मशहूर फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता अपनी डिजाइनिंग के लिए तो फेमस है ही इसके साथ ही वो अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चित रहती है। आज कल हर इंसान फिट रहने की चाहत रखता है लेकिन लोग अपनी जिंदगी में इस तरह व्यस्थ है की वो इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहे है। वहीं आपको बता दें कि, मसाबा ने इस जून में न्यू मंत्रा “न्यू मन्थ, न्यू मी” मंत्र का पालन कर रही हैं। फैशन डिजाइनर ने अब अपनी व्यस्थ दिनचर्या को एक हेल्दी डाइट प्लान की ओर मोड़ने का फैसला किया है। मसाबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, और उनके लाखों फैन्स है। वहीं इस “न्यू मन्थ” के चलते उन्होंने सभी फिटनेस फ्रिक लोगों को इस पैटर्न का पालन करने के लिए इंवाइट किया है।
View this post on Instagram
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के इस दौर में बीमारियों को दूर रखने के लिए और अच्छी खान-पान की आदतों को अपनाकर इस लॉकडाउन का यूज़ करना चाहिए। इसी के चलते मसाबा ने अपने डेली लाइफ में जो बदलाव करने की योजना बनाई है, उसे लिख लिया। ग्लूटेन-फ्री मुक्त से लेकर हाइड्रेटेड रहने तक, मसाबा की टू-डू लिस्ट में कुछ आसान उपाय हैं।
भरपूर पिये पानी
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में उन्होंने एक नोट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि, “चलो कल से कुछ नया शुरू करते हैं।” पहले पॉइंटर में इस प्रकार था, “नो ग्लूटेन। मैंने कभी भी ग्लूटेन को पूरी तरह से नहीं हटाया है, इसलिए यह कठिन होगा लेकिन चलो ऐसा करते हैं।” इसके बाद फिर मसाबा ने हर सुबह उठने के बाद आधा लीटर पानी और दिन भर में 2-3 लीटर पानी पीने की योजना बनाती है। चाहे वो ट्रेनर हो, बॉलीवुड स्टार हो या हेल्थ एक्सपर्ट हो सभी भरपूर मात्रा में पानी पिने की सलाह देते है। पानी न केवल आपको स्वास्थ्य रखता है बल्कि चेहरे पर भी शाइन लाता है।
शुगर से बनाए दूरी
वहीं मसाबा गुप्ता ने शुगर से दूरी बनाने की सलाह दी है। आपको बता दें कि, मसाबा भी डेयरी और शुगर से दूर रहना चाहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि, “डेयरी/शुगर (फलों को छोड़कर) इस महीने में केवल एक बार।” चीनी का अधिक इस्तेमाल न केवल मोटापा बढ़ाता है बल्कि दांतों पर भी बेहद खराब असर करता है। विकसित देशों में तो स्थिति इतनी खराब है कि लोगों के स्वास्थ्य बजट में से 10 प्रतिशत खर्च केवल दांतों की बीमारियों के इलाज पर ही खर्च किया जाता है।
View this post on Instagram
योग से दोस्ती
View this post on Instagram
मसाबा ने आगे सप्ताह में 6 दिन कुछ शारीरिक गतिविधि और 10 मिनट के लिए प्राणायाम करने पर जोर दिया है। आपको बता दें कि, योगासन करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करता है। योग से न केवल मांसपेशियों मजबूत होती हैं, बल्कि शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है और आंतरिक अंगों में मजबूती आती है। योग मानसिक तनाव से मुक्ति और मानसिक एकाग्रता प्रदान करता है। ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स योग पर ही अपना ध्यान केंद्रित करते है।
View this post on Instagram
डाइट का रखे ध्यान
एक और महत्वपूर्ण डाइट चेंच जो मसाबा करना चाहती है। आपको बता दें कि, मसाबा शाम 5.00 बजे से पहले कार्ब्स लेना, और अल्कोहल भी महीने में सिर्फ एक बार, जिसमें कोई मिक्सर या शुगर नहीं होगी। मसाबा ने सोशल मीडिया पर कहा कि, “कुछ दिनों में एक बार कुछ फूड सजेशन और ऑप्शन साझा करूंगी और अगर मैं वैगन से गिर जाती हूं, तो उसे भी साझा करूंगी। आइए इसे 30 जून तक करने की कोशिश करें।” आपको बता दें कि, संतुलित आहार हमारी बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद है और चर्बी को घटने में भी मददगार है।
View this post on Instagram
अपलोड की अप्पे की फोटो
ऐसा लगता है कि आन्ट्रप्रनुर ने अपने फिटनेस गोल को टेस्टी हेल्दी सूजी के अप्पे के साथ शुरुआत कर दी है। यह पारंपरिक रेसिपी उनकी मां एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने तैयार किया था। साबा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर चटनी के साथ गोल अप्पे की तस्वीर अपलोड की थी। आप भी अपने दिन की शुरुआत सूजी के अप्पे से कर सकती है।
View this post on Instagram
इन पॉइंट्स को करें फॉलो
View this post on Instagram
मसाबा ने इंस्टाग्राम के जरिये अपना पूरा डाइट रूटीन भी बताया। जो कुछ इस प्रकार है:
1. मसाबा सप्ताह में कम से कम पांच दिन 16 घंटे उपवास करती है।
2. कसरत (सप्ताह में छह दिन) खाली पेट करें और फिर हमेशा खाएं।
3. मसाबा मौसम के हिसाब से खाने का तरीका बदलती है। उन्होंने बताया कि, मैं पहाड़ियों में अपने घर में हूं जहां काफी ठंडा मौसम है इसलिए मैं एक दिन में तीन बार भोजन करती हु। लेकिन मुंबई में, हमेशा दिन में सिर्फ दो बार भोजन करती हु और नाश्ता नहीं करती।
4. मसाबा ने बताया कि, मैं जो कुछ भी करती हूं वह अपने पीसीओडी को नियंत्रण में रखने के लिए करती हूं। जो मेरे लिए सीधे वजन बढ़ने से जुड़ा है। इसलिए, वजन बढ़ाने, गोलियां लेने के चक्कर को तोड़ने के लिए, मैं दवाओं में कटौती करना और अपना वजन कम रखना पसंद करती हूं।
5. इसके अलावा मसाबा रात में 10-10.30 बजे तक सोने की सलाह देती है और लगभग हर दिन सुबह 6.30-7 बजे उठने की सलाह देती है।
6. मसाबा रात का खाना सूर्यास्त के समय खा लेती है और उसके बाद कुछ नहीं खाती केवल पानी ही लेती है।
