40 की उम्र में हर महिला को जरूर करवाने चाहिए ये मेडिकल टेस्ट, जानें एक्सपर्ट की राय: Medical Tests For 40+ Female
medical tests for 40 year old woman

Medical Tests For 40+ Female: हर उम्र में शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिनपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है। हर महिला के साथ भी उम्र के अलग-अलग पड़ाव में कई तरह की समस्याएं होती हैं। उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। 40 की उम्र में आते-आते एक महिला का शरीर काफी कुछ झेल चुका होता है और इसकी वजह से उनके शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। ऐसे में 40 की उम्र में एक महिला को कई तरह के टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है।

यह भी देखें-अगर ठीक से नहीं आती है नींद, तो सोने से पहले पिएं ये बेहतरीन चाय: Tea For Good Sleep

उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोन्स चेंजेस भी होने लगते हैं। इस उम्र में पहुंचने तक एक महिला पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और नी जाने क्या-क्या झेल चुकी होती है। ऐसे में उसके लिए ये जान लेना जरूरी है कि उसका शरीर किस कंडीशन में है। ऐसे में शरीर में कमजोरी आने लगती है। इस उम्र में अपना टेस्ट करवाकर आप ये जान सकती हैं कि आपके शरीर में किसी तरह की कोई समस्या तो जन्म नहीं ले रही।

अगर कोई समस्या है, तो समय रहते आप उसका इलाज करवा सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर नितिका गोयल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए महिलाओं को 40 की उम्र में कौन से जरूरी टेस्ट कराने चाहिए इस बात की सलाह दी है।

हार्मोनल टेस्ट कराएं

Medical Tests For 40+ Female
hormonal test

उम्र में बदलाव के साथ ही शरीर में मौजूद हार्मोन्स में भी बदलाव आने लगते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं। ऐसे तो हेल्थ एक्सपर्ट हर तीन महीने में हार्मोनल टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आपकी 40 की उम्र है, तो आपको अपना हार्मोनल टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए। इस दौरान शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस काफी ज्यादा होता है।

ब्रेस्ट की जांच और मेमोग्राम

आपको 40 की उम्र में ब्रेस्ट एग्जामिनेशन और मेमोग्राम जरूर करवाने चाहिए। दरअसल अगर आपकी ब्रेस्ट में गांठ या ब्रेस्ट कैंसर के शुरूआती लक्षणों के बारे में पता लगाकर उसका इलाज किया जा सकता है। ऐसे में इन टेस्ट के जरिए कोई समस्या दिखने पर उसे ज्यादा बड़ा बनने से पहले ही रोका जा सकता है।

कॉलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर टेस्ट

reasons for low bp
Cholesterol and blood pressure test

बढ़ती उम्र के साथ आजकल कॉलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं काफी आम है। इन दोनों टेस्ट का संबंध सीधे आपकी हार्ट हेल्थ से है। ऐसे में आपको 40 की उम्र में पहुंचने के बाद हर 2 महीने में ये दोनों टेस्ट करवाने चाहिए।

शुगर और थायरॉइड टेस्ट

शुगर और थायरॉइड महिलाओं में होने वाली सबसे कॉमन समस्या है। महिलाओं में थायरॉइड की समस्या सबसे आम है। इस एक बीमारी के चलते आपको कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आपको भी 40 की उम्र में ये टेस्ट जरूर करवा लेने चाहिए।

पेल्विक अल्ट्रासाउंड भी करवाएं

get pelvic ultrasound done
get pelvic ultrasound done

महिलाओं में पेल्विक इंफेक्शन होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में आपको पेल्विक एग्जामिनेशन और अल्ट्रासाउंड भी जरूर करवाना चाहिए। 40 की उम्र में पेल्विक इंफेक्शन काफी कॉमन है। सही समय पर इसकी जांच करवाना बहुत ही जरूरी है।