पीरियड्स आगे बढ़ाने के लिए अपनाएं घरेलू तरीके: Natural Remedy to Delay Periods
Natural Remedy to Delay Periods

पीरियड देरी से लाने के लिए दवा का इस्तेमाल करना हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक,अपनाएं प्राकर्तिक तरीके

क्या आप जानते हैं ये पीरियड डिले करने वाली दवा हमारे शरीर के लिए कितनी नुकसानदायक साबित हों सकती हैं, शायद आपने सोचा भी ना हों उतना नुक्सान ये आसानी से आपके शरीर को पहुँचाती हैं।

Natural Remedy to Delay Periods: तनाव भरी व्यस्त ज़िन्दगी में एक शानदार मौका मिला है जिसमे आप कहीं घूमने जाना चाहती हैं, बहुत ख़ुशी होती है न ऐसा मौका मिलने पर, और फिर अचानक आपके खिले हुए चेहरे से मुस्कान गायब हों जाती है और उसकी वजह है उसी तारीख के साथ आपके पीरियड्स की डेट का मैच होना। अब ऐसे में आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार आपको एक आसान सा तरीका बताये जिसकी वजह से आपके पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाई जा सकती है तो ये आपके लिए जादू की छड़ी साबित होगा ना। वो आसान सा उपाय है पीरियड डिले करने वाली दवा जिसका इस्तेमाल कर के आप बेफिक्र हों कर अपनी ट्रिप का मज़ा ले सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये पीरियड डिले करने वाली दवा हमारे शरीर के लिए कितनी नुकसानदायक साबित हों सकती हैं, शायद आपने सोचा भी ना हों उतना नुक्सान ये आसानी से आपके शरीर को पहुँचाती हैं। इस दवा की जगह अगर आप कुछ प्राकर्तिक और बिना नुक्सान पहुंचाने वाले तरीके आजमाएंगे तो आपके पीरियड्स की तारीख भी आगे बढ़ जायेगी और आपके शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।

इस से पहले आईये जानते हैं पीरियड आगे बढ़ने वाली दवा के नकारात्मक प्रभाव क्या हैं।

दवा से होने वाले नुक़सान

Natural Remedy to Delay Periods
Natural Remedy to Delay Periods-Nausea

तेज़ी से वजन बढ़ना।

उल्टियाँ होना।

असहनीय सरदर्द।

पीरियड्स आने पर ज्यादा रक्तस्राव होना।

पेट खराब हो जाना।

थकान महसूस होना।

खून के थक्के जम जाना।

पीरियड आगे बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके

सेब का सिरका

Apple cider vingear
Natural Remedy to Delay Periods-Apple cider vingear

इसका सेवन करने से करीब 10  से 15  दिनों तक आपके पीरियड्स के तारीख आगे बाद सकती है। इसके लिए 7 मिलीग्राम सेब का सिरका लें और 180 मिली ग्राम सादे पानी में मिला कर 10 दिनों तक एक दिन में 2 बार इसका सेवन करें। इस तरह आपके पीरियड्स की डेट कुछ समय के लिए आगे बढ़ जायेगी।

सरसों के बीज

Musturd seeds
Natural Remedy to Delay Periods-Musturd seeds

पीरियड्स में देरी करने के लिए सरसों के बीज का सेवन भी काफी लाभदायक होता है, ये शरीर को बिना किसी नुक्सान पहुंचाए अपना काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। एक बड़े चम्मच सरसों के बीज को रात भर  एक गिलास पानी भिगोकर रख दें। अपने पीरियड्स की डेट से 8  दिन पहले इसे रोज सुबह खाली पेट पी लें। इस तरह पीरियड्स आने में प्राकर्तिक रूप से देरी होगी।

खीरा

cucumber
Natural Remedy to Delay Periods-Refreshing cucumber

खीरा हमारे शरीर के लिए एक डेटॉक्स फ़ूड की तरह काम करता है। इसका सेवन आप सलाद में करें या फिर तरोताज़ा डिटॉक्स पेय बनाकर दोनों ही तरह से ये आपके पीरियड्स को देरी से लाने में मदददगार है। चाहें तो इसमें हल्का सा नीम्बू भी इस्तेमाल कर सकती हैं ये आपके पाचन तंत्र को भी सुधारेगा।

पपीता

Papaya
Papaya increase estrogen level

पपीता हमारे शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन को बढ़ाता है, जिस से हमारे शरीर में मौजूद ब्लड का फ्लो बदलने लगता है। अगर आप पीरियड डिले करना चाहती है वो भी सुरक्षित तरीके से तो अपनी निश्चित डेट से 3  दिन पहले ही पपीते का सेवन करना शुरू कर दें।