वैसे आप तीसरी तिमाही के बाद अपनी टांगों को ढंग से देख ही नहीं पाएंगी पर फिर भी गर्भावस्था हाथों-पांवों पर अपना असर तो दिखाती ही है। हालांकि आपके हाथों-पैरों में सूजन होगी पर फिर भी वे अच्छे ही दिखेंगे।

मैनीक्योर व पैडीक्योर :- आप गर्भावस्था में आसानी से मैनीक्योर व पैडीक्योर कर सकती हैं। इन दिनों आपके नाखून भी पहले से मजबूत व लंबे हो जाएंगे। जिस भी सैलून में जाएं, वह हवादार होना चाहिए। उन तीखे रसायनों की गंध आपको थोड़ा परेशान कर सकती है।मैनीक्योर करने वाले से कहें कि वह पैडीक्योर के दौरान टखने की हड्डी और एड़ी के बीच मसाज न करें। जहां तक एक्रेलिक का सवाल है, इस बारे में थोड़ी सावधानी ही रखें क्योंकि गर्भावस्था में हर मामले में सावधानी हीं बेहतर होती है। यह आपको कई तरह की उलझनों से बचा लेती है।

ये भी पढ़ें – 

जानें गर्भावस्था में कैसा हो आपका मेकअप

गर्भावस्था के दौरान ऐसे रखें शरीर का ख्याल

गर्भावस्था में कायम रहे दांतों की चमक

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।