कद्दू के बीजों का सेवन करने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानिए खाने का तरीका: Pumpkin Seeds Benefits
Pumpkin Seeds Benefits

कद्दू के बीजों का सेवन करने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानिए खाने का तरीका

Pumpkin Seeds in Hindi :  कद्दू के बीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और खाने का सही तरीका क्या है?

Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू के बीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। यह कद्दू से प्राप्त होने वाला बीज है, जो पोषक तत्वों का पावर-हाउस भी माना जाता है। इसका स्वाद काफी मीठा होता है। कद्दू के बीजों से आपके शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत होता है। नियमित रूप से कद्दू के बीजों का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कद्दू के बीजों का सेवन करने से शरीर को होने वाले फायदे क्या हैं?

कद्दू के बीज का पोषण मूल्य – Nutritional Value of Pumpkin Seeds in Hindi

कद्दू के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त हो सकता है। मुख्य रूप से लगभग 100 ग्राम कद्दू के बीजों से आपके शरीर को 574 कैलोरी, 49 ग्राम फैट, 6.6 ग्राम फाइबर और 30 ग्राम प्रोटीन प्राप्त हो सकता है। इसके फैट में अधिकतर पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसेचुरेटेड वसा होती है जो स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। 

pumpkin seeds benefits
pumpkin seeds benefits

इसके अलावा कद्दू के बीजों से आपके शरीर को विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी5, विटामिन बी6, विटामिन बी9, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के जैसे विटामिन अलग-अलग मात्रा में प्राप्त हो सकते हैं। इतना ही नहीं, कद्दू के बीजों का सेवन करने से कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक इत्यादि मिनरल्स भी प्राप्त हो सकते हैं। 

कद्दू के बीजों के फायदे – Pumpkin Seeds Benefits in Hindi

शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट

कद्दू के बीजों से आपके शरीर को शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त हो सकते हैं। मुख्य रूप से इसमें विटामिन ई और कैरोटीनॉयड की उपस्थिति होती है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट की क्षमता होती है। ये एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं और हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकते हैं। इससे आप असंख्य बीमारियों से शरीर को दूर रख सकते हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

कद्दू के बीजों का सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। मुख्य रूप से इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट हृदय संबंधी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। कद्दू के बीजों में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। मैग्नीशियम हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर और ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। 

heart health
Pumpkin Seeds Benefits for heart

कैंसर से करे बचाव

कद्दू के बीजों का सेवन करने से कैंसर के खतरों को कम किया जा सकता है। मुख्य रूप से यह गैस्ट्रिक, स्तन और कोलोरेक्टल कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। इसके बीजों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी होती है, जो काफी हद तक कैंसर से बचाव कर सकते हैं। कद्दू के बीजों में मौजूद कैरोटीनॉयड प्रोस्टेट कैंसर को रोक सकता है।

डायबिटीज को करे कंट्रोल

कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम की अधिकता होती है। मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। यह डायबिटीज में होने वाली चयापचय संबंधी विकारों को कम कर सकता है। साथ ही शरीर में ब्लड शुगर या ग्लूकोज के स्तर को कम कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से कद्दू के बीजों का सेवन करते हैं, तो यह काफी हद तक डायबिटीज के खतरों को कम करने में प्रभावी हो सकता है। 

इम्यूनिटी बूस्टर

विटामिन ई और जिंक की मौजूदगी के कारण कद्दू के बीजों के सेवन से हमारी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद विटामिन ई प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ाता है और कई संक्रामक रोगों से बचाव कर सकता है। इतना ही नहीं, कद्दू के बीजों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो हमारे शरीर को फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकते हैं। यह स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। इसके अलावा कद्दू के बीजों में जिंक होता है, जिससे शरीर की सूजन और एलर्जी को कम करने में मदद मिल सककी है। 

weaken immunity
Pumpkin Seeds Benefits for weaken immunity

नींद की गुणवत्ता में सुधार

कद्दू के बीज में मौजूद अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार ला सकता है। यह सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाने में प्रभावी है। सेरोटोनिन और मेलाटोनिन दोनों ही नींद लाने में मदद करते हैं। अगर आप अच्छी और गहरी नींद चाहते हैं, तो कद्दू के बीजों को अपने आहार में जरूर जोड़ें।

वजन घटाने में है प्रभावी

कद्दू के बीजों से आपके शरीर को भरपूर रूप से प्रोटीन और फाइबर प्राप्त हो सकता है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इससे आप बिना वजह के ओवरईटिंग से बच सकते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर में अतिरिक्त कैलोरी की मात्रा कम हो सकती है। अगर आप नियमित रूप से कद्दू के बीजों का सेवन करते हैं, तो यह काफी हद तक वजन को घटाने में प्रभावी हो सकता है।

weight loss
Pumpkin Seeds Benefits for weight loss

हड्डियों की मजबूती बढ़ाए

कद्दू के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। मैग्नीशियम हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए अच्छा है। कुछ रिसर्च में देखा गया है कि जिन लोगों के आहार में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होता है, उनकी हड्डियों में खनिजों का घनत्व अधिक होता है। इससे हड्डी टूटने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे खतरों से बचने में मदद मिलती है। 

वहीं, शरीर में मैग्नीशियम का स्तर कम होने से सूजन की परेशानी हो सकती है। मैग्नीशियम की कमी का एक और दुष्प्रभाव यह है कि रक्त में कैल्शियम का स्तर भी कम हो जाता है। 

प्रोस्टेट स्वास्थ्य के लिए है बेहतर

कद्दू के बीजों का सेवन करने से बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (बीपीएच) के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। इसके अलावा कद्दू के बीजों में जिंक की अधिकता होती है, जो प्रोस्टेट कैंसर की संभावना को कम कर सकता है।

शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार 

कद्दू के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर को जिंक भरपूर रूप से प्राप्त हो सकता है। यह पुरुषों में प्रजनन क्षमता में सुधार ला सकता है। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर और शुक्राणुओं की गुणवत्ता को बेहतर कर सकता है। अगर आप अपने स्पर्म काउंट में सुधार लाना चाहते हैं, तो कद्दू के बीजों का सेवन अधिक से अधिक करें।

गर्भावस्था में है फायदेमंद

कद्दू के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर को काफी अच्छा मात्रा में जिंक प्राप्त हो सकता है। जिंक युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर किया जा सकता है। मुख्य रूप से गर्भावस्था में जिंक युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे प्रेग्नेंसी में संक्रमण के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है।

pregnacny
Pumpkin Seeds Benefits for pregnacny

डिप्रेशन और एंग्जायटी को करे कम

कद्दू के बीज में मौजूद मैग्नीशियम का भंडार होता है, जो आपके तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे लोगों को कद्दू के बीजों का सेवन करना हेल्दी साबित हो सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद

कद्दू के बीज का सेवन करने से आपके बालों को मजबूती मिलती है। साथ ही यह बालों का टूटना और झड़ना कम कर सकता है। नियमित रूप से कद्दू के बीजों का सेवन करने से आप अपने बालों को रेशमी और चमकदार बना सकते हैं। 

स्किन की परेशानी करे कम

कद्दू के बीज आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। यह चेहरे की झुर्रियों को कम कर सकात है। साथ ही स्किन पर होने वाले पिंपल्स और एक्ने को कम करने में असरदार है। 

कद्दू के बीजों का कैसे करें सेवन? – How to  consume  pumpkin seeds in Hindi

कद्दू के बीज का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप कद्दू से इसके बीजों को निकाल लें। इसके बाद इसे पानी में धोकर कुछ समय के लिए सूखने दें। इसके बाद इसे रोस्ट करके खाएं। बिना छीले रोस्ट करके खाने से आपको अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि, बाजार में भी आपको कद्दू के बीजों का सेवन करने के ढेर सारे विकल्प मिल सकता हैं, जिसमें कद्दू के बीजों का बटर शामिल है। इसके अलावा आप कद्दू के बीजों को निम्न चीजों पर छिड़कर भी खा सकते हैं, जैसे-

  • स्मूदीज़
  • दही
  • फल
  • सलाद
  • सूप
  • अनाज
  • रोटी
  • केक, इत्यादि।

FAQ | क्या आप जानते हैं

कद्दू के बीजों को खाने से क्या फायदे होते हैं?

कद्दू के बीजों का सेवन करने से वजन घटाने से लेकर स्किन और बालों को सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही यह कैंसर के खतरों को भी कम कर सकता है।

कद्दू के बीज कब और कैसे खाएं?

कद्दू के बीजों को रोस्ट करके स्नैक्स के रूप में खाना काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। इसके अलावा स्मूदीज और दलिया में आप छिड़कर ब्रेकफास्ट के समय पर खा सकते हैं।

क्या पुरुष कद्दू के बीज रोज खा सकते हैं?

जी हां, पुरुष कद्दू के बीज रोजाना खा सकते हैं। हालांकि, किसी गंभीर स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

पुरुषों के लिए कद्दू के बीज अच्छे क्यों हैं?

दरअसल, कद्दू के बीजों में जिंक होता है। जिंक पुरुषों के स्पर्म काउंट और क्वालिटी को बेहतर कर सकता है। ऐसे में पुरुषों द्वारा कद्दू के बीजों का सेवन करने से उनकी प्रजनन क्षमता बेहतर होती है।. साथ ही इससे यौग शक्ति को भी बढ़ावा मिलता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...