पाएं जानकारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले तेल के बारे में: Muscle Strengthening Oil
Muscle Strengthening Oil

पाएं जानकारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले तेल के बारे में

मांसपेशियों का मजबूत होना हमारे हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसके लिए कुछ तेल भी फायदेमंद हो सकते हैं। जानिए, मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले तेल के बारे में।

Muscle Strengthening Oil: मांसपेशियों का मजबूत होना यानी मस्कुलर स्ट्रेंथ हमारी मूव करने या चीजों की क्षमता को माना जाता है। इसे इस चीज से मेजर किया जा सकता है कि हम कितनी फाॅर्स लगा सकते हैं या कम समय के लिए हम कितना वजन उठा सकते हैं। संक्षेप में कहा जाए तो मांसपेशियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसके लिए कुछ एक्सरसाइजेज हमारे लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं जैसे वेटलिफ्टिंग, बॉडीवेट एक्सरसाइज आदि। रनिंग, साइकिलिंग आदि भी इसके लिए अच्छे विकल्प हैं। इसके साथ ही मालिश को भी मसल्स को मजबूत करने के लिए फायदेमंद पाया गया है। आइए, जानें मांसपेशियों को मजबूत करने वाले तेल के बारे में विस्तार से। लेकिन, सबसे पहले मजबूत मांसपेशियों के फायदों के बारे में जान लेते हैं। 

मजबूत मांसपेशियों के फायदे क्या हैं? 

मस्कुलर स्ट्रेंथ से संपूर्ण सेहत सही रहतीहै और एथलेटिक एक्टिविटी बूस्ट होती है। मांसपेशियों के मजबूत होने के फायदे इस प्रकार हैं: 

  • अगर हमारी मांसपेशियां और शरीर मजबूत होगा, तो हम बिना थके उन कामों को आसानी से कर पाएंगे जिनमें पावर यानी शक्ति की जरूरत होती है।
  • मस्कुलर स्ट्रेंथ कैलोरीज को बर्न करके और बॉडी कम्पोजीशन को बढ़ाकर शरीर को हेल्दी वेट को मैंटेन करने में मदद करती है। 
  • शरीर और मसल्स की स्ट्रेंथ को बनाए रखने से मूड और एनर्जी लेवल बूस्ट होने में मदद मिलती है। यही नहीं इससे हेल्दी स्लीप पैटर्न्स भी प्रोमोट होते हैं। इससे कॉन्फिडेंस बढ़ता है और इससे आप अपनी फिटनेस रूटीन में अधिक मुश्किल एक्टिविटीज को शामिल कर सकते हैं।
  • मसल स्ट्रेंथ बढ़ने से स्ट्रांग और हेल्दी मसल्स और बोन बनने में मदद मिलती है। इससे हमारा पोस्चर सही रहता है और पीठ में दर्द से भी राहत मिलती है।
  • मसल्स के मजबूत होने से स्टेबिलिटी, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, जिससे चोट लगने या गिरने का जोखिम कम रहता है।

इसके अलावा भी मसल्स के मजबूत होने के कई अन्य फायदे हो सकते हैं। आइए जानें कि मांसपेशियों को मजबूत करने वाला तेल (Muscle strengthening oil) कौन से है और यह किस तरह से फायदेमंद है?

और पढ़ें: मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या को न करें नजरंदाज, अपने भोजन में शामिल करें ये आहार

मांसपेशियों को मजबूत करने वाला तेल (Muscle strengthening oil)

बॉडी मसाज से न केवल मांसपेशियां मजबूत होती हैं बल्कि इससे हमें आराम भी मिलता है। इससे शरीर और मन दोनों रिलेक्स होते हैं। कुछ एसेंशियल ऑइल्स के इस्तेमाल से भी मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। आइए जानें इन ऑइल्स के बारे में।

तिल का तेल

इस तेल का टेक्सचर बेह्तरीन बनता है और कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। मसल्स को मजबूत बनाने और रिलेक्सेशन के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। तिल के तेल का प्रयोग पूरे शरीर पर किया जा सकता है। अधिकतर लोग इस आयल का प्रयोग शरीर को मॉइस्चराइज करने के लिए करते हैं। लेकिन, यह तेल स्किन संबंधी समस्याओं जैसे दर्द या छाइयों को दूर करने में भी मददगार है। यही नहीं इससे शरीर में मालिश करने मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और डेड स्किन सेल्स भी रिमूव होते हैं।

Muscle Strengthening Oil
Sesame oil

नारियल का तेल

नारियल के तेल को खाने में प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा बालों में इसे लगाने से बाल लम्बे और घने बनते हैं। इस तेल में प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्ट्रीरियल, एंटी फंगल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। जिससे स्किन निखती है। मसल्स मजबूत बनाने में यह तेल फायदेमंद है। इस ऑइल में किसी तरह का कोई केमिकल नहीं होता और यह हर तरह की स्किन के लिए सही है।

Coconut oil
Coconut oil

जैतून का तेल

जैतून के तेल से मालिश करना सबसे बेहतरीन माना गया है। यह स्किन में बहुत आसानी से एब्जॉर्ब हो जाता है और स्किन के लिए बहुत अच्छा है। यह तेल मसल्स को रिलेक्स करता है और इसे मजबूत बनाने में फायदेमंद है। यह ऑइल ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और नमी को बनाए रखने में मददगार है। इसके साथ ही इस तेल से मालिश करने से दर्द से भी आराम मिलता है व इंफ्लेमेशन में सुधार होता है। इस ऑइल का इस्तेमाल भी कोई भी स्किन टाइप वाले लोग कर सकते हैं।

Olive oi
Muscle Strengthening Oil-Olive oil

बादाम का तेल

बादाम का तेल भी स्किन में बहुत जल्दी एब्जॉर्ब हो जाता है और यह बिलकुल भी हैवी नहीं होता। इसलिए, इस तेल को महिलाओं के लिए भी फायदेमंद माना गया है। यह तेल स्किन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है और स्किन के लिए माइल्ड होता है। यही नहीं, इसमें इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जिससे स्किन की समस्याओं जैसे खुजली, रैशेज आदि से राहत मिलती है। मसल्स को मजबूत बनाने के लिए भी इस तेल से मालिश करना बेहतरीन माना गया है। यही नहीं, छोटे बच्चों की ग्रोथ सही से हो और उनकी मसल्स मजबूत हों, इसके लिए भी उनकी मालिश के लिए भी यह तेल लाभदायक माना गया है।

Almond oil
Almond oil

जोजोबा ऑइल

जोजोबा ऑइल स्किन को नमी प्रदान करने और मसल्स ग्रोथ को बढ़ाने के लिए बेहतरीन है। इसके कई लाभ हैं जिनमें डेड स्किन सेल्स को रिमूव करना भी शामिल है। इसमें फैटी एसिड्स होते हैं और इसकी खुशबु भी अच्छी होती है। इससे शरीर और माइंड रिलेक्स होते हैं। यानी, अपनी मांसपशियों को मजबूत करने वाला तेल यह भी है।

Jojoba Oil
Muscle Strengthening Oil-Jojoba Oil

यह तो थी स्ट्रांग मसल्स और मजबूत हड्डियों के लिए सबसे अच्छा तेल की मालिश (Best massage oil for strong bones) के बारे में जानकारी। रोजाना सामान्य से अधिक मेहनत करने से आपको अपनी मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसलिए, मसल्स को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। 

इसके साथ ही अपनी जीवनशैली को भी हेल्दी बनाए रखें। इसके लिए अपने खाने-पीने का ध्यान रखें, वजन को सही रखें, योग करें आदि। यही नहीं, सही तेल से मालिश करने से भी आपको इसमें लाभ हो सकता है। अब सवाल यह है कि मालिश के लिए कौन सा तेल अच्छा है (Which oil is good for massage)? तो ऊपर दिए गए ऑइल्स में से अपने लिए सही तेल का चुनाव करें और उसके इस्तेमाल से अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाएं।

FAQ | क्या आप जानते हैं

मांसपेशियों की मजबूती के लिए कौन सा तेल अच्छा है?

मसल्स को मजबूत बनाने के लिए कई तेलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें जैतून का तेल, नारियल का तेल, जोजोबा ऑइल आदि शामिल हैं। इसके साथ ही ऐसा माना जाता है कि अदरक के तेल, सरसों के तेल, लेवेंडर के तेल आदि का इस्तेमाल करना भी मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है। आप अपनी मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए सही तेल का चुनाव कर सकते हैं।

मजबूत मांसपेशियों के लिए क्या खाएं?

अपनी मसल्स को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स आदि को शामिल करना जरूरी है। इसलिए, आप अंडों, डेयरी प्रोडक्ट्स, फिश, साबुत अनाज, बीन्स आदि का सेवन करें। फलों में केला को मसल्स गेन करने के लिए बेहतरीन माना गया है।

मांसपेशियों को मजबूत करने की आयुर्वेदिक दवा (Ayurvedic medicine for muscle strengthening) कौन सी हैं?

आयुर्वेदा में तीन हर्ब्स को मसल्स ग्रोथ को बढ़ाने में फायदेमंद माना गया है। यह तीन हर्ब्स हैं अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी शामिल है। अश्वगंधा को मसल मास और स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए लाभदायक माना गया है। शतावरी और सफेद मूसली मसल गेन और मसल्स बिल्ड करने के लिए फायदेमंद है। शतावरी में एस्पेराजीन होता है, जिसे प्रोटीन सिंथेसिस को बूस्ट करने में बेनेफिशियल माना गया है।

नसों के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

कई तेलों को नसों के लिए फायदेमंद माना गया है जैसे पुदीना, लैवेंडर और कैमोमाइल का तेल आदि। नसों के दर्द को कम करने के लिए भी नीलगिरी ऑइल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन एसेंशियल ऑइल्स को लगाने के लिए कुछ बूंदे इन तेलों की लें और इसके साथ कैरियर ऑइल्स जैसे जोजोबा, नारियल या बदल के तेल को मिलाएं और इसके बाद इससे मालिश करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।

क्या जैतून का तेल मांसपेशियों का निर्माण करता है?

जैतून का तेल उन लोगों के लिए बेहतरीन है ,जो अपनी डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल करना चाहता है। इसमें हेल्दी फैट्स और कई मिनरल्स व विटामिन्स होते हैं। इससे मसल्स बिल्ड होते हैं और इसके साथ ही मांसपेशियों की रिपेयर भी होती है। मालिश के लिए भी इसे बेहतरीन माना गया है। यही नहीं, जैतून के तेल के इस्तेमाल से हड्डियां भी स्ट्रांग बनती हैं और इसे डायबिटीज के रोगियों के लिए भी अच्छा माना गया है। इसके अलावा भी इस तेल के कई फायदे हो सकते हैं।

मसल्स में ताकत आने के लिए क्या करें?

मसल्स में ताकत या स्ट्रेंथ के लिए सबसे पहले तो हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना अच्छा माना गया है। लेकिन, नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से भी आप अपनी मसल्स को मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए वेट लिफ्टिंग करें, रेजिस्टेंस बैंड्स के साथ वर्कआउट करें, सीढ़ियां चढ़ें, साइकिलिंग करें और  डांस करें। इसके साथ ही पुश-अप्स, सीट-अप्स, स्क्वाट्स आदि भी आपके लिए बेनेफिशियल हो सकते हैं। यही नहीं, हिल्स क्लाइमिंग या गार्डनिंग को भी मसल्स की स्ट्रेंथ को बढ़ाने में फायदेमंद माना गया है। कुछ तेल के इस्तेमाल से मालिश करने से भी मासपेशियां मजबूत हो सकती हैं। अपनी स्किन के अनुसार आप सही तेल का चुनाव कर सकते हैं।