है। दिनभर में काम करके आपका शरीर गंदा हो जाता है। ऐसे में शाम को नहाने से आपको फ्रेश फील होता है।

शाम को नहाने के फायदे
शाम को नहाने के कई फायदे होते हैं। जब आप शाम को नहाते हैं तो इससे आपके शरीर पर लगी सारी धूल-मिट्टी हट जाती है और आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। साथ ही आपका मेंटल स्ट्रेस दूर होता है। शाम को नहाने से नींद भी अच्छी आती है। आप बेड पर जाने से पहले साफ-सुथरे हो जाते हैं। खासकर गर्मियों और बारिश में शाम को नहाना फायदेमंद होता है। इससे चिपचिपी दूर होती है।

कितनी देर नहाना चाहिए?
रिपोर्ट्स की माने तो व्यक्ति को 5-10 मिनट तक नहाना चाहिए। ज्यादा समय तक नहाना आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक होता है। जब आप 5-10 मिनट तक नहाते हैं तो आपकी स्किन को उतना पानी मिल जाता है जितने की उसे जरुरत होती है। मगर आप ज्यादा समय तक नहाते हैं तो इससे स्किन से नेचुरल ऑयल निकल सकता है। साथ ही पोर्स ओपन हो सकते हैं।

किस समय नहीं नहाना चाहिए?
जिस तरह से नहाने का एक सही समय है ठीक उसी तरह एक समय ऐसा होता है जब आपको नहीं नहाना चाहिए। जी हां कुछ समय ऐसे होते हैं जिसपर नहाने से मना किया जाता है। इनमें से एक खाने के तुरंत बाद नहाना है। कहा जाता है कि खाना खाने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए। कम से कम 1 घंटे का गैप लेकर ही नहाना चाहिए। वहीं सोने से तुरंत पहले भी नहाने से बचना चाहिए। नहाने और सोने के बीच थोड़ा अंतर होना बहुत जरुरी है। अगर आप दिन में दो बार नहाते हैं तो सोने से पहले नहाने की जरुरत नहीं है। दो बार नहाना काफी है।

इन सभी बातों से आप नहाने के बारे में जान गए होंगे। तो आज के बाद नहाने को हल्के में मत लीजिएगा। इसके अपने फायदे और नुकसान भी होते हैं। इसलिए आगे से समय देखकर ही नहाने जाएं।
