खरबूजा में होते हैं कई औषिधिय गुण
वैसे तो खरबूजा गर्मियों के मौसम में मिलने वाला फल है लेकिन ये शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता हैI आइए खरबूजा के बारे में विस्तार से जानते हैंI
Musk Melon Benefits: आज की इस बदलती लाइफस्टाइल में खुद को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी हो गया हैI शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए फलों का खास योगदान होता है, इसलिए इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिएI विभिन्न तरह के फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को ऊर्जावान रखते हैं, बल्कि ये कई तरह की अलग-अलग बीमारियों से भी बचाने का काम करते हैंI ऐसा ही एक फल है, खरबूजाI वैसे तो खरबूजा गर्मियों के मौसम में मिलने वाला फल है लेकिन ये शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता हैI आइए खरबूजा के बारे में विस्तार से जानते हैं कि खरबूजा कैसे व क्यों फायदेमंद होता है और इसका सेवन कब और कैसे करना चाहिएI
खरबूजा क्या होता है?
खरबूजा एक फल हैI इस फल को ताजा ही खाया जाता हैI खरबूजा कई रंगों में मिलता हैI यह पकने पर हरा से पीला या फिर नारंगी रंग का होता हैI भारत के अलग-अलग राज्यों में खरबूजा की कई अलग-अलग उपजातियां भी मिलती हैं, लेकिन इसके गुणों में विशेष अन्तर नहीं होता हैI इसमें 90 प्रतिशत तक पानी होता है, इसलिए गर्मी के मौसम में खरबूजा का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता हैI खरबूजा को अंग्रेजी में मस्क मेलन कहा जाता हैI इसे उर्दू में खरबुजाह, कन्नड़ में षड़भुजा, गुजरती में शकरातेती, तेलुगु में खरबुजादोसा और बंगाली में खरमुज कहा जाता हैI
खरबूजा कहाँ उगाया जाता है?
भारत में खरबूजा की खेती मुख्यतः नदियों के किनारे तथा उष्ण व शुष्क प्रदेशों में की जाती हैI खरबूजा की खेती करने के लिए काली व रेतीली मिट्टी ज्यादा अनुकूल होती हैI इसकी खेती के लिए खेत में क्यारी बनाकर खरबूजे का बीज लगाया जाता हैI बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश में खरबूजे की खेती सबसे ज्यादा की जाती हैI
खरबूजा में शामिल पोषक तत्व
- खरबूज में कई प्रकार के कैरोटीनॉयड मौजूद होते हैं, जो एंटी-ऑक्सिडेंट के रूप में काम करते हैंI
- खरबूजा में बी-कैरोटीन के रूप में विटामिन ए मौजूद होता हैI विटामिन ए आँखों की रौशनी को बेहतर बनाने का काम करता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता हैI
- खरबूजा में बी6 जैसे विटामिन बी कॉम्प्लेक्स मौजूद होता हैI
- खरबूजा विटामिन सी और विटामिन के का बढ़िया स्रोत माना जाता है, साथ ही इसमें कैल्शियम भी पाया जाता हैI इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता हैI
- खरबूजा पोटैशियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, जो रक्तचाप के स्तर को कम करने में भी सहायक होता हैI
खरबूजा के क्या फायदे होते हैं
खरबूजा इम्यूनिटी को बढ़ाता है
कमजोर इम्यूनिटी के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता हैI ऐसे में खरबूजा का सेवन करने से इसमें मौजूद विटामिंस से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया के कारण बीमार पड़ने का खतरा कम हो जाता हैI
वजन कम करने में है सहायक
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और आप जल्द से जल्द अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप आज से ही खरबूजा खाना शुरू कर दें, क्योंकि खरबूजा में मौजूद फाइबर से वजन कम करने में काफी मदद मिलती हैI
पाचन को करता है दुरुस्त
स्वास्थ्य पाचन के लिए खरबूजा का सेवन करना फायदेमंद होता है, क्योंकि खरबूजा में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद करता हैI
आंखों के लिए है फायदेमंद
खरबूजा में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैI खरबूजा का सेवन करने से आंखों की रोशनी में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी सभी तरह की परेशानियां भी दूर होती हैI
शरीर को रखता है हाइड्रेट
शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए खरबूजे का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है, क्योंकि खरबूजा में पानी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता हैI
ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित
खरबूजा में पोटेशियम पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता हैI खरबूजा का नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम हो जाता हैI
त्वचा के लिए है लाभदायक
खरबूजा में विटामिन ई और विटामिन के होता है, जो त्वचा के लिए लाभदायक माना जाता हैI खरबूजा का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं दूर होती हैं और इससे त्वचा हाइड्रेट रहती हैI
कैंसर का खतरा कम होता है
खरबूजा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है, जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम करने में सहायक होता हैI इसके सेवन से कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में काफी मदद मिलती हैI
खरबूजा के सेवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सावधानियां
- खरबूजा को बाजार से लाने के बाद खाने से पहले थोड़ी देर इसे ठंढे पानी में डाल कर रख दें, इसके बाद ही इसका सेवन करेंI
- खाना खाने के कुछ देर बाद ही खरबूजा का सेवन करना अच्छा होता हैI
- खरबूजा को खाली पेट या भोजन से पहले खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में पित्त-दोष यानी एसिडिटी होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैI कुछ लोगों को पित्त दोष के कारण बुखार भी हो सकता हैI
- खरबूजा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए जिन लोगों को बहुत ज्यादा जुकाम या खाँसी की शिकायत होती हो, उन्हें खरबूजा खाने से बचना चाहिएI
- खरबूजा खाने के बाद पानी और दूध का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये शरीर को नुकसान पहुंचाते हैंI
- खरबूजा के सेवन के बाद तुरंत पानी पीने से हैजा होने की आशंका बनी रहती हैI
खरबूजा से होने वाले नुकसान
- कुछ लोगों में ज्यादा खरबूजा के सेवन से पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है, क्योंकि खरबूजा में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है और ज्यादा मात्रा में फाइबर के सेवन से पेट खराब, डायरिया, उल्टी, अपच और गैस की समस्या हो जाता हैI
- खरबूजे में करीब 97 प्रतिशत पानी होता है और ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से शरीर में पानी की अधिकता भी हो सकती है और इसके कारण कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो सकती है, जैसे पैरों में सूजन और शरीर में थकान का अनुभव हो सकता हैI
- खरबूजा की तासीर काफी ठंडी होती है, ऐसे में इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सर्दी-खांसी और ठंड लगने की परेशानी की संभावना कई गुना बढ़ जाती हैI
- खरबूजा के बहुत ज्यादा सेवन से आंतों को भी नुकसान हो सकता है, क्योंकि खरबूजा में पानी, शुगर और फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो आंतों में कई तरह की समस्याओं को पैदा कर सकता है, ऐसे में ज्यादा मात्रा में खरबूजा खाने से बचना चाहिएI
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या खरबूजा के सेवन से वजन बढ़ता है?
क्या डायबिटीज के मरीज खरबूजा का सेवन कर सकते हैं?
खरबूजा खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
क्या खरबूजा के सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है?
क्या खरबूजा का सेवन त्वचा के लिए अच्छा होता है?
खरबूजा की तासीर कैसी होती है?
क्या खरबूजा का सेवन इम्यूनिटी के लिए अच्छा होता है?