सेब का सिरका

अगर आप इन्फेक्शन से परेशान हैं तो ऐसे में सेब का सिरका सबसे बढ़िया उपाय है। इसमें एंटीमाइक्रोबील गुण मौजूद होते हैं जो संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टिरीया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने में भी मदद करता है। इसे लगाने के लिए एक बोतल में दो चमच्च सिरका डाल लें और उसमें साफ पानी मिला लें। अब इसे स्प्रे बोतल में डालकर अपने बाथरूम में रखें। संक्रमित हिस्से को अच्छे से पोंछ कर अपने योनि के बाहर स्प्रे करें फिर उस हिस्से को पूरी तरह से सूखने दें। आप इसका उपयोग एक या दो हफ्तों तक करें।

नारियल तेल

नारियल तेल में मीडियम चेन फैटी एसिड मौजूद होता है, जो किसी भी प्रकार के संक्रमण को पूरी तरह से खत्म करता है। आप चाहे तो फंगल इन्फेक्शन का उपाय के लिए नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। यही नहीं आप चाहे तो अपने खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही

दही भी एक अच्छा घरेलू उपाय है जिसके जरिए आप अपने फंगल इंफेक्शन से दूर रह सकते हैं। दही में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं जिसके सहायता से आप छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए दही को एक कॉटन के सहायता से उस संक्रमण वाले क्षेत्र पर लगाएं और इसे 2 घंटे के लिए इसे छोड़ दें। इसके सूखने पर इसे धो लें।

मीठा कम खाएं

मीठे के कारण फंगल इंफेक्शन जल्दी फैलता है, इसलिए हमेशा प्रेगनेंसी के दौरान मीठा कम खाएं। अगर आप मीठा खाते हैं, तो आप खुद फंगल इंफेक्शन को निमंत्रण दे रहे हैं।

डॉ. की सलाह लें

अगर किसी भी घरेलू उपाय से इंफेक्शन ठीक नहीं हो रहा है, तो आप अपने डॉ से सलाह लें। वह आपको कोई क्रीम देंगे जिसे रात के दौरान लगाने से अगली सुबह इंफेक्शन कम हो जाएगा। 

ये भी पढ़े-

पेरेन्ट्स बच्चों से कभी न कहें ऐसी बात

इन बातों का ख्याल रखकर आप बेटियों को बना सकते हैं ज्यादा कॉन्फिडेंट

बच्चों को टीवी के सामने से उठाना है तो ट्राई करें ये टिप्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।