शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है, जिसका सेवन कई रूपों में किया जाता है। लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च न सिर्फ आपके व्यजंन को कलरफुल बनाती है बल्कि खाने के स्वाद को भी बढ़ाती है। इसका सेवन आपको लंबे समय तक चुस्त व तंदुरूस्त बनाए रख सकता है। आइए आपको बताते हैं शिमला मिर्च के कुछ अलग फायदों के बारे में –
पोषक तत्वों से भरपूर
शिमला मिर्च वैसे तो बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होती है लेकिन इसमें कुछ ऐसे भी पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं जिसके बारे में आमतौर पर लोगों को पता नहीं होता है। इनमें विटामिन ए, विटामिन सी, फलेवानाइॅड्स, अल्कालॉइड्स व टैनिन्स आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। शिमला मिर्च में मौजूद अल्कालॉइड्स एंटी−इंफलेमेटरी, एनलजेस्टिक व एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।
दिल को स्वस्थ बनाए रखता है
शिमला मिर्च पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर तरीके से करता है, जिसके कारण आपके दिल में रक्त का थक्का जमने या हार्ट पंपिंग में किसी तरह की परेशानी नहीं आती है ।
इम्युनिटी बढ़ाए
शिमला मिर्च में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। यह विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है । इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ−साथ यह डैमेज ब्रेन टिश्यू को रिपेयर करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, अस्थमा व कैंसर जैसी बीमारियों से भी राहत पहुंचाता है।
वजन घटाए
दरअसल, शिमला मिर्च में बेहद कम कैलोरी होती है, जिसके कारण इसका सेवन करने से वजन बढ़ने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।शिमला मिर्च अतिरिक्त वजन को कम करने में मददगार साबित होता है। साथ ही यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।
आयरन की कमी दूर करे
शिमला मिर्च शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मददगार साबित होता है । दरअसल, शरीर में आयरन के अवशोषण के विटामिन सी की आवश्यकता होती है और शिमला मिर्च मे विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसलिए जब आप इसका सेवन करते हैं तो विटामिन सी आयरन को अवशोषित करके आपको एनीमिक होने से बचाता है।
