Beetroot juice in a glass along side beetroots
Beetroot juice in a glass along side beetroots

Summary: ब्लड काउंट बढ़ाने के लिए 5 असरदार होममेड ड्रिंक

कम ब्लड काउंट से थकान, कमजोरी और बालों का झड़ना हो सकता है। इन आसान और प्राकृतिक होममेड ड्रिंक से आप बिना गोलियों के अपनी ब्लड हेल्थ बेहतर बना सकते हैं।

Hemoglobin Boosting Drinks: स्वस्थ रहने के शरीर में सही मात्रा में ब्लड होना ज़रूरी है, क्योंकि इससे ही ऑक्सीजन और दूसरे सभी न्यूट्रिएंट्स शरीर के विभिन्न भागों में पहुचते हैं। अगर ब्लड की मात्रा कम हो जाती है तो थकान, कमजोरी, नींद ना आना, वजन बढ़ना और बालों के झड़ने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। कई बार इसके लिए आयरन की गोलियां भी लेनी पड़ती हैं। लेकिन अगर आप बिना गोलियों के अपना ब्लड काउंट बढ़ाना चाहते हैं तो बस डाइट में इन होमेमेड ड्रिंक को शामिल करना शुरू कर दें।

बीटरूट जूस

चुकंदर या बीटरूट में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें फ़ोलेट या विटामिन बी9 खूब होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए ज़रूरी होता है। इसमें नाइट्रेट भी होता है, जिससे ब्लड फ्लो अच्छा होता है। बीटरूट जूस बनाने के लिए चुकंदर को पानी के साथ पीस लीजिए। इसमें एक नींबू का रस डाल दीजिए जिससे आयरन पूरी तरीक़े से अवशोषित हो जाएगा। हर दिन यह जूस पीने से ब्लड काउंट अच्छा रहेगा।

पालक और केल स्मूदी

two glasses of green juices and piece of lemon on side
Spinache-Kale smoothie

पालक और केल में आयरन, विटामिन सी और फ़ोलेट की प्रचुर मात्रा होती है। इसलिए ये ब्लड काउंट बढ़ाने के लिए बहुत ज़रूरी हैं। इसको बनाने के लिए पालक और केल को विटामिन सी वाले फलों जैसे संतरा और बेरीस के साथ ब्लेंड कर लें और इस टेस्टी स्मूदी को सप्ताह में कम से कम तीन बार ज़रूर लें, इससे एनीमिया नहीं होगा और शरीर में हेल्दी ब्लड फ्लो होगा।

अनार का जूस

अनार में आयरन, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स बहुत होते हैं इसलिए इसके सेवन करने वालों में ब्लड की कभी कमी नहीं होती है। इससे ब्लड फ्लो सही रहता है और हार्ट हेल्थ बूस्ट होती है। अनार के दानों को मिक्सर में पीसकर उसमें पानी मिलाकर इसका जूस बना लें। अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो हर दिन इस जूस का सेवन करें, कुछ ही दिन में ब्लड काउंट बढ़ जाएगा।

कैरट-एप्पल जूस

गाजर में बीटा-केरोटीन होता है जो रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है। विटामिन सी आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। ये दोनों हेल्दी लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए ज़रूरी होते हैं। इसको बनाने के लिए गाजर और सेब को एक छोटे अदरक के टुकड़े के साथ पीस लें। इस ड्रिंक को रेगुलर पीने से आयरन लेवल कभी कम नहीं होगा।

अदरक-हल्दी ड्रिंक

अपने एंटी-इंफ़्लामेंट्री गुणों के कारण हमेशा से ही अदरक और हल्दी को ओषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। हल्दी में करक्यूमिन होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ाते हैं। अदरक आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इसको बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच ताजी ग्रेटेड अदरक का रस मिलाएँ। इसके स्वाद को और बेहतर बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालकर पियें।

तो, आप भी आयरन की कमी को पूरा करने के लिए इन होमेमेड ड्रिंक का सेवन ज़रूर करें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...