What to eat After Cucumber: खीरा में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते है जिसे खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। खीरे में 95% पानी होता है जिससे ये शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर शरीर को कई तरह के फायदे देता है। गर्मी में खीरा अच्छी मात्रा में मिलता है जिसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। हालाँकि सर्दी और ठंड सभी मौसम में खीरा आसानी से मिल जाता है। खीरा का सेवन सलाद, सैंडविच के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद में खीरे को शीतल, पाचक और रक्त शुद्ध करने वाला फल बताया गया है। हालांकि, खीरे का सेवन करते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है क्योंकि खीरे के बाद कुछ चीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आगे हम आपको बताएँगे कि खीरा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
खीरा खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

खीरा खाने के बाद आपको दूध और डेरी प्रोडक्ट को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। बहुत से लोग दही में खीरा मिलाकर रायते के रूप में इसका सेवन करते है। जो एक खराब कॉम्बिनेशन है क्योंकि इन दोनों का मिलाजुला सेवन शरीर में आंतरिक असंतुलन पैदा कर सकता है, जिससे पाचन क्रिया में समस्या आ सकती है।
कभी भी खीरा खाने के बाद किसी भी प्रकार के फल के जूस का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। खीरा खाने के बाद जूस का सेवन करने से शरीर में ज्यादा मात्रा में अम्ल और शुगर पैदा होता है जो पाचन खराब कर सकता है।
खीरा खाने के बाद फलियांदार सब्जी जैसे सोयाबीन, मूंगफली, राजमा, छोले का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
टमाटर और खीरा सलाद में कभी भी एक साथ न खाएं। इन दोनों का मिलाजुला सेवन शरीर में आंतरिक असंतुलन पैदा कर सकता है, जिससे पाचन क्रिया में समस्या आ सकती है।
खीरा के साथ कभी भी माँसाहारी भोजन न करें क्योंकि खीरा एक हल्का और हाई वाटर फ़ूड है जबकि मांस एक हैवी प्रोटीन और फैट फ़ूड है। इन दोनों के कॉम्बिनेशन को जब एक साथ खाया जाता है तो इससे पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
खीरे के साथ मुली का भी सेवन एक साथ न करें इससे भी आपको पेट में ब्लोटिंग और गैस से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है।
कब खीरा खाना है सेहतमंद?

खीरा एक हल्का और हाइड्रेटेड फल है जिसे खाने से पाचन अच्छा होता है। हालाँकि खीरा का सेवन सलाद के रूप में रात के समय लोग करना पसंद करते है लेकिन जब इससे होने वाले फायदे के बारे में बात आती है तो रात में खीरे का सेवन नुकसानदायक बताया गया है। अगर आप खीरे से अच्छे विटामिन्स लेना चाहते है तो आप इसे सुबह खाली पेट सेवन कर सकते है, दिन के भोजन के साथ सलाद के रूप में इसका सेवन कर सकते है। इसके साथ ही शाम में हल्की भूख में भी इसका सेवन कर सकते है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार रात में इसका सेवन नुकसानदेह है। रात में खीरा खाने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, कैलोरी ज्यादा हाई होने से वजन बढ़ सकता है और कफ़ होने की वजह से खासी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
