कब्ज की समस्या में बड़े कारगर हैं ये देसी नुस्ख: Constipation Remedy
Constipation Remedy at Home

Constipation Remedy: अकसर शरीर में तरल पदार्थ की कमी के कारण कब्ज की शिकायत हो जाती है लेकिन लंबे समय तक यह समस्या बने रहने से कई गंभीर बीमारियां हो जाती हैं।

ठंड के मौसम में हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक है कब्ज की समस्या। यहां यह समझना महत्वपूर्ण है कि जहां अधिकांश व्यक्ति सप्ताह में औसतन तीन से चार बार मल त्याग करते हैं। वहीं नियमित पैटर्न वाले लोग दिन के निश्चित समय पर और प्रत्येक दिन एक तरह से ही मल त्याग करते हैं। सप्ताह में आप कितनी बार शौच करते हैं? इससे यह जाना जा सकता है कि आप कब्ज से पीड़ित हैं या नहीं। इस विषय पर हॉलिस्टिक न्यूट्रिशन और लाइफस्टाइल कोच, इंटिग्रेटिव और लाइफस्टाइल मेडिसिन और यू केयर- ऑल अबाउट यू के फाउंडर ल्यूक कॉटिन्हो विस्तार से बता रहे हैं।

Constipation Remedy: हो सकती हैं कई अन्य कई समस्याएं

लंबे समय तक बनी रहने वाली कब्ज सेहत के लिए खतरनाक है। यदि आपका कोलन सभी टॉक्सिन्स को बाहर नहीं निकाल पाता है, तो यह आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां जैसे कि बवासीर, खराब त्वचा, मोटापा और वजन बढ़ने में असमर्थता होने लगती हैं। यहां तक कि अत्यधिक मामलों में यह पाचन तंत्र को भी बिगाड़ देता है।

कब्ज के कारण

कब्ज के कई कारण हो सकते हैं, जो हर किसी में अलग-अलग हो सकते हैं-

  • गतिहीन जीवन शैली
  • आहार में फाइबर कम होना
  • अत्यधिक मात्रा में चाय या कॉफी पीना
  • डिहाइड्रेशन
  • बहुत अधिक एंटासिड, आयरन सप्लीमेंट और कैल्शियम सप्लीमेंट लेना
  • तनाव को ठीक करने में असमर्थ होना
  • अनिद्रा या नींद की समस्या
  • फैट फ्री डाइट का सेवन करना जो आपको पेट के एसिड की उचित मात्रा से वंचित करता है।
  • कुछ बीमारियों जैसे कि आईबीएस, थायरायड डिसफंक्शन या गर्भावस्था इसके उदाहरण हैं।

सर्दियों के दौरान, जब विशेष रूप से पानी कम पिया जाता है, तो ऐसे में आप पाचन संबंधी समस्याओं और कब्ज का अनुभव कर सकते हैं। ऐसे में अगर सही उपचार ना किया जाए तो ऐसे में कब्ज कई अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकता है।

बदलें अपने जीवन जीने का तरीका

सर्दियों में फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे कि साबुत अनाज, फल और मौसमी सब्जियां जैसे संतरे, अमरूद, अंगूर, ओट्स आदि का सेवन कब्ज को रोकने का एक प्रभावी तरीका है। फाइबर युक्त आहार आपके मल को मुलायम है और कोलन को साफ करने में मदद करता है। हर सुबह एक लीटर पानी कब्ज के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है।
फाइबर युक्त भोजन खाने और पर्याप्त पानी पीने के अलावा, यहां कुछ घरेलू उपचार भी हैं, जो कब्ज को कम करने में मदद कर सकते हैं।

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय

कब्ज को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह आपकी आंतों और मलाशय को नुकसान पहुंचा सकता है। यह डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है।

सैलियम भूसी

Constipation Remedy
Isabgol for Constipation Remedy

सैलियम भूसी, जिसे इसबगोल के रूप में भी जाना जाता है, एक डाइटरी फाइबर है, जो एक प्राकृतिक लैक्सेटिव के रूप में कार्य करते हुए वजन घटाने को बढ़ावा देता है। एक गिलास पानी में 2 से 3 चम्मच इसबगोल की भूसी या इसबगोल कब्ज के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है।

त्रिफला

त्रिफला का उपयोग शरीर से अतिरिक्त वात, पित्त और कफ को प्रभावी ढंग से समाप्त करता है। साथ ही साथ, शरीर की संतुलन की स्थिति को बहाल करता है। आप सोने से पहले पानी के साथ 1 बड़ा चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाकर उसका सेवन करें। इससे अगली सुबह आपको अपने कोलन को साफ करने में मदद मिलेगी।

काली किशमिश या प्रून्स

ऐसा माना जाता है कि काली किशमिश या प्रून में इनसॉल्यूबल फाइबर होता है, जो
मल के बल्कनेस में मदद करता है और
आंतों को सामान्य रूप से काम करने में मदद करता है।

अजवाइन/बिशप्स वीड

यह मसाला गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो पाचन में मदद करता है और भोजन को पेट में पचाने में सहायक होता है। इसके लिए आप रोजाना गर्म पानी में 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन भिगोकर पिएं