बॉलीवुड की हिट फिल्म “कबीर सिंह” को रिलीज हुए 2 साल बीत चुके हैं। आपको बता दें कि, यह फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज हुई थी। साथ ही इस फिल्म में बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय शाहिद कपूर और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी की जोड़ी ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। दोनों की जोड़ी को ऑडियंस ने बहुत प्यार दिया था। साथ ही “कबीर सिंह” ने धुआंधार कमाई की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म में शाहिद कपूर को ब्लॉकबस्टर सक्सेस हासिल की थी। आपको बता दें कि, इस फिल्म ने 2019 में 379.02 करोड़ की कमाई की थी और यह मूवी एक ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई थी।

 

यह मूवी तो हर एक इंसान को याद होगी साथ ही इसके डायलॉग भी आज हर एक इंसान को याद है। वहीं, इस फिल्म में शहीद कपूर को जितनी लोकप्रियता हासिल हुई वो शायद ही किसी और को मिली होगी। फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने कबीर के कैरक्टर को निभाने के लिए जीतोड़ मेहनत की थी। इस मूवी के लिए शहीद कपूर ने वजन घटाने से लेकर 1 दिन में 2-2 घंटे तक नहाने जैसे काम किए थे। इसके अलावा भी शहीद कपूर ने काफी मेहनत की थी और आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको इस रोल के पीछे की कड़ी मेहनत के बारे में बताएंगे।

 

एक दिन में पी 20 सिगरेट

फिल्म “कबीर सिंह” में शाहिद का किरदार एक सनकी आशिक का था, जो खुद को नशे की लत में डुबो देता है। वहीं रील जिंदगी से हट कर इस रोल को करने के लिए शाहिद ने एक दिन में 20 सिगरेट पीनी पड़ती थी। आपको बता दें कि शाहिद रियल लाइफ में धूम्रपान नहीं करते हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात करते हुए शाहिद ने कहा था कि, ‘मैं स्मोकिंग का समर्थन नहीं करता। हालांकि, रोल को इसकी जरुरत थी। ये आसान नहीं था। एक समय ऐसा आया था जहा पर मुझे एक दिन में 20 सिगरेट पीनी पड़ती थी। इसके बाद मुझे अपने बच्चों के पास घर जाने से पहले 2 घंटे तक नहाना पड़ता था, ताकि सिगरेट की बदबू जा सके।’

 

सालों की कड़ी मेहनत

गौरतलब है कि, शहीद कपूर बहुत मेहनती इंसान है और नेकदिल भी है। वहीं, फिल्म के बारे में शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ”कबीर सिंह स्पेशल फिल्म थी, ये साल भी स्पेशल है। मुझे लगता है कबीर सिंह मेरे 16 साल के काम का फल है। कभी कभी आपको अपने सही समय का इंतजार करना पड़ता है। सक्सेस आपको समय आने पर ही मिलती है। अवसर मिलने की बात है सही समय आने की जरूरत है।” शहीद के लिए यह फिल्म बहुत ही लकी साबित हुई। लेकिन इस सक्सेस के पीछे उन्होंने हद से ज्यादा मेहनत की है।

 

घटाया 14 किलो वजन

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि, यंग लवर के रोल को निभाने के लिए उन्होंने 14 किलो वजन घटाया था। इसी का नतीजा है कि फिल्म शाहिद बेहद हैंडसम लग रहे थे और कियारा अडवाणी के साथ शहीद कपूर की जोड़ी बहुत जच रही थी। आपको बता दें कि, शहीद कपूर की उम्र अभी 40 साल है और उनकी फिज़िक्स को देख कर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। गौरतलब है कि, शहीद कपूर ने अपनी पहचान आज भी एक नेशनल क्रश के तौर पर बनाई है और लाखों लड़कियां उनको अपना क्रश मानती है।

 

सोशल मीडिया पर रहते है एक्टिव

शहीद कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। जहां वो अपने फैन्स के साथ अपनी जिंदगी से जुडी चीजों के बारे में शेयर करते रहते है। साथ ही फॉलोवर्स की बात की जाए तो शहीद कपूर के इंस्टाग्राम पर 30.7 मिलियन फॉलोवर्स है। वहीं ट्विटर पर उनके 15.2 मिलियन फॉलोवर्स है। शहीद कपूर ने अपने जीवन के अब तक के करियर में बहुत नाम और इज्जत कमाई है, जो की एक इंसान के लिए बहुत बड़ी बात है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि, शहीद ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शुरू की थी। जिसके बाद आज उन्होंने अपनी मेहनत से यह मौकाम हासिल किया है जिसके वो हक़दार है।

 

यह भी पढ़े। 
केमिकल नहीं, इन नेचुरल तरीकों की मदद से चींटियों से पाएं मुक्ति
सेलिब्रिटी फिटनेस से रिलेटेड आर्टिकल्स कैसे लगे इस पर आप अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें।  आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com