गर्भधारण के समय आपको अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में कुछ बदलाव लाना होगा, क्योंकि अब आप सिर्फ अपने लिए नहीं, किसी दूसरे के लिए भी जी रही हैं, आप थोड़ी-सी सावधानी रखते हुए, पहले की तरह मौज-मस्ती के साथ अपनी फिटनेस को कायम रख सकती हैं।
‘‘क्या मैं गर्भवती होने के बावजूद अपना नियमित व्यायाम कर सकती हूं?”
ज्यादातर मामलों में गर्भावस्था का मतलब यह नहीं होता कि आप खेलना छोड़ दें, बस इतना ध्यान रहे कि आपको उस नन्हीं जान का भी ध्यान रखना है। ज्यादातर डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को यही सलाह देते हैं कि वे थोड़ी सावधानी के साथ अपना वर्कआउट रूटीन या खेल-कूद जारी रख सकती हैं। यह बात काफी अहमियत रखती है कि आप कोई नया खेल या वर्कआउट शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। इतना व्यायाम भी न करें कि थकान से हालत खराब हो जाए।
ये भी पढ़ें –
अगर कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लें
दूसरी तिमाही-अल्ट्रासाउंड में जानें भ्रूण के विकास व अंगों की संरचना
एमनियोसेंटेसिस टेस्ट से भ्रूण की असमानता का पता चलता है
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
