जानिए नीता अंबानी के वेट लॉस प्रोग्राम में क्या शामिल था।
नीता अंबानी ने वेट लॉस के दौरान आहार और जीवन शैली में भारी बदलाव किया था।
Weight Loss: 59 साल की उम्र में नीता अंबानी सुपर फिट और स्वस्थ दिखती हैं। बहुत से लोग नहीं जानते कि नीता अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी को सपोर्ट करने के लिए वेट ट्रान्फॉर्मेशन किया था। जब अनंत अंबानी ने अपना वजन कम करने का फैसला किया था, तो उन्होंने तब 18 महीनों में लगभग 108 किलो वजन कम किया। वहीं नीता अंबानी भी उनके साथ हो गईं और उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित किया। क्या आप जानते हैं इस प्रक्रिया में नीता अंबानी ने करीब 18 किलो वजन कम किया?
वजन कम करने के लिए नीता अंबानी ने क्या किया?
नीता अंबानी ने वेट लॉस के दौरान आहार और जीवन शैली में भारी बदलाव किया था। नीता अंबानी ने वर्कआउट रूटीन का फॉलो किया जिसमें योग, डांस और तैराकी जैसी एक्टिविटी शामिल थीं। उनके आहार में बहुत सारे ताजे फल और सब्जियां भी शामिल थे। हालांकि, दो चीजें हैं जिन्होंने उन पर जादू की तरह काम किया, जिससे उन्हें वजन कम करने में काफी मदद मिली।
चुकंदर का जूस
नीता अंबानी के वेट लॉस डाइट प्लान में हर रोज एक गिलास चुकंदर का जूस पीना शामिल था। चुकंदर का रस कम कैलोरी वाला पेय है, जो लोग वेट लॉस कर रहे है उनके लिए एकदम सही है। इस ड्रिंक में फैट नहीं होता है। ऐसे में यह ड्रिंक वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके अलावा, यह बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखता है और आपको बेहतर वर्कआउट करने में मदद करता है। चुकंदर के जूस का रोजाना सेवन करने से वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
चुकंदर का रस को कैसे चर्बी कम करने में मदद कर सकता है?
चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं, जो डिटॉक्स में मदद करता हैं। साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता हैं। इसमें बहुत सारे ऐसे मिनरल्स पाए जाते है जो स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर के लेवल को भी कम करता हैं। तो आज से आप भी अपने आहार में बहुत सारे चुकंदर को शामिल करें- स्मूदी, सलाद ड्रेसिंग, दही से लेकर करी तक के रूप में आप इसका सेवन कर सकते है।
वजन घटाने के लिए डांसिंग
नीता अंबानी एक ट्रेनर भरतनाट्यम डांसर हैं और कई मौकों पर हमने उन्हें क्लासिकल धुनों पर डांस करते देखा है। डांसिंग वास्तव में वर्कआउट का एक मजेदार रूप है। जिन लोगों को नियमित जिम वर्कआउट पसंद नहीं है, उनके लिए एक अच्छा डांस वर्कआउट काफी किलो वजन कम करने में मदद कर सकता है। यदि आप व्यायाम के अन्य रूपों से ऊब चुके हैं, तो डांस वजन कम करने का एक आसान तरीका है।
