डायबिटीज़ हैं, तो ये 5 हर्ब्स आ सकती हैं काम

डायबिटीज की समस्या से शरीर में और दूसरी बीमारियों का भी खतरा रहता है। कुछ ऐसे हर्ब्स हैं, जिनके नियमित सेवन से भी ब्लड शुगर को बढ़ने से रोका जा सकता है।

Herbs For Sugar Control: आज की लाइफस्टाइल में शुगर की समस्या आम है। इसके लिए लोग हर दिन दवाइयां लेते हैं, लेकिन फिर भी शुगर को मेंटेन करना उनके लिए मुश्किल होता है। शुगर और डायबिटीज की समस्या से शरीर में और दूसरी बीमारियों का भी खतरा रहता है। ब्लड शुगर लेवल को आप हेल्दी खानपान के जरिए कंट्रोल में रख सकते हैं। साथ ही कुछ ऐसे हर्ब्स हैं, जिनके नियमित सेवन से भी ब्लड शुगर को बढ़ने से रोका जा सकता है।

तुलसी

तुलसी में मौजूद गुण डायबिटीज में होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। इसके साथ ही तुलसी की पत्तियां एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार है। अगर आप डायबिटीज को नियंत्रित करना चाहते हैं तो नियमित रूप से तुलसी की पत्तियों का सेवन करें।

एलोवेरा

एलोविरा ना सिर्फ त्वचा, बाल से लेकर कई शारीरिक समस्याओं को दूर रखने में कारगर है बल्कि ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी यह बहुत लाभदायक है। एलोवेरा जेल में ब्लड शुगर को कम करने वाले तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में आप एलोवेरा जूस, जेल, कैप्सुल का सेवन कर सकते हैं. ऐलोवेरा में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो क्रोमियम, मैग्नीशिययम और इंसुलिन को बूस्ट करने का काम करते हैं। इसके अलावा एलोवेरा खून में ग्लूकोज लेवल को भी संतुलित रखने में मदद करता है।

मेथी

मेथी दानों में ब्लड में ग्लूकोज लेवल को कम करने के गुण होते हैं। टाइप-2 डायबिटीज में मैथी के बीज बहुत फायदेमंद हैं। रात भर पानी में मेथी के कुछ दानों को डालकर रख दें। इसका पानी सुबह पी लें और दानों को चबाकर खा लें। आप सब्जी में मेथी बीज डाल सकते हैं। इसके चूर्ण को भी पानी के साथ ले सकते हैं। मेथी दाना शरीर द्वारा चीनी का उपयोग करने के तरीके को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

दालचीनी पाउडर

दालचीनी का उपयोग बहुत सी सब्ज़ियों को बनाने में तो करते ही हैं। दालचीनी के नियमित सेवन से शुगर लेवल और डायबिटीज को कंट्रोल रखा जा सकता है। इसे आप काढ़ा, चाय, पानी या दूध में इसका पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। सुबह के समय आप दालचीनी वाली चाय पी सकते हैं, स्मूदी या जूस में दालचीनी का पाउडर मिलाकर नाश्ते में सेवन कर सकते हैं।

स्टीविया

शुगर के रोगियों के लिए स्टीविया बहुत फायदेमंद है। यह एक प्राकृतिक स्वीटनर है, जो शुगर की समस्याओं को कम कर सकता है। इसके अलावा स्टीविया का सेवन करने से आप डायबिटीज के लक्षणों जैसे- स्ट्रेस, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानियों को भी कम कर सकते हैं।

आप भी शुगर की समस्या से निज़ात पाने के लिए इन पांच हर्ब्स का इस्तेमाल करें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...

Leave a comment