Soya
Soya

Soya: सोयाबीन हमारे भारतीय घरों में खाया ही जाता है। अक्सर स्वाद के लिए खाया जाने वाला सोयाबीन हेल्थ के लिए भी बेस्ट है। इसको सम्पूर्ण पोषण भी कहा जा सकता है।आप शायद इसे खाने में शामिल करती हों मगर अभी भी कई लोग इसे खाने से बचते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को इसकी खासियत तो पता होनी ही चाहिए। उनको पता होना चाहिए कि सोयाबीन कैसे फिट बनाए रखने में मदद करता है। इसके सेवन से कैसे सारा जरूरी पोषण मिल जाता है। फिटनेस के लिए ये बेहद जरूरी और कारगर है। आप भी फिट होने की कोशिशें कर रही हैं तो सोयाबीन को अपना साथी बना लीजिए। इससे मिलने वाला पोषण आपके बहुत काम आएगा। क्यों हैं सोया सभी के लिए फायदेमंद जान लीजिए-

 à¤ªà¥‡à¥œ-पौधों से मिलने वाला प्रोटीन- 

पेड़-पौधों से मिलने वाले प्रोटीन में सोयाबीन को बेस्ट माना जाता है। शाकाहारी लोग प्रोटीन के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें जबरजस्ती अंडा खाने की जरूरत नहीं है।  à¤†à¤ª सोयाबीन का सेवन करें और फिट रहें।

हड्डियां होंगी मजबूत- 

आजकल जोड़ों के दर्द की समस्या तो तकरीबन सभी हो है,ऐसे में सोयाबीन आपकी मादड़ कर सकता है।सोयाबीन में प्रोटीन के साथ आइसोफ्लेवोंसभी होता है।आइसोफ्लेवोंसएक तरह का बायोएक्टिव कम्पाउंड होता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए काम करता है। सोयाबीन के नियमित इस्तेमाल से हड्डियां मजबूत होती जाती है। साथ ही छोटी चोटों में हड्डियां टूटने का खतरा भी कम हो जाता है। आप अंदर से मजबूत हो जाते हैं।

डायबिटीज के लिए सोयाबीन- 

ये बहुत कम लोग जानते हैं कि सोयाबीन डायबिटीज में भी लाभकारी है। सोयाबीनलो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूडहै,इसमेंकार्बोहाड्रेट और वसाबहुत कम होते हैं। इस वजह से इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा मान जाता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन ग्लूकोज को भी कंट्रोल करता है। इसलिए डायबिटीज है तो सोयाबीन का सेवन बिना किसी चिंता के लिया जा सकता है। ये मरीजों को स्वाद देने के साथ सेहत देने का काम भी करेगा।  

घटेगी चर्बी- 

बाकी समस्याओं की तरह मोटापा भी अब एक बड़ा हेल्थ इशू है। लेकिन सोयाबीन यहां भी मदद करता है। सोयाबीन में प्रोटीन होने के चलते इसको पचाने के लिए खूब एनर्जी की जरूरत पड़ती है। जिस वजह से फैट कम होता है। लेकिन हां,आपको एक्सरसाइज भी करनी ही होगी। इसका सेवन करेंगी तो वजन घटाने में काफी मदद मिलेगी और थोड़ी सी मेहनत के साथ अच्छे रिजल्ट मिलने लगेंगे।

 à¤•ोलेस्ट्रॉल को भी करे कम- 

सोयाबीन खाते हुए आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होता है। सोयाबीन में पाए जाने वाले आइसोफ्लेवोंस कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल कर लेते हैं। आजकल के समय में जब कोलेस्ट्रॉल एक बड़ी समस्या बनी हुई है तब सोयाबीन किसी नेचुरल इलाज से कम नहीं है। एक फायदा ये भी है कि इसको खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल में कोई कमी नहीं आती है सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल ही कम होता है। रिजल्ट में आप हो जाती हैं फिट।

हर किसी की समस्या ब्लड प्रेशर- 

ब्लड प्रेशर अब हर किसी की समस्या है,बहुत कम उम्र के लोगों को भी अब ये बीमारी घेरे हुए है। ऐसे में सोयाबीन है न। सोयाबीन ब्लड प्रेशर को मेनटेन रखता है। ये रक्तचाप को कम या ज्यादा नहीं होने देता है।

महावारी हो नियंत्रित- 

अगर आपको महावारी से जुड़ी कोई भी दिक्कत है तो भी सोयाबीन आपकी पूरी मदद करेगा। दरअसल मासिक धर्म समय पर हो,इसके लिए एस्ट्रोजेन हार्मोन की शरीर में मात्रा सही होनी चाहिए। सोयाबीन इसी मात्रा को सही करते हैं। पीरियड्स के दौरान या पहले होने वाली शारीरिक दिक्कतों में भी सोयाबीन का आहार काफी मदद करता है।

सब पर छाया डिप्रेशन- 

डिप्रेशन भी अब एक ऐसी समस्या है जो लगभग सभी पर हावी है। इस वक्त सोया धीरे-धीरे इसका इलाज करता है और साथ में नींद का इलाज भी करता चलता है। जब मेंटल प्रोब्लम नहीं होती हैं तो नींद भी तो अच्छी आती है। नींद अच्छी आती है तो आप रिफ्रेश उठते हैं और अपने काम जोश के साथ कर पाते हैं।

स्किन से जुड़ी परेशानियों का हल- 

सोयाबीन में स्किन से जुड़ी दिक्कतों का राज भी छुपा है। इसमें एंटीइंफ्लेमेट्री और कोलेजन के गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। सोया के सेवन से स्किन का नेचुरल लुक मेनटेन रहता है। सोयाबीन खाने से त्वचा को और भी बहुत फायदे होते हैं। इन्हीं फायदों में से एक है इसका एंटीऑक्सीडेंट होना। इसकी वजह से स्किन यूवी किरणों से भी बची रहती है।

बाल होंगे घने और काले- 

सोयाबीन के सेवन का असर बालों पर भी पड़ता है। सोयाबीन से मिलने वाले पोषक तत्व जैसे फाइबर,विटामिन-बी,विटामिन-सी,और दूसरे मिनरल्स बालों की सेहत का भी ध्यान रखते हैं। इसमें आइरन भी होता है। बाल मजबूत होते हैं और लंबे भी इसलिए बालों से जुड़ी दिक्कत है तो भी सोयाबीन का सेवन जरूर करें।

हेल्थ संबंधीयहलेखआपकोकैसालगा?अपनीप्रतिक्रियाएंजरूरभेजें।प्रतिक्रियाओंकेसाथहीहेल्थ सेजुड़ेसुझाववलेखभीहमेंईमेल करें editor@grehlakshmi.com

ये भी पढ़ें- Beauty Corner:पतले बालों ने कर दिया है परेशान,क्या करूं?