Morning Fatigue
Morning Fatigue

Morning Fatigue: अच्छी और गहरी नींद हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। अगर आप नियमित रूप से अच्छी और गहरी नींद लेते हैं, तो इससे शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है। साथ ही मन भी शांत रहता है। लेकिन कुछ लोगों को रातभर सोने के बावजूद सुबह उठने के बाद काफी चिड़चिड़ापन और थकान जैसा महसूस होता है।

क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं, तो जरूर जान लें। जी हां, अगर आपको सुबह उठने के बाद चिड़चिड़ापन महसूस होता है, तो यह शरीर में कई गंभीर बीमारियों का कारण हो सकता है। इसके अलावा शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी इस तरह की समस्या होती है। आइए जानते हैं सुबह उठने के बाद चिड़चिड़ापन क्यों महसूस होता है और इससे छुटकारा पाने के लिए क्या करें?

Morning Fatigue: सुबह उठते ही चिड़चिड़ापन क्यों महसूस होता है?

Reason of Morning Fatigue
Reason of Morning Fatigue
  • शरीर में कुछ विटामिन्स जैसे- विटामिन डी, विटामिन ए की कमी के कारण कुछ लोगों को काफी ज्यादा चिड़चिड़ापन महसूस होता है। खासतौर पर अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को डिप्रेशन की परेशानी हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें इस तरह की समस्या हो सकती है।
  • डिहाइड्रेशन की वजह से भी कुछ लोगों को भरपूर रूप से सोने के बावजूद चिड़चिड़ापन, थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आपको भरपूर रूप से पानी पीने की जरूरत है। 
  • थायराइड, मोटापा, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को भी सुबह उठने के बाद चिड़चिड़ापन महसूस होता है।

सुबह उठने के बाद चिड़चिड़ापन महसूस होने पर क्या करें?

Morning Fatigue Solution
Morning Fatigue Solution
  • सुबह उठने के बाद अगर आपको काफी ज्यादा चिड़चिड़ापन महसूस होता है, तो अपने धोने के पैटर्न में बदलाव करें। 
  • नियमित रूप से योगासन करने से आपका चिड़चिड़ापन दूर होगा। 
  • चिड़चिड़ापन दूर करने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत होती है। 
  • सोते समय अपने मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। नकारात्मस विचारों की वजह से लोगों को चिड़चिड़ापन महसूस होता है। ऐसे में हमेशा पॉजिटिव सोचें।
  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण चिड़चिड़ापन महसूस होता है। ऐसे में अपने आहार में संपूर्ण पोषक तत्वों को शामिल करें। इसके अलावा आप इन पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। 
  • अगर आप किसी समस्या से ग्रसित हैं, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। ताकि समय पर आपकी समस्याओं को इलाज हो सके।

सुबह उठने के बाद अगर आपको चिड़चिड़ापन महसूस होता है, तो इस स्थिति में आपको अपने रुटीन में बदलान की जरूरत है। साथ ही अगर किसी समस्या की वजह से इस तरह की परेशानी हो रही है तो डॉक्टर से अपना चेकअप जरूर कराएं।