Summary: गले में दर्द है? ये घरेलू नुस्खे देंगे राहत और बढ़ाएंगे इम्यूनिटी भी”
गले में दर्द, खराश या सूजन जैसी समस्या सर्दी-जुकाम या एलर्जी से बढ़ सकती है। नमक पानी के गरारे, अदरक-तुलसी का काढ़ा और हल्दी वाला दूध जैसे घरेलू नुस्खे इस परेशानी से तेजी से राहत दिला सकते हैं।
Sore Throat Remedies: सर्दी-जुकाम या फिर एलर्जी बढ़ने पर गले में दर्द की शिकायत देखने को मिलती है। गले में दर्द होने पर खाने-पीने में परेशानी होती है। ऐसे में गले में दर्द का समय पर इलाज जरूरी है। अगर आपको गले में काफी ज्यादा दर्द हो रहा है तो इसके लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन घरेलू उपायों की मदद से गले में दर्द से आराम मिल सकता है। इसके अलावा यह घरेलू उपाय गले की खराश, कफ, बगलम जैसी परेशानी को दूर करने में भी आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं गले में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए क्या करें?
नमक के पानी से करें गरारे

गले में दर्द की परेशानी होने पर नमक के पानी से गरारे करें। इससे आपको दर्द से काफी आराम मिल सकता है। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें 2 चुटकी नमक डालें। अब इस पानी से करीब 5 मिनट तक गरारे करें। इससे गले में दर्द की परेशानी कम किया जा सकता है। साथ ही यह गले में खराश की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में प्रभावी है।
मुलेठी का करें इस्तेमाल

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर मुलेठी गले में दर्द की समस्या को कम करने में प्रभावी होता है। इसके लिए 1 इंच मुलेठी का टुकड़ा लें। इसे मुंह में रखकर 1 से 2 घंटे तक चूसते रहें। ऐसा करने से गले में दर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है।
अदरक का काढ़ा पिएं

गले में दर्द की परेशानी होने पर अदरक का काढ़ा पीना आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। यह न सिर्फ गले में दर्द को कम करने में प्रभावी है, बल्कि इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। साथ ही यह गले में खराश, सर्दी-जुकाम की परेशानी को भी कम कर सकता है। अदरक का काढ़ा तैयार करने के लिए 1 कप पानी में 1 इंच अदरक का टुकड़ा कुचलकर डालकर इसे उबाल लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें।
तुलसी का काढ़ा
तुलसी की पत्तियों से तैयार काढ़ा पीने से गले में दर्द की परेशानी को कम कर सकते हैं। काढ़ा तैयार करने के लिए 1 कप पानी लें। इसमें 10 से 15 तुलसी की पत्तियां डालकर इसे गर्म करें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद डालकर इसका सेवन करें। इससे गले में दर्द की समस्या दूर हो सकती है।
हल्दी वाला दूध
सर्दी-जुकाम और गले में दर्द की समस्या को कम करने के लिए हल्दी वाली दूध काफी हेल्दी हो सकता है। यह दूध आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में प्रभावी है। गले में दर्द होने पर 1 गिलास गर्म दूध में 1 चुटकी हल्दी पाउडर डालकर इसका सेवन करें। इससे गले में दर्द, गले की खराश, गले में सूजन से आराम मिल सकता है।

गले में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
