अब तो पेट में होने वाली हलचल के लिए शक की कोई गुंजाइश ही नहीं रही, नहीं गैस नहीं जीते-जागते शिशु का कमाल है हालांकि गैस भी काफी होती होगी। अब तो छोटे-छोटे लातों व बाजुओं ने मुक्के बरसाने शुरू कर दिए होंगे, कभी-कभी आपको उसकी हिचकी महसूस करने का मौका भी मिलता होगा। इस महीने के बाद दूसरी तिमाही का अंत हो जाएगा। अब आप दोनों को विकास की कई सीढ़ियाँ चढ़नी हैं। अपने पैरों को एक नजर देख लें क्योंकि धीरे-धीरे पेट का उभार आपको यह मौका नहीं देगा। 

इस माह आपके शिशु का विकास

23वां सप्ताह :- यदि कोख में कोई खिड़की होती आप देख पातीं कि इस समय शिशु की त्वचा कैसे लटक रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि त्वचा, वसा से जल्दी बढ़ती है और अभी इतनी वसा नहीं है कि त्वचा को भर सके। इस सप्ताह में शिशु की लंबाई तकरीबन 8”और वजन एक पौंड के करीब होगा। महीने के आखिर में उसका वजन दुगुना हो जाएगा। एकबार वसा बननी शुरू हो गई तो उसकी पारदर्शिता भी घट जाएगी। अभी तो त्वचा के नीचे के अंग व हड्डियां देखे जा सकते हैं लेकिन आठवें महीने तक आपका शिशु इस तरह पारदर्शी नहीं रहेगा।

24वां सप्ताह :- उसकी लंबाई तकरीबन 81/2” व वजन 1 1/2 पौंड होगा। अब आपके शिशु की तुलना फलों के आकार से नहीं की जा सकती। वह हर सप्ताह तकरीबन 6 औंस वजन बढ़ा रहा है यह सारा वजन अंगों,हड्डियों, मांसपेशियों व वसा की वजह से बढ़ रहा है अब उसका प्यारा सा चेहरा पूरी तरह बन चुका है पर उसके बालों में पिगमेंट का असर नहीं है इसलिए हम उसके बालों का रंग नहीं बता सकते।

अगले पेज पर पढ़ें 25वां सप्ताह 

25वां सप्ताह :-  बेबी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। इस समय उसकी लम्बाई करीब 9”और वजन 1 1/2 पौंड के करीब है। और भी कई रोचक विकास हो रहे हैं। उसकी रक्तनलिकाओं में रक्त भर रहा है। इस सप्ताह के अंत तक फेफड़े भी ताजी हवा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। हालांकि अभी फेफड़े पूरी तरह तैयार नहीं है, उसके लिए तो थोड़ा समय लगेगा। वे अभी रक्तप्रवाह में ऑक्सीजन पहुंचाने लायक तैयार नहीं हुए। इस सप्ताह उसके बंद नथुने भी खुलने वाले हैं। इस तरह वह सांस लेने का अभ्यास कर पाएगा।उसके वोकल कॉड भी काम कर रहे हैं। आपने उसकी हिचकियाँ तो महसूस की होंगी।

26वां सप्ताह :- 2 पौंड का कोई मीट का टुकड़ा देखें, बस शिशु भी इस समय इतना ही है। उसकी लंबाई तकरीबन 9” है। उसकी आंखें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। अभी आंखों का रंग नहीं बताया जा सकता। हालांकि वह अंधेरे में थोड़ा-बहुत देख सकता है। कोई तेज रोशनी या आवाज होने पर वह प्रतिक्रिया अवश्य देता है। वह तेजी से अपनी पलकें झपकाने लगता है।

27वां सप्ताह :-  इस सप्ताह उसका विकासचार्ट नए सिरे से बनाना होगा अब हम उसे सिर से पाँव तक माप सकते हैं। इस सप्ताह उसकी लंबाई करीब 150 होगी और वजन 2 पौंड से ज्यादा होगा। उसकी स्वादेंद्रद्रियाँ जाग जाएँगी और आप जो भी (खाएंगी) एम्नियोटिक द्रव्य के माध्यम से उसे उसका स्वाद मिलेगा।मिसाल के तौर पर कुछ शिशु तीखे भोजन के बाद हिचकियाँ लेने लगते हैं या फिर तेजी से लातें चलाने लगते हैं।

ये भी पढ़ें –

जानें गर्भावस्था में सेक्स करने का सुरक्षित तरीका क्या है ?

गर्भावस्था के दौरान सेक्स में इच्छा घटती-बढ़ती है

गर्भावस्था के दौरान सीट बेल्ट लगाना है जरूरी

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।