Overview:
Morning Dizziness : सुबह के समय अगर आपको चक्कर आने की परेशानी होती है, तो इसके पीछे के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और कम करने के आसान से उपाय क्या हैं?
Morning Dizziness: अच्छी और गहरी नींद हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। अगर आप अच्छी नींद लेते हैं, तो इससे न सिर्फ शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं बल्कि यह आपकी मानसिक समस्याओं को कम करने में भी प्रभावी होता है, लेकिन कुछ लोगों को रातभर सोने के बावजूद भी सुबह बिस्तर से उठते ही चक्कर आने लगता है। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में सुबह बिस्तर से उठते ही चक्कर क्यों आते हैं के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं सुबह उठते ही चक्कर आने के पीछे की क्या है वजह और कम करने के आसान से उपाय?

सुबह उठने पर चक्कर आने के कारण (Morning Dizziness Causes)
स्लीप एप्निया
हम में से कुछ लोगों को रात में सोते समय काफी ज्यादा खर्राटे लेने की आदत होती है। ऐसे लोगों को सुबह उठते ही चक्कर आ सकता है। दरअसल, खर्राटे की वजह से सांस लेने के पैटर्न में बदलाव हो सकता है, जिसकी वजह से सांस की गति में अवरूद्ध उत्पन्न होती है। कई बार इस स्थिति में व्यक्ति को अस्थायी रूप से सांस लेने में परेशानी होने लगती है। इसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिसकी वजह से सुबह उठते ही चक्कर आ सकते हैं।

डिहाईड्रेशन की समस्या
सुबह उठते ही अगर आपको चक्कर आ रहे हैं तो इसके पीछे की वजह डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। दरअसल, शरीर में पानी की कमी के कारण शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से आपको काफी ज्यादा चक्कर आ सकते हैं।

लो ब्लड शुगर की समस्या
लो ब्लड शुगर की दवा लेने वाले व्यक्तियों को भी सुबह उठते ही चक्कर आ सकते हैं। दरअसल, रात के समय पर्याप्त भोजन न करने की वजह से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर लो हो जाता है। वहीं, अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है और आप लो ब्लड शुगर की दवा ले रहे हैं तो कभी-कभी ब्लड शुगर का स्तर काफी ज्यादा गिर जाता है, जिसकी वजह से सुबह उठते ही चक्कर आ सकते हैं।

लेबिरिंथाइटिस संक्रमण
यह कान के भीतरी हिस्से में संक्रमण से जुड़ी एक परेशानी है, जो कान में आंतरिक सूजन का कारण बन सकती है। इशकी वजह से कभी-कभी व्यक्तियों को उठते ही चक्कर आ सकता है। इसके अलावा मरीजों सो सिर में दर्द, धुंधला दिखाई देना जैसी परेशानी भी होती है।

सुबह चक्कर आने की परेशानी कैसे करें कम?
सुबह के समय अगर आपको चक्कर आने की समस्या होती है, तो आपको अपने जीवनशैली में बदलाव की आवश्यकता है। साथ ही इसकी समय पर जांच कराएं। आइए जानते हैं सुबह के समय चक्कर आने की परेशानी को कम करने के कुछ आसान से उपाय-

- सुबह के समय अगर आपको चक्कर की समस्या रहती है तो इस स्थिति में अपने शरीर को हाइड्रेट
- रखने की कोशिश करें। दिन में अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें।
- शराब और धूम्रपान जैसी चीजों से दूर रहें। ताकि आपके सरीर में निकोटिन की मात्रा न बढ़े।
- सोने से पहले खाना जरूर खाएं। इसके लिए सोने से करीब 3 घंटे पहले हेल्दी आहार लें।
- चाय कॉफी जैसी चीजों को कम से कम मात्रा में सेवन करें।
- तनाव, डिप्रेशन जैसी मानसिक स्थिति से दूर रहने की कोशिश करें।
सुबह उठते ही चक्कर आने की परेशानी के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपको इस तरह की समस्या महसूस हो रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर सलाह लें।