नर्वस सिस्टम को मजबूत करेंगे ये पोषक तत्व: Nervous System
Nutrient to Improve Nervous System : नर्वस सिस्टम की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए आपके शरीर को कुछ जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं इन पोषक तत्वों के बारे में-
Nervous System: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमारे नर्वस सिस्टम का स्वस्थ होना भी जरूरी है। दरअसल, नर्वस सिस्टम की मदद से ही हमारा मस्तिष्क बेहतर तरीके से कार्य करता है। साथ ही शरीर के अन्य कार्यों को भी नियंत्रित करता है। ऐसे में अगर आपका सर्वस सिस्टम ठीक नहीं है, तो शरीर के अन्य कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए नर्वस सिस्टम को मजबूत रखना बहुत ही जरूरी है। नर्वस सिस्टम को मजबूत करने के लिए आप अपने आहार में कुछ पोषक तत्वों को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ पोषक तत्वों के बारे में-
विटामिन बी12

शरीर में नसों और नर्वस सिस्टम की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए विटामिन बी12 बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इससे नसों की कार्य क्षमता को बेहतर करने में मदद मिलती है। साथ ही यह नसों के आसपास की परतों को सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे नसों को नुकसान पहुंचने से बचाव किया जा सकता है। शरीर में अगर विटामिन बी12 की कमी हो जाे, तो कई तरह के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। मुख्य रूप से यह नसों और नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। इसलिए अपने आहार में विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें। पालक, अंडे, अखरोट, मशरूम, रेड मीट इत्यादि में विटामिन बी12 की प्रचुरता होती है।
विटामिन बी9 या फोलिक एसिड

अधिकतक मामलों में आपने देखा होगा कि प्रेग्नेंट महिलाओं को फोलिक एसिड या विटामिन बी9 सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। इसका कारण भ्रूण में पल रहे बच्चे का नर्व्स सिस्टम बेहतर तरीके से विकसित करना होता है। अगर महिलाओं को शरीर में फोलिक एसिड की कमी हो जाए, तो इससे भ्रूण में पल रहे बच्चे के नर्वस सिस्टम का बेहतर विकास नहीं हो पाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका नर्वस सिस्टम अच्छे से कार्य करे, तो आप अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, सोयाबीन, बीज और नट्स इत्यादि का सेवन करें। यह नर्वस सिस्टम के बेहतर विकास के लिए बेहद जरूर पोषक तत्वों में से एक होता है।
विटामिन ई
नर्वस सिस्टम की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए आप विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों का भी सेवन कर सकते हैं। यह काफी अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स माना जाता है। इससे नर्वस की सेल्स का अच्छे से विकास होता है। साथ ही यह कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षित रखने में आपकी मदद कर सकता है। विटामिन ई कई तरह के वेजीटेबल ऑयल और नट्स-बीज में पाए जाते हैं। शरीर में विटामिन ई की पूर्ति के लिए आप बादाम, अखरोट, एवोकाडो और कीवी जैसे आहार का सेवन कर सकते हैं।

नर्वस सिस्टम की मजबूती के लिए पोषक तत्वों का अहम योगदान होता है। ऐसे में आपको अपने शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी को दूर करने की जरूरत होती है। इसके अलावा आप नियमित रूप से हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें, ताकि आपके शरीर का समग्र विकास बेहतर तरीके से हो सके। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया, तो अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें।
