यह प्राकृतिक तरीके से कब्ज को दूर करता है। बादाम तेल कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। इस तेल के नियमित सेवन से जहां दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है वहीं ये दिमागी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। बादाम तेल के स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी बहुत सारे फायदे हैं। आइए जानें-
बादाम तेल के फायदे
- बादाम तेल को दूध में मिलाकर बच्चों को देने से दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
- बादाम तेल का सेवन दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
- बादाम तेल से बच्चों की नियमित मालिश करने से हड्डियों को मजबूत बनने में मदद मिलती है।
- बादाम तेल त्वचा के लिए एंटी एजिंग की तरह काम करता है।
स्वस्थ और मजबूत बाल
इसका नियमित इस्तेमाल बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। ये बालों को लंबा और घना बनाता है। बादाम तेल डैंड्रफ में भी लाभकारी है। और स्प्लिटएंडस की समस्या के लिए भी उपयोगी है।
सुंदर और मुलायम त्वचा
बादाम तेल के इस्तेमाल से त्वचा खूबसूरत और ग्लोइंग बनती है। ये डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है। एंटी एजिंग की तरह काम करता है और त्वचा से टैनिंग कम करता है। त्वचा के रूखेपन को दूर करके नमी प्रदान करता है और त्वचा को मुलायम और स्वस्थ बनाता है।
मजबूत हड्डियां
बादाम तेल की नियमित मालिश हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। खासतौर पर बच्चों की इस तेल से नियमित मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती हैं, इसके अलावा महिलाएं भी बादाम तेल का इस्तेमाल त्वचा व स्वास्थ्य के लिए कर सकती हैं।
मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है
बादाम दिमाग को स्वस्थ रखता है। बादाम तेल को दूध में मिलाकर बच्चों को देने से उनका दिमाग स्वस्थ रहता है। बादाम तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं, ओमेगा-6 दिमाग के लिए एक आवश्यक तत्व है। इससे दिमाग स्वस्थ रहता है।
प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है
बादाम तेल के नियमित सेवन से त्वचा प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत करने में मदद कर सकता है।
संतुलित कॉलेस्ट्रॉल
बादाम तेल का सेवन से कॉलेस्ट्रॉल संतुलित रखने में मदद करता है। बादाम तेल के नियमित सेवन से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें –आईशैडो के अनोखे रंग, लूट लेंगे आपका दिल
स्वास्थ्य संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें-editor@grehlakshmi.com
