आजकल हर कोई फिट रहने के लिए व्यायाम और जिम का सहारा लेता है। ऐसे में सबसे पहला टारगेट यही होता है कि कैसे बढ़ते हुए वजन को कम किया जाए। उअर बॉडी खूबसूरत और आकर्षित दिखे। वजन बढाना जितना आसान होता है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल वजन को घटाना होता है। वजन कम करने में पसीने तक छुट जाते हैं। वजन कम करने के लिए योग और जिम करने के साथ आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करना जरूरी है। ये बदलाव आसान हैं। जिसकी मदद से बढ़ते हुए वजन और मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए फिर शुरू करते हैं।
1. शहद के साथ पिएं नीबू पानी– अपने दिन की शुरुवात करने से पहले सबसे पहले आप एक ग्लास पानी में नीबू और शहद मिलाकर पिएँ। इससे शरीर को टोनिक्स से छुटकारा मिलता है जिससे डाइजेशन सही रहता है और वजन भी कम होता है।
2. शेड्यूल को करें फॉलो– घर पर रहना भला किसे पसंद होगा। अगर फिर भी किन्हीं परिस्थियों में आप घर में है तो जरूरी है कि आप सही शेड्यूल को फॉलो करें। अपने पूरे दिन में आपको क्या खाना है क्या नहीं और कब खाना है अबका शेड्यूल बनाएं।
3. व्यायाम के लिए निकालें समय– व्यायाम न करने का सबसे अच्छा बहाना लोगों के पास यही है कि उनके पास समय नहीं है। अगर आप घर पर हैं तो व्यायाम करने के लिए कम्यूट समय का उपयोग करें।
4. खाने की आदत में करें बदलाव– अगर आपको बार-बार खाने की आदत है और आप इस आदत पर नियन्त्रण नहीं रख पा रहे हैं तो आपको ये सीखना होगा। आप रुक-रुककर कर खाने की कोशिश करें।
5. शराब को कहें ना– अगर आप शराब के आदि हैं तो इसे तुरंत ही बंद कर दें। शराब ना केवल आपको ज्यादा कैलोरी देती है बल्कि खाए हुए भोजन का महत्व भी कम देती है। अगर आप शराब नहीं छोड़ सकते तो उसे कम कर दें।
6. खुद को रखें हाइड्रेटेड– शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। शरीर को हाइड्रेट करने के लिए खूब पानी पिएं। हालंकि घर पर रहने के दौरान आपको उतनी प्यास नहीं लगती, जितनी सामान्य रूप से लगनी चाहिए। इसलिए अपनी आदत बदलें। आप घर पर हों या बाहर। क्यादा से ज्यादा पानी पीजिये। वजन भी संतुलित रहता है।
7. कार्ब्स का सेवन करें कम– हम ऐसा नहीं कह रहे हैं कि आप कार्ब्स का सेकन बिलकुल भी नहीं करें। कार्ब्स ज्यादा खाने से बचें। क्योंकि ज्यादा कार्ब्स और चीनी खाने से मोटापा तेजी से बढ़ता है।
8. ग्रीन टी से करें दोस्ती– ग्रीन टी के गुणों से कौन वाकिफ नहीं होगा? ग्रीन टी कई स्वास्थ्य लाभों के साथ वजन को कम करती है। कई शोध से इस बात का खुलासा हुआ है कि एक ड्रिंक के रूप में ग्रीन टी पीने से वजन को तेजी से कम किया जा सकता है।
9. छोटी प्लेट में खाएं खाना– सुनने में अजीब जरुर है लेकिन हम आपको ये राय इसीलिए दे रहे हैं, ताकि आपका वजन ना बढ़े। अक्सर लोगों को बड़ी प्लेट में खाने की आदत होती है। जिसकी वजह से ज्यादा खाने के साथ जाने-अनजाने में ज्यादा कैलोरी का भी सेवन कर लेते हैं। जिससे मोटापा हो सकता है। इसलिए कम खाने के साथ कम कैलोरी खाने के लिए आप छोटी प्लेट में खाना खाने की कोशिश करें।
ये कुछ ऐसी टिप्स हैं, जिम्की मदद से आप अपना वजन कम करना आसान हो सकता है। अगर आपने इस साल 2021 के लिए ठान लिया कि आपको अपना वजन कम करना है तो आप अपनी दिनचर्या में हमारी बताई हुई टिप्स के साथ बदलाव जरुर करें।
यह भी पढ़ें-
