आम के पत्तों में मौजूद हैं कई गुण
आम के पत्तों का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। आम की पत्तियों में कई जरूरी विटामिन होते हैं और फेनोल जैसे एंटी ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।
Mango Leaves Benefits: गर्मियों के मौसम में लोग खूब आम खाते हैं। इसके कई सारे लाभ भी हैं। लेकिन, केवल आम ही नहीं बल्कि आम के पेड़ से जुड़ी सभी चीजों से शरीर को कुछ ना कुछ लाभ जरूर प्राप्त होता हैं। आम के पत्ते भी कई तरह से हमारे शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। आम के पत्तों का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। आम की पत्तियों में कई जरूरी विटामिन होते हैं और फेनोल जैसे एंटी ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। शरीर की चोट को ठीक करने के लिए भी आयुर्वेद के अनुसार आम की पत्तियां बेहद कारगर है। आज हम आपको आम के पत्तियों से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज रोगी आम अधिक नहीं खा सकते हैं। क्योंकि, इसमें चीनी भरपूर मात्रा में होती है। लेकिन, आम की पत्तियां डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल, आप 10 से 15 आम के पत्तों को सिलबट्टे पर अच्छी तरह से पीस लें और उसका रस निचोड़ कर सुबह सवेरे खाली पेट पिया करें। ऐसा करने से आपका शुगर कंट्रोल में रहेगा।
बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए

आजकल महिलाएं अपने बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए कई ट्रीटमेंट करवाती हैं। लेकिन अगर आप प्राकृतिक उपचार में यकीन रखती हैं तो आम के पत्ते सबसे अच्छे हैं। पत्तियों में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, समय से पहले बालों को सफेद नहीं होने देते। इसके लिए आप आम की पत्तियों को अच्छी तरह से मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें और बालों पर आधे घंटे तक के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर बाल को शैंपू से धो लें। आप महसूस करेंगी आपके बाल धीरे-धीरे घने हो रहे हैं।
अल्सर के इलाज में मददगार

आम के पत्ते हमारे पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। पेट के अल्सर के इलाज के लिए आम के पत्तों का हमेशा से उपयोग किया जाता हैं।
बेचैनी का इलाज करें

आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आपको बेचैनी की समस्या है, तो आप आम की पत्तियों से इसे दूर कर सकती हैं। इसके लिए आप आम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से नहा सकती हैं।
जलन से मिलेगा राहत

अगर रसोई में काम करते हुए आपका हाथ जल जाता है, तो आप आम की पत्तियों की मदद से जलन की समस्या को दूर कर सकती हैं। हाथ जल गया हैं तो उस पर आम की पत्तियों का राख लगाएं। जलन से राहत मिलेगी।
हिचकी करें बंद

कई लोगों को अगर हिचकी आना शुरू हो जाए, तो बंद होने का नाम ही नहीं लेता हैं। ऐसे में आप हिचकी बंद करने के लिए आम की पत्तियां उबालकर उससे गरारे कर सकती हैं। आपकी हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी।
