प्रोटीन से जुड़े इन मिथ्स को अक्सर लोग मानते हैं सच : Protein Myths
Protein Myths Credit: canva

प्रोटीन से जुड़े इन मिथ्स को अक्सर लोग मानते हैं सच 

प्रोटीन एक महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है जो हमारे शरीर के विभिन्न भागों के निर्माण और संचालन में मदद करता है।

Protein Myths: प्रोटीन एक महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है जो हमारे शरीर के विभिन्न भागों के निर्माण और संचालन में मदद करता है। यह एक मौलिक ऊर्जा स्रोत भी होता है जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। प्रोटीन में अमीनो एसिड्स होते हैं जो शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट, संरचना, और कार्यों के लिए आवश्यक होते हैं। यह शरीर के मांसपेशियों, नसों, त्वचा, बाल, नाखूनों, आंतों, और अन्य अंगों के लिए आवश्यक होता है।

प्रोटीन की संतुलित मात्रा का सेवन हमारे शरीर के विभिन्न अंगों की संरचना और कार्यों में मदद करता है। अधिकतम लोगों के लिए प्रोटीन की अधिकता या कमी दोनों ही नुकसानदायक हो सकती है। ज्यादातर खाने चीजों में प्रोटीन उपलब्ध होता है, जैसे मांस, मछली, अंडे, दूध, दही, दालें, सोयाबीन, नट्स, और बीज। प्रोटीन आपके शरीर के विभिन्न अंगों के विकास और संरचना में मदद करता है और आपके शरीर हर तरह से स्वस्थ भी रखता है।

मार्केट में प्रोटीन पाउडर काफी तेज़ी से महंगे दाम में बिकते हैं। साथ ही लोग हाई प्रोटीन डाइट का सेवन करना भी आज के समय में काफी पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि प्रोटीन से जुड़े कई मिथ्स को लोग अक्सर सच मान लेते हैं। इसके बाद वो अपनी डाइट में अचानक से प्रोटीन इनटेक को एकदम से बढ़ा देते हैं। ऐसे में उनकी बॉडी को इससे काफी नुकसान भी हो सकता है। आइये जानते हैं प्रोटीन से जुड़े कुछ मिथ्स और उनकी सच्चाई…..

प्रोटीन सिर्फ मसल्स बिल्ड करता है

Protein Myths

ज़्यादातर लोग यह मानते हैं कि प्रोटीन सिर्फ आपकी मसल्स बिल्डअप करने में ही मदद करती हैं। यह सच है कि प्रोटीन मसल्स बिल्डअप में एक अहम् भूमिका जरूर निभाता है। लेकिन इसका काम सिर्फ यही नहीं है। इसमें अमीनो एसिड के रूप में जाने जाने वाले बिल्डिंग ब्लॉक्स मसल्स के साथ-साथ हड्डी, टेंडन, ज्वॉइंट, लिगामेंट्स, एंटीबॉडी, हेयर, हार्मोन, एंजाइम आदि का एक भी जरूरी कॉम्पोनेंट हैं। इतना ही नहीं, प्रोटीन आपके इम्यून सिस्टम को भी बेहतरीन तरीके से सपोर्ट करता है।

वजन कम करने के लिए प्रोटीन इन टेक भी कम करना चाहिए

बहुत से लोगों का यह मानना हैं कि अगर उन्हें अपना वजन कम करना है तो उन्हें अपनी डाइट में से प्रोटीन इन टेक भी कम करना होगा। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। जरूरत के अनुसार प्रोटीन ना खाने से आपके लिए वजन कम करना मुश्किल भी हो सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि प्रोटीन आपको लंबे समय तक फुलर रखने में भी मदद करता है और इससे आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्टअप करने में भी अच्छी खासी मदद मिलती है। और आपका वजन भी कम होता है। बता दें,अगर आप प्रोटीन का सेवन कम करके अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो वास्तव में आप फैट नहीं, बल्कि अपना मसल लॉस कर रहे हैं।

यह भी देखे-हर साल गर्मियों में ऑयली स्किन करती है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

प्रोटीन सप्लीमेंट लेना अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है

प्रोटीन

प्रोटीन सप्लीमेंट के इस्तेमाल से कई लोगों को काफी फायदा मिलता है। लेकिन हर व्यक्ति को ये सूट सूट करे ऐसा बिलकुल भी जरूरी नहीं है। दरअसल, हर व्यक्ति के बॉडी की प्रोटीन से जुड़ी जरूरतें अलग – अलग होती हैं। अगर आप पहले से ही पर्याप्त प्रोटीन ले रही हैं और उसके बाद अलग से किसी भी तरह के प्रोटीन सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से आपकी बॉडी में प्रोटीन की टॉक्सिसिटी हो जाती है और इससे आपके बॉडी आर्गन पर भी काफी नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है।

प्लांट-बेस्ड प्रोटीन नहीं होता पर्याप्त

कुछ लोग ये मानते हैं कि प्लांट बेस्ड डाइट से उन्हें पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल सकता है। ऐसा माना जाता है कि एक कंप्लीट प्रोटीन डाइट में सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो सिर्फ बीफ, फिश और अंडे से ही मिल सकते हैं। प्लांट बेस्ड डाइट फॉलो करने वाले लोग इन चीजों का सेवन बिलकुल भी नहीं करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि वे कंप्लीट प्रोटीन डाइट नहीं ले सकते हैं। दाल, चावल, फलियां, बीन्स, टोफू और सोया जैसी चीज़ों के जरिये आप अपनी शरीर की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

Leave a comment