Remedies for Burn Marks
Remedies for Burn Marks

स्किन पर जले हुए निशानों को हटाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे: Remedies for Burn Marks

किचन में खाना बनाते समय कई बार हमारी त्वचा जल जाती है। इस जलन के कारण त्वचा की बाहरी परत खराब हो जाती है, जिससे खिंचाव और ब्राउन निशान पड़ सकते हैं।

Remedies for Burn Marks: किचन में खाना बनाते समय कई बार हमारी त्वचा जल जाती है। इस जलन के कारण त्वचा की बाहरी परत खराब हो जाती है, जिससे खिंचाव और ब्राउन निशान पड़ सकते हैं। इन जले हुए निशानों का असर सालों तक रह सकता है और कभी-कभी यह ऐसी जगह पर होते हैं, जहां लोग आसानी से देख सकते हैं, जिससे शर्मिंदगी का अहसास होता है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिनकी मदद से आप पुराने जले निशान को मिनटों में हटा सकते हैं और आपकी त्वचा भी साफ हो जाएगी। चलिए जानते हैं इन घरेलू उपाय के बारे में।

जले हुए निशानों को ठीक करने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपाय हैं, जिनमें नारियल तेल और कपूर का मिश्रण एक बेहतरीन विकल्प है। नारियल का तेल और कपूर में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को न केवल नुकसान से बचाते हैं, बल्कि जले हुए निशानों को भी हल्का करते हैं। इसके लिए कपूर की 6-7 गोलियों को पीसकर आधे कटोरी गर्म नारियल तेल में मिलाएं। इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं और दिन में दो बार जले हुए निशान पर लगाएं।

इसके अलावा, यदि आपकी त्वचा को जले हुए अधिक समय नहीं हुआ है, तो आप बादाम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बादाम का तेल स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज़ करता है और विटामिन E की मदद से जले हुए निशान को कम करने में सहायक होता है। बस 1-2 बूंद बादाम तेल की जले हुए निशान पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

Tomato Kill Typhoid Bacteria
Tomato Kill Typhoid Bacteria

टमाटर और शहद भी जले हुए निशानों को ठीक करने में मदद करते हैं। टमाटर में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, और शहद स्किन को मॉइश्चराइज़ करता है। इसके लिए एक टमाटर का रस निकालकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे जले हुए निशान पर 5-10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से धोकर मॉइश्चराइज़र लगाएं।

आलू का रस भी एक अच्छा घरेलू उपाय है। आलू में पोटैशियम होता है, जो जले हुए निशानों को कम करने में मदद करता है। आलू को काटकर उसके स्लाइस को जले हुए निशान पर रगड़ें या आलू का रस निकालकर उसे त्वचा पर लगाएं। इसे सप्ताह में 2-3 बार करने से फायदा मिलेगा।

Honey
Honey

अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो शहद का इस्तेमाल भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। शहद एक प्राकृतिक मॉइश्चराइज़र है और त्वचा को निखारने में मदद करता है। शहद में हल्दी मिलाकर जले हुए निशान पर लगाने से भी निशान धीरे-धीरे हल्के हो सकते हैं। इसे नियमित रूप से लगाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...