काम के ज्यादा घंटे भी उच्च रक्तचाप का एक कारण हो सकते हैं। इसके अलावा हमारी अस्वस्थ जीवन शैली भी रक्तचाप को बढाने में पूरा योगदान देती है। इससे कुछ सुझावों का पालन करके बचा जा सकता है। डाॅक्टरस की कुछ टिप्स हैं जो उच्च रक्तचाप से आपको बचा सकती हैं।
हैल्दी भोजन खाइए
यदि आप उच्च रक्तचाप से जूझ रहे हैं तो आपको एक हैल्दी डाइट की जरूरत है। जितना हो सके उतना जंक फूड को न खाएं। जंक फूड में ज्यादा मात्रा में नमक व अन्य मसाले होते हैं जो कि आपके रक्त चाप के लेवल को बढा सकते हैं। अतः ज्यादा से ज्यादा फल व घर में बना हुआ सादा भोजन खाइए। यदि आप काम पर भी जाते हैं तो बाहर का न खाइए। अपना घर से टिफिन लेके जाइए।
रोजाना व्यायाम करें
आपको अपने शरीर के लिए हर रोज़ सुबह थोडा सा समय जरूर निकालना चाहिए। हर रोज़ सुबह जल्दी उठ कर 20-30 मिनट व्यायाम करें। थोडा सा व्यायाम आपको पुरे दिन चुस्त व तंदुरुस्त रखेगा। इसलीए आपको न केवल उच्च रक्तचाप से बल्कि हर बीमारी से बचने के लिए रोजाना व्यायाम अवश्य करना चाहिए। यह आपको फिट भी रखेगा।
शराब न पीयें
यदि आपको उच्च रक्त चाप जैसी समस्या है और आप एक शराब को पसंद करने वाले व्यक्ति हैं तो आपके लिए यही सही होगा कि आप शराब को जितना हो सके उतना छोड दें। शराब और धूम्रपान आपकी सेहत को और अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आप शराब व धूम्रपान का त्याग करते हैं तो आपकी सेहत पहले से काफी बेहतर हो सकती है।

काम का ज्यादा बोझ न लें
कुछ रिसर्च बताती हैं कि जो लोग हफ्ते में 40 घंटे से अधिक काम करते हैं उनको उच्च रक्तचाप होने का ज्यादा खतरा है। आपके लिए यही सुझाव है कि ज्यादा काम का बोझ अपने दिमाग पर न डालें। उतना ही काम करें जितना आप बिना प्रेशर के कर सकते हैं। आपकी सेहत अगर ठीक होगी तो ही आप अच्छे से काम कर पाएंगे।
स्ट्रैस कम लें
ज्यादा स्ट्रैस लेना डिप्रेशन का कारण बन सकता है। इस से रक्त चाप भी उच्च हो जाता है। इसलीए कोशिश करिए ज्यादा से ज्यादा खुश रहने की। इसके लिए आप अपने घर वालों के साथ समय बिता सकते हैं। आप रोज वकयायाम करना बिल्कुल न भूलें। अंदर से जितना हो सके स्ट्रैस फ्री व खुश रहने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें-
