वैसे तो अधिकतर महिलाएँ गर्भावस्था में प्रोटीन की पूर्ति कर ही लेती हैं लेकिन अगर आपको लगता है कि आप भरपूर मात्रा में प्रोटीन नहीं ले पा रहीं तो हाई-प्रोटीन वैडटाइम स्नैक ले कर वह कमी पूरी कर लें। 1 अंडे और 2 अंडे की सफेदी से एग सलाद बना कर आधी प्रोटीन सर्विंग की कमी पूरी हो सकती है। इसके साथ साबुत अनाज से बने क्रेकर्स लें।

दुगना मिल्क शेक दो तिहाई सर्विंग की कमी पूरी करेगा। 3/4 कप कम वसा युक्त चीज़ से भी प्रोटीन सर्विंग की आवश्यकता पूरी होगी। इसे आप ताजे फलों, किशमिश, मुनक्कों, कटे टमाटरों या साल्सा से सजा सकती हैं। आपको तरल या चूर्ण रूप में प्रोटीन पाउडर से इस कमी को पूरा नहीं करना चाहिए। इनमें ऐसे तत्व हो सकते हैं जो आपको गर्भावस्था में नुकसान पहुँचा सकते हैं। ये काफी महँगे भी होते हैं। इस तरह आपके भीतर प्रोटीन की जरूरत से अधिक मात्रा भी जा सकती है।

ये भी पढ़ें – 

डॉक्टर के अनुसार तय करें चीनी की मात्रा

डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों का लेबल जरूर पढ़ें

सेहतमंद खानपान के लिए अपनाएं शार्ट कट तरीका

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।