नोनी जूस के फायदे और नुकसान के बारे में पाएं पूरी जानकारी: Noni Fruit Juice
Noni Fruit Juice Benefits and Side Effects

नोनी जूस के फायदे और नुकसान के बारे में पाएं पूरी जानकारी

नोनी जूस नोनी नामक पेड़ के फल से बनाया जाता है। यह एक हेल्दी जूस है जो कई बीमारियों के लिए प्रयोग किया जाता है। लेकिन, इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

Noni Fruit Juice: नोनी जूस एक ऐसी ड्रिंक है, जिसे एक ट्रॉपिकल ट्री के फल से बनाया जाता है। नोनी जूस, नोनी प्लांट के फल से बनता है जो कॉफी फॅमिली का एक छोटा एवरग्रीन पेड़ है। यह पेड़ अधिकतर भारत, ऑस्ट्रेलिया, पेसिफिक आइलैंड आदि में पाया जाता है। इस फल का स्वाद स्टॉन्ग और कसैला होता है। इस पेड़ के फल और जूस ट्रेडिशनल मेडिसिन का हिस्सा हैं। यही नहीं, इस फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को कई हेल्थ बेनिफिट्स प्रदान करते हैं जैसे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना या इंफ्लेमेशन से आराम दिलाना आदि। हालाँकि, नोनी फल का जूस पीने के नुकसान भी हो सकते हैं। जानिए क्या हैं नोनी जूस के फायदे और क्या हो सकते हैं इसके नुकसान?

नोनी जूस के फायदे (Benefits of Noni juice)

ऐसा माना गया है कि नोनी जूस के कई फायदे हैं लेकिन साइंटिफिक रिसर्च इसके कई लाभों को सपोर्ट नहीं करती है। इस जूस को पीने के निम्नलिखित लाभ हो सकते हैं:

गर्दन के दर्द को करे कम

रिसर्च यह बताती हैं कि नोनी जूस का सेवन करना डीजनरेटिव मस्कुलोस्केलेटल कंडीशंस के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। एक स्टडी के मुताबिक एज रेलेटेड स्पाइनल डैमेज की स्थिति में फिजियोथेरेपी के साथ इस जूस को पीने से कम गर्दन में दर्द और अकड़न होती है।

और पढ़ें। इन 2 सब्जियों का जूस आपकी बॉडी में यूरिक एसिड को कर देंगे कम, हड्डियों में गैप की समस्या भी हो जायेगी खत्म: Uric Acid Deficiency

वजन कम करने में मददगार

नोनी जूस वेट लॉस को सपोर्ट कर सकता है। ऐसा माना गया है कि नोनी जूस को पीने से हमारे शरीर पर  विभिन्न प्रभाव पड़ते हैं, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है, जो इस प्रकार हैं: 

  • घ्रेलिन लेवल को बढ़ाएं इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है
  • वजन बढ़ने से बचाए
  • विसरल फैट को कम करे
  • बॉडी वेट कम करे 

इसके साथ ही यह जूस हमारे शरीर में ब्लड शुगर को सही रखने में मददगार है और इन्सुलिन टॉलरेंस को भी बढ़ाता है। नोनी जूस एक लौ कैलोरी डाइट है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसके अन्य लाभ इस प्रकार हैं:

  • बॉडी फैट को कम करे
  • कम मसल लॉस
  • वेस्ट सरकमफेरन्स को कम करे
Noni Fruit Juice
Noni Fruit Juice for Weight loss

स्किन के लिए फायदेमंद

नोनी जूस के फायदों को स्किन के साथ जोड़ा जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन हेल्थ बढ़ती है। यानी इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से फाइन लाइन्स, झुर्रियां कम होती है। इसके लिए इस जूस का इस्तेमाल स्किन पर करना चाहिए। इससे स्किन को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। लेकिन, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको स्किन सम्बन्धी कोई समस्या है, तो इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।

एक्सरसाइज परफॉरमेंस को बढ़ाए

कुछ स्टडीज यह बताती हैं कि नोनी जूस को पीने से एक्सरसाइज परफॉरमेंस, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटीज बढ़ती है। एक स्टडी में चालीस ट्रैंड एथलीट्स ने दिन में दो बार 100 मिलीलीटर नोनी जूस का सेवन किया। इन एथलीट्स में अन्य एथलीट्स के मुकाबले इक्कीस प्रतिशत ज्यादा एंड्यूरेंस पाया गया। यही नहीं, उनमें एंटीऑक्सीडेंट्स स्टेटस में भी सुधार महसूस किया गया। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, तो नोनी जूस का सेवन करने से आपकी एनर्जी भी बूस्ट होगी।  

इम्यून हेल्थ को सुधारे

नोनी जूस में विटामिन सी का लेवल हाई होता है और इसके साथ ही इसमें अन्य फाइटोकेमिकल्स व  एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को सपोर्ट कर सकते हैं। इससे हमें हेल्दी रहने और कई रोगों से बचाव में मदद मिलती है। नियमित रूप से इस जूस को पीने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स एक्टिविटी बढ़ती है। एंटीऑक्सीडेंट्स के हाई लेवल से भी इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है।

Strong immune system
Strong immune system

शुगर लेवल रहे सही

नोनी जूस का एक फायदा यह भी है कि इससे ब्लड शुगर लेवल कम रहता है। ऐसा पाया गया है फर्मेन्टेड नोनी जूस खासतौर पर फास्टिंग ग्लूकोज लेवल को कम कर सकता है। यह पेय पदार्थ डायबिटीज के दौरान इन्सुलिन एक्शन को सुधार करता है और इन्सुलिन रेजिस्टेंस से पीड़ित लोगों के लिए यह एक सुपरफूड हो सकता है। लेकिन, इसके बारे में अभी और अधिक रिसर्च की जानी जरूरी है।

नोनी जूस के अन्य फायदे

नोनी जूस के कई अन्य फायदे हैं, जैसे:

  • ऐसा माना गया है कि नोनी जूस हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है।
  • एक स्टडी में यह पाया गया है कि अधिक स्मोक करने वाले लोग जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, अगर वो नियमित रूप से नोनी जूस लेते हैं, तो इससे टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल कम होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही हार्ट डिजीज का रिस्क भी कम होता है।
  • नोनी जूस में एंटी-डिप्रेसेंट एक्टिविटी होती है, जिससे डिप्रेशन और एंग्जायटी से बचाव में मदद मिलती है।
  • नोनी जूस के लाभ ओरल हाइजीन से भी जुड़े हुए हैं। इसका इस्तेमाल मुँह के छाले और अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है।
oral health
Oral health

नोनी जूस के नुकसान

नोनी जूस एक हेल्पफुल सप्लीमेंट है। कई लोगों को इसके सेवन से कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन, इसके साथ कुछ साइड इफेक्ट्स भी जूस के साथ जुड़े हुए हैं। इसके फायदों के साथ ही नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए। यह नुकसान इस प्रकार हैं:

  • नोनी जूस में शुगर की मात्रा कम होती है, लेकिन कई बार बाजार में उपबलब्ध नोनी जूस में अन्य फ्रूट जूस या चीनी के साथ मिलाया जाता है, ताकि इसका स्वाद थोड़ा बेहतर हो सके। इससे इसमें शुगर की मात्रा अधिक हो सकती है। इसलिए इसे खरीदने से पहले इसमें मौजूद शुगर कंटेंट के बारे में अवश्य जान लें।
  • नोनी जूस का सेवन करने का गर्भवती महिलाओं या स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर क्या हो सकता है, इसके बारे में पर्याप्त सुबूत मौजूद नहीं हैं। ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंट हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर से अवश्य जान लें।
  • लिवर और किडनी से पीड़ित लोगों को नोनी जूस को पीने से पहले डॉक्टर से बात करनी चाहिए क्योंकि यह जूस उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • ऐसा भी माना गया है कि नोनी जूस और लिवर डैमेज के बीच में सम्बन्ध है। लेकिन शुद्ध नोनी जूस के कारण लिवर प्रॉब्लम्स होने की संभावना कम है।
Side effects of Noni juice
Side effects of Noni juice

नोनी जूस अपनी डाइट में हेल्दी एंटीऑक्सीडेंट्स को ऐड करने का आसान तरीका है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। इसके साथ भी इस बात पर ध्यान देना भी जरूरी है कि इसमें कौन से अन्य इंग्रेडिएंट्स हैं जैसे शुगर, क्योंकि इनके कारण जूस कम हेल्दी हो सकता है। हालाँकि,नोनी जूस किसी कंडीशन का इलाज नहीं है, लेकिन यह एंटीऑक्सीडेंट्स में भरपुर होता है जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होता है व कुछ समस्याओं के रिस्क फैक्टर्स से बचाव में मदद मिलती है।

FAQ | क्या आप जानते हैं

नोनी क्या है (What is noni)?

नोनी एक फल है जिसमें कई औषधीय प्रॉपर्टीज होती हैं। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और इसके साथ ही इसमें पर्याप्त विटामिन्स भी होते हैं। इस फल का इस्तेमाल इम्युनिटी को बढ़ाने और कई अन्य हेल्थ बेनिफिट्स के लिए किया जाता है। कई रोगों से बचाव के लिए इस फल और इसके जूस का इस्तेमाल फायदेमंद माना गया है।

क्या नोनी जूस पीना सुरक्षित है (Is it safe to drink noni juice)?

अधिकतर मामलों में नोनी जूस को पीना पूरी तरह से सुरक्षित माना गया है। लेकिन इस जूस को सही मात्रा में लेना आवश्यक है। इसके साथ ही इस बात को सुनिश्चित करें कि इसमें शुगर की मात्रा कम हो। अगर किसी को किडनी प्रॉब्लम है या आप कोई खास दवाई ले रहे हैं तो आपको इसे लेने से बचना चाहिए। इस जूस को पीने से पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करें।

कैंसर में नोनी जूस के फायदे  (Benefits of noni juice in Cancer) क्या हैं?

नोनी जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम हेल्दी रहता है। इसके साथ ही ट्यूमर से भी इसे पीने से बचाव होता है। नोनी जूस में एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे कुछ खास कैंसर कम होने में मदद मिलती है। यह जूस कैंसर वाले ट्यूमर को ग्रो होने से रोकता है।

नोनी जूस को कैसे पीएं?

नोनी जूस का स्ट्रांग और कसैला स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता है इसलिए इस जूस को अन्य किसी फ्रूट जूस या चीनी मिला कर पीया जाता है। आप इस जूस को एपल या पाइनएपल जूस के साथ मिक्स कर के पी सकते हैं। लेकिन, इससे आपके जूस में चीनी की मात्रा बढ़ सकती है।

नोनी जूस किन-किन बीमारियों के लिए फायदेमंद है?

ट्रेडिशनल रूप से नोनी जूस का इस्तेमाल सर्दी, जुकाम, खांसी, डायबिटीज, एंग्जायटी और हाई ब्लड प्रेशर आदि समस्याओं के लिए फायदेमंद पाया गया है। कई जगहों पर इस प्लांट के विभिन्न पार्ट्स का इस्तेमाल कई बीमारियों की स्थिति में किया जाता है। नोनी जूस को वजन कम करने, हार्ट हेल्थ को सही रखने और डायबिटीज आदि में भी बेनेफिशियल पाया गया है।

नोनी फल का जूस पीने के नुकसान (Disadvantages of drinking noni fruit juice) क्या हो सकते हैं?

नोनी जूस का इस्तेमाल किडनी डिजीज से पीड़ित लोगों को नहीं करना चाहिए। इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है क्योंकि इसमें पोटैशियम लेवल अधिक होता है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं व किसी समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को इस जूस को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।