मच्छरों के काटने से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, बीमारियों से भी रहेंगे दूर: Mosquito Bites Remedies
Mosquito Bites Remedies

मच्छरों के काटने से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

कई बार मच्छरों का काटना आपको डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का शिकार बना देता है। ऐसे में खुद को मच्छर के काटने से बचाना बेहद जरुरी होता है। मच्छर के काटने से बचने के लिए मार्केट में कई चीजें मौजूद हैं

Mosquito Bites Remedies: गर्मियों के साथ एक समस्या शुरू हो जाती है। वो समस्या मच्छर काटने की। इस मौसम में लोग गर्मी के साथ मच्छरों से परेशान हो जाते हैं। मच्छर के काटने से स्किन पर एलर्जी और रैशेज हो जाते हैं। कई बार मच्छरों का काटना आपको डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का शिकार बना देता है। ऐसे में खुद को मच्छर के काटने से बचाना बेहद जरुरी होता है। मच्छर के काटने से बचने के लिए मार्केट में कई चीजें मौजूद हैं। मार्केट के साथ आप घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी खुद को बचा सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने की जरुरत है। आज हम आपको मच्छर के काटने से बचने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपाय बताते हैं।

कपूर

Mosquito Bites Remedies
Mosquito Bites Remedies-Camphor

अपने आस-पास से मच्छरों को भगाने का सबसे प्रभावी उपाय कपूर है। इसकी मदद से आपके आस-पास मच्छर से घूमते हैं। इसकी खुशबू बहुत ज्यादा होती है जिसकी वजह से मच्छर दूर रहते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए कपूर जलाकर कमरे को करीब 30 मिनट तक बंद कर दें। 30 मिनट के बाद जब आप कमरा खोलेंगे तो मच्छर भाग चुके होंगे।

लहसुन

Garlic
Mosquito Bites Remedies-Garlic

लहसुन में कई प्रॉपर्टीज होती है जो मच्छरों को आपसे दूर रखने में मदद करती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए लहसुन की कुछ कलियां पानी में उबाल लें। इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भर लें और कमरे में स्प्रे कर दें। लहसुन से बना ये स्प्रे मच्छरों को तुरंत मारने में मदद करते हैं। इसकी गंध आपको थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन परेशान होने की जरुरत नहीं है अगर आपके कमरे से लहसुन की स्मेल आए।

पिपरमेंट ऑयल

Peppermint Oil
Mosquito Bites Remedies-Peppermint Oil

पिपरमेंट ऑयल मच्छरों को मारने में बहुत प्रभावी है। आप इस ऑयल का इस्तेमाल स्किन पर भी लगा सकते हैं। इससे मच्छर के काटने से बच सकते हैं। नींबू में तेल मिलाकर आप स्किन पर लगा सकते हैं। इससे आप खुद को मच्छर के काटने से बचा सकते हैं।

पानी इकट्ठा ना होने दे

मच्छरों के काटने से बचने के लिए आपको एक नियम का पालन करना है। इस बात का ध्यान रखें कि छत पर पानी ना इकट्ठा होने दे। पानी इकट्ठा होने वाली जगह पर मच्छर आ जाते हैं। अगर आपने अपनी छत पर पक्षियों के लिए पानी भरकर रखा है तो उसे समय-समय पर बदलते रहें। ताकि उस पानी पर मच्छर ना आकर जमा हों।

कॉफी

कॉफी हर घर और मार्केट में आसानी से मिल जाती है। ये मच्छर के काटने की परेशानी को दूर करने में असरदार है। ज्यादातर जगहों पर पानी इकट्ठा होने की वजह से मच्छर आ जाते हैं। ऐसे में इस इकट्ठा हुए पानी में थोड़ी सी कॉफी डाल दें। इससे पानी की सतह पर पैदा हुए मच्छर के अंडे वहीं मर जाएंगे क्योंकि उन्हें बहुत कम मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी।

coffee
Mosquito Bites Remedies-coffee

इस तरह से कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप खुद को मच्छर काटने की समस्या से बचा सकते हैं। इसके साथ ही आपका घर बीमारियों से दूर रहता है। ये घरेलू उपाय काफी प्रभावी हैं।