भारतीय संस्कृति अपनी विविधता के लिए प्रसिद्ध है, खाने से लेकर पोशाक और भाषा से लेकर जीने का तरीके तक, भारत की हर बात में विभिन्नता झलकती है। यहां बनाए जाने वाले हर पारंपरिक व्यंजनों को दुनिया में सराहा जाता है, क्योंकि हर खाद्य पदार्थ हमारे शरीर और यहां के मौसम के अनुसार शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बनाये गए है। चाहे वह तमिलनाडु की इडली हो या पंजाब की लस्सी और साग हो। भारतीय भोजन को स्वाद के मामले में तो अच्छा माना ही जाता है लेकिन स्वास्थ्य के मामले में भी वह सर्वश्रेष्ठ है।
पोषण का खजाना है
फलों और सब्जियों में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने से उच्च ब्लड प्रैशर और गुर्दे में पथरी होने से बचा जा सकता है, साथ ही ये हड्डियों के क्षय को भी रोकता है। सभी फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। सब्जियों में पाये जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई आवश्यक तत्वों, फाइबर, खनिज-लवण, विटामिनों और अन्य लाभदायक तत्वों को किसी भी दवा के माध्यम से प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
फलों और सब्जियों के फायदे
कोलेस्टॉल को दूर करें
फली वाली सब्जि़यां कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर करने में सहायक होती हैं। फलियां कई तरह की आती हैं। सेम की फली, लोबिया की फली या फिर फ्रेंच बीन्स। सभी शरीर में जमे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होती हैं।
पानी की कमी को पूरा करती हैं
फल और सब्जियां जैसे खीरा, पालक, टमाटर, तरबूज, अंगूर, स्ट्रॉबरी आदि में प्रर्याप्त मात्रा में पानी होता है। इनमें कैलोरी और फाइबर भी खूब होता है यह पानी की कमी पूरी करने के साथ और भी बहुत से पोषक तत्व शरीर को देते हैं।
कैंसर से बचाव
सब्जियों और फलों में मौजूद बीटा-कैरोटीन गर्भाशय कैंसर, हृदय संबंधी बीमारियों, तनाव, आर्थराइटिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है। इसलिए अच्छी सेहत के लिए साग-सब्जियां खाना जरूरी है। मौसमी हरी सब्जियां जैसे पालक और पीली सब्जियां जैसे पीली मिर्च और फूलगोभी से कैंसर होने का खतरा कम होता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
सब्जियों के सात रंग, जैसे- हरा, पीला, नीला, नारंगी, लाल, बैंगनी और सफेद रंग सेहत को बनाते हैं। हरी सब्जियों में ल्यूटीन और इंडोल्स जैसे कई फाइटोकेमिकल्स होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं।
आंखों की सेहत
हरे रंग की सब्जियों के सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक रहता है और आंखों की ज्योति भी सही बनी रहती है। गाजर में $फाइबर, विटामिन ए और आयरन काफी मात्रा में होता है। ये खून साफ रखने में भी मददगार होती हैं और इससे आंखें भी सही रहती हैं।
