Raw Milk Benefits And Risks: बड़े बुजुर्ग कहते आए हैं कि दूध शरीर को ताकत देता है। अगर अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त, और तंदरुस्त रखना चाहते हैं तो रोजाना दूध का सेवन करना चाहिए। क्या आप भी रोजाना दूध का सेवन करते हैं? अगर हां, तो यह लेख आपके लिए है। हम किसी ना किसी प्रकार रोजाना दूध का सेवन कर ही लेते हैं। जैसे दूध से बना मिल्क शेक, चाय, स्मूदी या फिर मिठाई के रूप में। दूध इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर हड्डियों और दातों को मजबूती प्रदान करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने तक का फायदा करता है।
वैसे तो दूध का सेवन उबालकर किया जाता है। लेकिन कुछ लोग कच्चा दूध पीना पसंद करते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि कच्चे दूध में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और कई ऐसे भरपूर पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल अक्सर उठता है, कि कच्चा दूध पीना सही है या नहीं तो आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि कच्चा दूध पीना कितना सही है और कितना गलत तो चलिए जानते हैं।
कच्चा दूध पीना सही या गलत?

इस बात में कोई शक नहीं है कि हमारा शरीर कच्चे दूध से पोषक तत्व को अवशोषित करता है, क्योंकि इसे घास खाने वाले गायों से निकाला जाता है। इस प्रकार दूध एंजाइम और स्वस्थ प्रोटीन से भरपूर होता है। वैसे तो कच्चा दूध पीना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि इसमें बैक्टीरिया होते है। कच्चे दूध में फैट, एंजाइम्स न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है।
उबला दूध होता है ज्यादा फायदेमंद
कई हेल्थ एक्सपर्ट का ऐसा कहना है कि कच्चा दूध पीना सही नहीं होता है, क्योंकि इससे बैक्टिरीयल इनफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं कच्चे दूध का सेवन करने से कई हृदय संबंधी बीमारियां भी हो सकती है, क्योंकि इसमें पीएच, पोषक तत्व और पानी का इंटेक अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में यह तेजी से बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाता है। इसलिए दूध को उबालकर पीना ही सौ प्रतिशत सही माना जाता है। अक्सर लोगों का कहना होता है कि अगर दूध को उबाला जाए तो उसके पोषक तत्व मर जाते हैं। अगर आपको भी इस बात का डर है, तो दूध उबालते समय इस बात का ध्यान रखें कि गैस की कम रखें।
जानें दूध पीने का सही तरीका

अब सवाल यह उठता है, कि दूध पीना तो लाभदायक होता है। लेकिन इसे पीने का कौन सा समय सही होता है। दूध पीने का सही समय इस बात पर निर्भर करता है कि उसका सेवन किस लिए किया जा रहा है।
- अगर नींद संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए दूध पिया जा रहा है तो रात का समय लाभदायक माना जा सकता है।
- अगर मानसिक स्वास्थ्य के लिए दूध का सेवन किया जा रहा है तो सुबह के समय इसे पीना फायदेमंद माना जा सकता हैं।
- अगर दूध का सेवन गर्भवती महिलाएं कर रही है, तो इसे नाश्ते में एक कप दूध और रात में आधा कप सेवन करने की सलाह दी जाती है।
