‘‘मुझे हमेशा गर्मी लगती है और पसीना आता रहता है जबकि बाकी सबको तापमान सामान्य लगता है। यह क्या है?”

इन दिनों आप काफी गर्मी महसूस कर रही हैं, यह गर्भावस्था के हार्मोन की वजह से हो रहा है। हम आपकी इस उलझन को सुलझा तो नहीं सकते लेकिन कुछ ऐसे उपाय बता सकते हैं, जिनसे आपको चैन की सांस आ सके।

  • ढीले व आरामदायक कपड़े पहनें। एक ही मोटा कपड़ा पहनने की बजाए दो-तीन परतों में कपड़े पहनें ताकि उन्हें गर्मी लगने पर उतारा जा सके।
  • गर्मी में व्यायाम न करें। अपनी सैर रात को खाने के बाद करें या ए.सी. फिटनेस सेंटर में जाएं। जरूरत से ज्यादा गर्मी लगने से पहले कसरत बंद कर दें।
  • गर्मी लगे तो नहा लें या तैराकी करें। इस व्यायाम से आपको गर्मी नहीं लगेगी।
  • घर में ए.सी लगवाएँ। सिर्फ पंखे की हवा से गर्मी का फर्क नहीं पड़ेगा। अगर ए.सी. न हो तो अपना अधिकतर समय फिल्म, म्यूजियम, मॉल या किसी दोस्त के घर बिताएं।
  • घर में तापमान को अपने हिसाब से आरामदायक बनाएँ, चाहे आपके पतिदेव को स्वेटर ही क्यों न पहनना पड़े।
  • ढेर सा पानी पीएँ। शरीर में पानी की कमी न होने दें। एक दिन में कम से कम 8 गिलास पानी अवश्य लें। यदि व्यायाम करती हैं तो इसकी मात्रा और भी बढ़ा दें।
  • थोड़ा भीनी सुगंध वाला पाउडर छिड़कने से भी गर्मी से राहत मिलेगी।
  • वैसे शरीर से जितना पसीना निकलेगा,बदबू उतनी ही घट जाएगी।