Pregnancy Test
Pregnancy Test

Pregnancy Test के लिए कौन सा समय सही है, यह सवाल अमूमन सबके मन में कभी न कभी आता ही है। यह सवाल कई तरह की एनजायटी भी साथ लेकर आता है। आप चाहें प्रेगनेंसी का इंतजार कर रही हों या फिर प्रेगनेन्ट नहीं होना चाह रही हों, आप कभी नहीं चाहेंगी कि आपका रिजल्ट गलत आए। हम में से अधिकतर लोग होम प्रेगनेंसी टेस्टिंग किट पर निर्भर रहते हैं और उसी के जरिए प्राइमरी कन्फर्मैशन लेते हैं, इसके बाद ही हम डॉक्टर के पास जाते हैं और लैब टेस्ट कराते हैं। घर पर किये जाने वाले यूरिन होम प्रेगनेंसी टेस्ट 99 प्रतिशत सही रहते हैं लेकिन की बार अनियमित मेन्सट्रूअल साइकल, लो हार्मोन लेवल, लाइफस्टाइल कारकों और अन्य कारणों की वजह से प्रभावित हो जाते हैं। अमूमन लोगों का मानना है कि सुबह- सुबह किया गया प्रेगनेंसी टेस्ट ही सबसे सटीक रिजल्ट देता है और रात को आने वाला टेस्ट गलत भी हो सकता है। यहां इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि इस बात में कितनी सच्चाई है।

क्या रात को कर सकते हैं प्रेगनेंसी टेस्ट?

Pregnancy Test
Right time for test

रात को प्रेगनेंसी टेस्ट लेना गलत नहीं है लेकिन इस समय करने से निगेटिव रिजल्ट ही आएंगे, इसके बारे में कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि होम प्रेगनेंसी टेस्ट आपकी यूरिन में मौजूद ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रॉपिन के लेवल के अनुसार रिजल्ट देता है। इस हार्मोन का निर्माण प्लेसेन्टा करता है, और ऑवूलेशन के दसवें दिन तक एचसीजी की मात्रा इस स्तर तक पहुंच जाती है कि इसे आसानी से होम टेस्ट किट से पता किया जा सकता है। यूरिन के कान्सन्ट्रेशन की वजह से सुबह में इस टेस्ट को करने की सलाह दी जाती है। चूंकि रात में आप पानी नहीं पीते हैं और पेशाब नहीं जाती हैं तो यूरीने में एचसीजी का स्तर अधिक राहत है और यह पता लगाना आसान हो जाता है कि आप प्रेगनेन्ट हैं या नहीं। रात के समय आपका यूरिन डाइलेटयूटेड राहत है और एचसीजी का स्तर कम रहता है तो इससे सही पता नहीं भी चल सकता है।

रात में टेस्ट करने के लिए क्या करें?

Pregnancy Test
Home Test Kit

होम टेस्ट किट अमूमन सही रिजल्ट देते हैं लेकिन फिर भी निगेटिव प्रेगनेंसी के चांसेज रहते हैं। यदि आप प्रेगनेंसी की कोशिश कर रही हैं या आपको प्रेगनेंसी वाले लक्षण हैं और आपकी टेस्ट किट निगेटिव रिजल्ट दिखा रही है तो आप एक और टेस्ट सुबह में करें या कुछ दिनों बाद करें। कई चीजें आपके रिजल्ट को प्रभावित कर सकती हैं, जैसे समय से पहले टेस्ट करने से निगेटिव रिजल्ट आने की आशंका रहती है।

प्रेगनेंसी टेस्ट लेने का सही समय

Pregnancy Test
It is better to test with home test kit in the morning instead of at night.

प्रेगनेंसी टेस्ट करने का सही समय तब है, जब आपका पीरियड आने में देर हो जाए। कुछ टेस्ट किट पीरियड आने के 4 या 5 दिन पहले ही रिजल्ट दे देते हैं। लेकिन सटीक रिजल्ट पाने के लिए और गलत रिजल्ट से बचने के लिए बेहतर होगा ही आप पीरियड के मिस होने के बाद ही टेस्ट करें। अगर आपका मेन्सट्रूअल साइकल अनियमित है तो टेस्ट करने से पहले 35- 40 दिन तक रुकें। सटीक रिजल्ट पाने के लिए रात की बजाय सुबह ही होम टेस्ट किट से टेस्ट करना सही रहता है।

ये भी पढ़ें –

इन आसान तरीकों से अपनी प्रेगनेंसी थकान को कहें बायबाय 

इन तरीकों से प्रेगनेंसी में भी आपकी स्किन रहेगी परफेक्ट 

प्रेगनेंसी सम्बन्धी यह आलेख आपको कैसा लगा ?  अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही प्रेगनेंसी से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com