होंठों के रंग से पता चलती है आपकी बीमारी? जानें कौन-सा रंग देता है क्या संकेत: Lip Colour Health Signs
Lip Colour Health Signs

होंठों के रंग से पता चलती है आपकी बीमारी? जानें कौन सा रंग देता है क्या संकेत

होंठों का रंग बदलना भी किसी बीमारी का संकेत होता है। जी हां बचपन में सभी के होंठ पिंक होते हैं जो बाद में बदलने लगते हैं। कई बार होंठों का रंग आपको किसी बीमारी का संकेत दे रहा होता है।

Lip Colour Health Signs: आपकी शरीर जब भी किसी बीमारी से संक्रमित होता है तो उसके कुछ संकेत शरीर पर दिखने लगते हैं जिन्हें हम नॉर्मल मानकर उनपर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन जब बीमारी ज्यादा बढ़ जाती है तो याद आता है कि इन संकेतों को नजरअंदाज ना किया होता तो बीमारी से बचा जा सकता था। होंठों का रंग बदलना भी किसी बीमारी का संकेत होता है। जी हां बचपन में सभी के होंठ पिंक होते हैं जो बाद में बदलने लगते हैं। कई बार होंठों का रंग आपको किसी बीमारी का संकेत दे रहा होता है तो आइए आज आपको बताते हैं कि कैसे होंठों के रंग से बीमारी के बारे में पता लगाया जा सकता है और कौन-सा रंग क्या संकेत देता है।

गहरा लाल रंग

जब शरीर से विषैल तत्व बाहर निकलते बैं तो आपके होंठों का रंग गहरा लाल हो जाता है। शरीर में विटामिन बी-कॉम्प्लैक्स और विटामिन सी की कमी होने पर भी होंठों का रंग बदलकर गहरा लाल हो जाता है।

पीला रंग

Lip Colour Health Signs
Lip Colour Health Signs-liver problem

लिवर सही से काम ना कर रहा हो या उससे संबंधित कोई बीमारी होने पर होंठों का रंग पीला हो जाता है। इसके अलावा खून में बिलुरुबिन की मात्रा जब बढ़ जाती है तो इनका रंग पीला हो जाता है। जब शरीर किसी वायरल इंफेक्शन से भी संक्रमित होता है तो ये संकेत देखने को मिलते हैं।

सफेद रंग

Lip Colour Health Signs-anemia

एनीमिया की वजह से होंठों का रंग सफेद हो सकता है। शरीर में खून की कमी होने पर होंठों का रंग सफेद हो जाता है। एनीमिया को डाइट को बेहतर करके ठीक किया जा सकता है। डाइट में आयरन उचित मात्रा में लेने से खून की कमी दूर हो जाती है।

काला रंग

Lip Colour Health Signs- smoking

जो महिलाएं ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं उनके साथ ये समस्या देखी जाती है। ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से होंठों का रंग काला हो जाता है। इसके अलावा सिगरेट पीने की वजह से भी कई लोगों के होंठ काले हो जाते हैं।

नीला रंग

Lip Colour Health Signs-heart health

खून में ऑक्सीजन की कमी की वजह से होंठ नीले हो जाते हैं। जब दिल सही से काम नहीं कर पाता है तो खून में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और कार्बन हाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है जिसकी वजह से होंठ नीले पड़ जाते हैं। होंठों का नीला पड़ना अच्छा संकेत नहीं होता है। इसे इमरजेंसी की स्थिति भी कहा जा सकता है।

लाल रंग

fever
fever

बुखार की वजह से कई लोगों के होंठ लाल पड़ जाते हैं। लिवर में जब सब ठीक नहीं होता है और उससे बॉडी का तापमान बढ़ता है तो उसका संकेत होंठों पर देखने को मिलता है। उस दौरान होंठ लाल हो जाते हैं।

गुलाबी रंग

होंठों का रंग गुलाबी होना संकेत होता है कि आप एकदम फिट हैं। आपका शरीर सही से काम कर रहा है। आप जो भी खा रहे हैं वो आपके शरीर के लिए ठीक है और आप स्वस्थ हैं।

pink lips
pink lips

इस तरह से होंठों के रंग की मदद से आप बीमारी के बारे में जल्द ही पता कर सकते हैं। होंठों के जरिए आपको बीमारी के संकेत मिल जाते हैं।