विंटर सुपर फूड चुकंदर के 10 फायदे: Beetroot Benefits
Benefits of Beetroot

Beetroot Benefits: सर्दियों में चेहरे पर ग्लो लाना हो या शरीर को स्वस्थ रखना हो, चुकंदर को बेहद फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कुछ लोग इसे सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसका जूस पीते हैं। चुकंदर का सेवन किसी भी तरीके से किया जाए ये शरीर के लाभदायक ही होता है। आज हम आपको चुकंदर के एक या दो नहीं बल्कि पूरे 10 फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Beetroot Benefits: 1)शरीर में खून की कमी को करे पूरा

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए चुकंदर का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। क्योंकि, इसमें भारी मात्रा में आयरन तत्व पाया जाता है। एनीमिया से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर हमेशा चुकंदर खाने सलाह देते हैं।

2)मेमोरी पावर

चुकंदर खाने से व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद कोलिन याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में आप बच्चों के दिमाग को तेज करना चाहते हैं तो चुकंदर को उनकी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

3)स्किन के लिए

आयरन के साथ चुकंदर में फोलेट और फाइबर पाया जाता है जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आप चुकंदर को खा नहीं सकते तो उसके रस को निकाल कर अपने फेस पर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो आता है। इसके साथ ही कील-मुंहासे की समस्या भी दूर होती है।

4)लिवर

चुकंदर में मौजूद सभी पोषक तत्व न सिर्फ शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि लीवर को भी जज हेल्दी बनाते हैं। अगर आप रोजाना एक चुकंदर का सेवन करते हैं तो आपका लिवर क्लीन होता है। स्वस्थ लिवर होने से इंसान कई बीमारियों से बचा रहता है।

5)शुगर लेवल

Beetroot Benefits
Beetroot for Sugar Level

शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी चुकंदर काफी मददगार है जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें चुकंदर का सेवन जरूर करना चाहिए। यह एक ग्लाइसेमिक इंडेक्स वेजिटेबल है, जो खून में धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है और ब्लड में शुगर नहीं बढ़ाता।

6)हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है चुकंदर

अगर आप दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं तो चुकंदर का सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी है। क्योंकि इसमें मौजूद नाइट्रेट खून के दबाव को कम करता है और उस में पाया जाने वाला ब्यूटेन खून को गाढ़ा होने से बचाता है।

7)ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

चुकंदर में मौजूद नाइट्रेटस शरीर में बढ़े हुए ब्लड प्रेशर की समस्या को सामान्य करता है। जिन लोगों को हमेशा ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें रोजाना चुकंदर खाना चाहिए।

8)पाचन शक्ति मजबूत बनाता है चुकंदर

चुकंदर को पेट की समस्याओं से निजात दिलाने वाला भी माना गया है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। जो गैस और कब्ज को दूर रखने के साथ डाइजेशन की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या है, तो नियमित रूप से चुकंदर का जूस पी सकते हैं।

9)एनर्जी बूस्टर है चुकंदर

चुकंदर में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। चुकंदर का एनर्जी बूस्टर बनाने के लिए आप चुकंदर को अच्छे से उबाल कर छान लें। फिर इस छाने हुए पानी को आप एनर्जी ड्रिंक के तौर पर पी सकते हैं।

10)कैंसर

Beetroot Benefits for health
Beetroot for Cancer

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी में भी चुकंदर लाभकारी सिद्ध होता है। चुकंदर में बिटिन नामक तत्व होता है जो कैंसर और ट्यूमर नहीं बनने देता साथ ही शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...