Mosquito Bite Remedy
Home Remedies of Mosquito Bite
Mosquito Bite Remedy: चेहरे पर ये लाल रंग के निशान और भी बेकार लगते हैं। कभी-कभी इन चकत्तों से छुटकारा पाने में 6-7 दिनों से ज्यादा का वक्त लग जाता है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर मच्छरों के काटने के बाद अगर लाल रंग के निशान पड़ जाएं, तो आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके इनसे छुटकारा पा सकते हैं। 
1. मच्छर के काटने से बनने वाले चकत्ते के निशान पर प्याज का टुकड़ा लगाएं। इससे निशान दूर हो जाएंगे और खुजली भी खत्म हो जाएंगी। साथ ही, आप चाहे तो उस जगह पर प्याज़ का रस भी लगा सकती हैं। इससे भी आपको जल्द आराम मिलेगा। 
2. सेब का सिरका स्किन और हेयर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, वजन घटाने के लिए भी सेब का सिरका पानी में मिलाकर पिया जाता है। आपके चेहरे पर अगर मच्छर काटने से निशान पड़ जाएं, तो आप तीन चम्मच पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका मिलाकर लगा लें। निशान गायब हो जाएंगे। 
 
3. अगर मच्छर के काटने से चकत्ते बन गए हैं तो उस जगह पर नींबू का छिलका लगाएं। इससे आपके चकत्ते के निशान गायब हो जाएंगे। खुजली भी नहीं होगी। हालांकि, इसे लगाने से शुरुआत में आपको थोड़ी जलन महसूस होगी लेकिन चकत्तों से छुटकारा पाने का ये सबसे असरदार उपाय है।
 
4. आपकी स्किन पर मच्छर काटने की परेशानी को दूर करेगा। साथ ही स्किन को ठंडक भी देगा। अगर मच्छर काटने के स्थान से खून निकल रहा है, तो यह उसे भी ठीक कर देगा और स्किन पर जलन और खुजली की परेशानी को दूर करेगा। इसे भी आप सबसे असरदार उपाय मान सकती हैं।
5. बेकिंग सोडे में पानी मिलाकर पहले से ही घोल बना लें। जब भी मच्छर काटें तो काटे वाले स्थान पर लगा लें। इससे चकत्ते के निशान दूर हो जाएंगे और खुजली व जलन भी कम हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें

घर के कुछ खास सामानों से करें चेहरे पर ब्लीच