Linea Nigra in Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। शारीरिक और हार्मोनल बदलाव की वजह से उनके शरीर में भी बदलाव समय-समय पर होते रहते हैं। कुछ महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान पेट और नाभि के नीचे लाइन दिखती है। पहली बार मां बनने वाली महिलाओं में यह लाइन्स ज्यादा देखी जाती है। गर्भावस्था या प्रेगनेंसी में पेट और इसके निचले हिस्से में दिखने वाली लाइन को लिनिया नाइग्रा भी कहा जाता है। ज्यादातर महिलाओं में यह रेखाएं प्रेगनेंसी के दूसरी तिमाही में दिखनी शुरू होती हैं। लेकिन अगर आप इस लाइन के बारे में नहीं जानती है और इसके जुड़े आपके मन में कई तरह के सवाल है, तो आज हम आपको उन सवालों का भी जवाब देने वाले हैं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
पेट के नीचे लाइन दिखने की वजह

एक रिपोर्ट के अनुसार, पेट के नीचे यह लाइन महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण उभर कर दिखाने लगती है, जब महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का निर्माण तेजी से बढ़ने लगता है तो पेट के नीचे ऐसी रेखाएं बनना शुरू हो जाती है।
क्या हर किसी में दिखती है प्रेग्नेंसी लाइन
एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 80% गर्भवती महिलाओं के पेट पर यह लाइन दिखने लगती है, लेकिन त्वचा के रंग के आधार पर इसका कलर कम या ज्यादा हो सकती है। गहरे रंग वाले लोगों में गोरे रंग वालों की तुलना में अधिक स्पष्ट लाइनिया नाइग्रा होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों में हल्की त्वचा वाले लोगों की तुलना में अधिक पिगमेंटेशन होती है।
लिनिया नाइग्रा नुकसानदायक होती है

प्रेगनेंसी के दौरान पेट और नाभि के नीचे वाले हिस्से में दिखने वाली ये रेखाएं हानिकारक या नुकसानदायक नहीं होती हैं। इनकी वजह से सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। आमतौर पर ये रेखाएं शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से उभर कर दिखने लगती हैं और डिलीवरी के कुछ समय बाद अपने आप ही गायब हो जाती हैं। इसलिए महिलाओं को इन लाइन्स की वजह से परेशान नहीं होना चाहिए।
लिनिया नाइग्रा को कैसे रोक सकते हैं
इस प्रेग्नेंसी लाइन को रोकने के लिए आप कुछ नहीं कर सकती हैं। यह गर्भावस्था का एक स्वाभाविक हिस्सा है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि यह आमतौर पर कम हो जाती है और आपके बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद ही दिखनी बंद हो जाती है। फिर भी अगर आप इस लाइन के रंग को थोड़ा सा कम करना चाहती है तो कुछ घरेलू उपाय की मदद ले सकते हैं।
इन लाइन पर नींबू का रस लगाने से आपको फायदा मिलता है। नियमित रूप से नींबू के रस को इन लाइन्स पर लगाने से इनका रंग हल्का होता है।
नारियल का तेल इन लाइन्स पर लगाने से भी आप इसके रंग को कम कर सकती हैं।
इन लाइन्स को को कम करने के लिए धूप में कम रहें और नियमित रूप से स्किन की साफ-सफाई जरूर करें।
